रायपुर -:बहुचर्चित नान घोटाला में टुटेजा और शुक्ला बने आरोपी

छत्तीसगढ़/ रायपुर -:छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला मामले में दिनांक 30 जून 2021 का दिन अहम रहा। विशेष न्यायालय श्रीमती लीना अग्रवाल के कोर्ट में आरोपी के रूप में नान के मुख्य आरोपी अनिल टुटेजा एवम शुक्ला को कटघरे में पुरा दिन खड़ा होना पड़ा। ये पूरा प्रयास में लगे रहे कि इनके ऊपर लगे आरोप खारिज हो जाए पर माननीय विशेष न्यायालय की विद्वान न्यायाधीश ने आखिरकार चार्ज अंततः लगा ही दिया। सूत्रों की माने तो एक धारा स्व विवेक से पृथक से न्यायालय के द्वारा लगाया गया। इस…

छत्तीसगढ़ :नए IAS अफसरों की पहली पोस्टिंग

राज्य सरकार ने बुधवार को 2019 बैच के पांच युवा IAS अफसरों को उनकी पहली पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया। इन पांच अफसरों में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की नम्रता जैन भी हैं। रायपुर में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रहीं नम्रता, अब महासमुंद में SDM की जिम्मेदारी संभालेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में जितेंद्र यादव को कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर का SDM बनाया गया है। जितेंद्र अभी दुर्ग में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर थे। बिलासपुर में प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रहे ललितादित्य नीलम को राजनांदगांव के मोहला का SDM…

24 घंटे में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड:​​​​​​​कोरबा में चोरी की FIR नहीं लिखने पर थानेदार हटाए गए,बिलासपुर में गो तस्करी का आरोपी कांस्टेबल लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा में 24 घंटे के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर विभाग की गाज गिरी है। कोरबा में लापरवाही के चलते एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी एक वेतनवृद्धि भी रोकने के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी उन्होंने चोरी की FIR दर्ज नहीं की। वहीं बिलासपुर में गो तस्करी के मामले में नाम आने के बाद एक कांस्टेबल को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में 21 जिलों में SP बदले:41 पुलिस अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 41 अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। सरगुजा रेंज के आईजी आरपी साय को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय बुला लिया गया है। कामकाज में लापरवाही की शिकायत के बाद यह एक्शन लिया गया है। सरगुजा रेंज का अतिरिक्त प्रभार अब बिलासपुर के प्रभारी आईजी रतनलाल डांगी को दिया गया है। गृह विभाग से बुधवार शाम जारी आदेश के मुताबिक जशपुर में पुलिस अधीक्षक रहे बालाजी राव सोमावार को…

रायपुर -मुख्यमंत्री से सहमत नहीं, यूनिवर्सल हेल्थ महत्वपूर्ण:सिंहदेव

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की जानकारी में आए बिना मुख्यमंत्री सचिवालय से फैसले लिए जा रहे हैं। आज टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुख्यमंत्री के एक फैसले पर अपनी असहमति जता दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस बारे में उनसे किसी ने चर्चा भी नहीं की है। दरअसल 27 जून को जनसंपर्क विभाग ने बताया था, सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के…

रायपुर : टीका लगवाने पर मिलेंगे टीवी, कुकर, रेनकोट जैसे कई तोहफे

रायपुर । रायपुर के पार्षद अब लोगों के लिए टीका लगवाने के बाद आर्कषक ऑफर लेकर मैदान में उतर आए हैं। शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद और जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह बंटी होरा और पुरानी बस्ती वार्ड के पार्षद एमआईसी मेंबर जितेंद्र अग्रवाल ने अपनी तरफ से वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों में गिफ्ट बांटने का एलान किया है। पार्षदों ने का कहना है कि गिफ्ट बांटने का ऐलान इसलिए किया गया है ताकि लोगों में टीका लगवाने की रुचि पैदा हो और अधिक से अधिक लोग आगे आकर टीकाकरण…

छत्तीसगढ़ : कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर अलर्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में भी इससे सतर्क रहने कहा है। उन्होंने दोनों राज्यों में इस नए वेरिएंट की मौजूदगी को देखते हुए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते हुए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें।वही प्रदेश में अभी मिल रहे कोरोना के नए मामलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता…

छत्तीसगढ़ /दुर्ग-: लाखो रुपये बैंक लूट के मामले में, बैंक के लिपिक का बेटा ही निकला आरोपी

 छत्तीसगढ़ /दुर्ग-: दो दिन पहले हुये बैंक कर्मचारी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने एक आरापी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बैंक में काम करने वाले कर्मचारी का ही बेटा है। जुएं और नशे के शौक को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से पुलिस ने लुटी गई रकम भी जब्त कर ली है।घटना पुरानी भिलाई थाना के नंदौरी स्थित सेवा सहकारी समिति बैंक की है। 17 जून की रात जब बैंक के चौकीदार हरिशंकर वर्मा की हत्या कर…

रायपुर: कोरोना काल में मौत के आंकड़ों में बड़ी लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मंगाई जानकारी, आँकड़ों में आ सकता है बड़ा उछाल

छत्तीसगढ़ रायपुर-: कोविड की दूसरी लहर में आँकड़ों में खेल हो गया है। कई ज़िलों से यह शिकायत आई कि कोरोना से पीड़ित या कोरोना से मृत्यु के बावजूद अमले ने उसकी एंट्री ही नही की है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की जानकारी में यह मसला आने के बाद अब सभी ज़िलों से एक बार फिर से डाटा मंगाया जा रहा है।कोरोना काल की दूसरी लहर में अब तक नौ हज़ार से कुछ अधिक मौतों का आँकड़ा दर्ज है, जबकि संक्रमितों की संख्या के रुप में आँकड़ा सात लाख…

कोरबा : दर्री मार्ग हुआ जर्जर

कोरबा. बरसात में जर्जर सड़क पर चलना गाडिय़ों के लिए मुश्किल हो रहा है। गाडिय़ां हिचकोला खा रही हैं। ये सड़क किसी गांव नहीं बल्कि कोरबा को दर्री से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है । कोरबा टापू में तब्दील हो चुका है मार्ग की हालत काफी जर्जर है। इसपर सैकड़ों गड्ढ़े बन गए हैं। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं। इसे बनाने को लेकर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती है। इससे लोगों का गुस्सा सड़क…

कोरबा : निगम के लेखाधिकारी को नोटिस

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने महानदी भवन के सभाकक्ष में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिक निगम एवं नगर पालिका परिषद में संचालित योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के सभी निकायों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बरसात में मौसमी बीमारियों, डेंगू व मलेरिया के रोकथाम के साथ लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जल-जनित बीमारी से बचाव के लिए पानी टंकी की सफाई, पानी आपूर्ति वाले लीकेज पाइप लाइन की जांच और मरम्मत,…

कोरबा : बिजली खंभे पर गिरा पेड़

कोरबा : दर्री क्षेत्र में थाना के सामने बिजली खंभे में पीपल का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे खंभा टूट गया। लेकिन दो पहले हुए हादसे के बाद संबंधित विभाग मरम्मत के।लेकर उदासीन बना हुआ है। लोगो का कहना है को जानकारी के बाद भी सुधार कार्य नही होना समझ से परे है । (ज़िला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़)

राजनांदगांव-: शराब पार्टी के बहाने बुलाकर, बीबी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ /राजनांदगांव-: प्रेमी संग मिलकर महिला ने हैवानियत का ऐसा खेल खेला, कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे। महिला ने पहले तो प्रेमी संग मिलकर मर्डर की प्लानिंग की और फिर शराब पिलाने के बहाने बुलाकर गला घोंट दिया, बाद में पति के शव को फेंककर महिला और उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया। घटना राजनांदगांव के डोंगरगढ़ इलाके की है। जहां ढारा गांव से लगे डंगबोरा डैम के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी। वारदात के बाद अखबरों में मृतक की तस्वीर छपी, तस्वीर  देखकर मृतक की बेटी…

रायपुर: योग शिक्षक बाबा रामदेव के विरुद्ध अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ रायपुर-: पतंजलि संस्थान के निदेशक और योग शिक्षक बाबा रामदेव के विरुद्ध स्थानीय सिविल लाईंस थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बाबा रामदेव के विरुद्ध आरोप है कि कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने भ्रामक दुष्प्रचार किया, और विद्वेष फैलाया।सिविल लाईंस पुलिस ने डॉ राकेश गुप्ता के आवेदन पर FIR दर्ज करते हुए बाबा रामदेव के विरुद्ध धारा 186,188,269,270,504 और 501-1 के तहत अपराध दर्ज किया है।राजधानी पुलिस ने ब्यौरे में उल्लेख किया है कि बाबा रामदेव यादव के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जाँच के बाद अपराध दर्ज किया…

कोरबा: शराब की बोतलें रखकर किया राजस्व मंत्री जयसिंह के निवास के निकट भाजयुमो ने प्रदर्शन किया

कोरबा। कांग्रेस की भूपेश सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार में वापसी की थी उसे पूरा करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। शराबबंदी के मुद्दे को लेकर भाजपा अब सरकार को घेर रही है। ‘आपने कहा था इसलिए जनता तो जवाब पूछेगी ही’, के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज सभी कांग्रेस विधायकों व मंत्रियों के निवास के निकट/समक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में…

कोरबा: हसदेव नदी में मिला विलुप्त जलीय जीव,मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा विचित्र पशु

कोरबा। कोरबा जिले से होकर गुजरने वाली हसदेव नदी में यूरेशियन ओटर यानी ऊदबिलाव मिला है। मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में ‘यूरेशियन ओटर’ फंसा मिला। जलीव जीवन शैली वाला यह प्राणी भारत के उत्तरी ठंडे पहाड़ी इलाके और दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में पाया जाता है। मध्य भारत में दूसरी बार कोरबा में इसे पाया गया है। इसके पहले जून 2016 में मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एरिया में यह मिला था। यूरेशियन ओटर झील, नदियों जैस स्थानों पर रहता है। गर्मी के दिनों के ये…

कोरबा : बालकों द्वारा सरकारी जमीन पर किया जा रहा है कब्जा, ग्रामीणों ने की शिकायत

बालको प्रबंधन में अपने फायदे को देखते हुए रचा संयंत्र तथा स्थानीय लोगों को गुमराह कर दिया धोखा,भूमि का ब्यावरा- खसरा नंबर 58 बड़े झाड़ के जंगल मद में दर्ज वन विभाग की भूमि*परसाभाटा, बेलगरी नाला निवासियों द्वारा अपने मवेशियों की चरागाह की भूमि,बच्चों के खेलने की भूमि, तथा स्थानीय लोगों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली शासकीय भूमि को सर्वप्रथम तो अवैध रूप से बिना परमिशन के बाउंड्री वॉल कर कब्जा किया गया तथा कुछ जगहों पर खुला छोड़ा गया ताकि लोग उस भूमि को पूर्व की भांति इस्तेमाल…

कोरबा : बालकों में भी बना हुआ है राखड़ डैम टूटने का खतरा, पिछले दिनों एसीबी पावर प्लांट में सामने आई थी घटना

कोरबा का बालको प्रबंधन आए दिन अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में बना रहता है । स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा सरकारी जमीन पर कब्जा और आश्रित ग्रामो को सुविधा नहीं देने को लेकर आए दिन ग्रामीण बालकों की शिकायत करते हैं रही सही कसर बालकों के राखड डेम पूरा कर रहे है। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के कारण एसीबी पावर प्लांट का राखल डेम फुट गया था, जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा , इसी बात को ध्यान में रखते हुए बालकों के लोग भी बालको प्रबंधन से…

कोरबा :कलेक्टर रानू साहू के द्वारा होगा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया जाये गाया

कोरबा: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पुरे देश में 13 जून से 20 जून (एक सप्ताह) तक अपनी 665 शाखाओं के माध्यम से देश भर में रक्तदान शिविर का वृहद् आयोजन कर रही है Iविश्व रक्तदाता दिवस के मद्देनजर आयोजित होने जा रहे इन शिविरों को मंच के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष स्व. पवन जी सिकरिया को समर्पित किया जायेगा Iज्ञात हो की अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री कपिल जी लखोटिया के नेत्रित्व में देश-विदेश में विभिन्न हिस्सों में फैली शाखाएं सेवा कार्यों में अग्रणी हैं,…

पंतोरा- कोरबा रोड पर कार में महिला की हत्या में हुआ खुलासा; शक्की पति ही निकला कातिल, पत्नी को मारकर बनाई थी

जांजगीर: पंतोरा चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। चरित्र शंका पर पति देवेंद्र सोनी ने ही अपने घर में काम करने वाले प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति सोनी की हत्या की थी। पुलिस ने देवेंद्र के अलावा प्रदीप की पत्नी को हिरासत में लिया है, वहीं प्रदीप की तलाश में देर शाम पुलिस की टीम मुंगेली रवाना हुई। सोमवार की देर रात पंतोरा-कोरबा रोड में फॉरेस्ट बैरियर के पास रात 10.30 बजे…