मनीष सिसोदिया दिल्ली में करेंगे पैदल मार्च, 14 अगस्त से होगी शुरुआत

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जुट गई है। इसी कड़ी में 14 अगस्त से पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। इस मौके पर वह पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में आतिशी के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई। इसमें दिल्ली में चल रहे काम, लोक सभा चुनाव से…

दिल्ली में घर की दीवार पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लिखे नारे ?

रोहिणी के पास अवंतिका इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने घर की दीवारों पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान लॉन्ग लीव’ के नारे लिख दिये. विरोध करने पर युवक आसपास के लोगों से झगड़ने लगा. देखते-देखते मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जुट गयी. मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है.  अभी तक की जांच पड़ताल में युवक मानसिक तौर पर बीमार लग रहा है. आरोपी युवक से पूछताछ जारी…

जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने CM केजरीवाल और LG को लिखी चिट्ठी ?

सुकेश चंद्रशेखर ने राजेंद्रनगर की घटना पर CM केजरीवाल को लिखी चिट्ठ। सुकेश ने चिट्ठी में केजरीवाल और MCD पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप । सुकेश ने चिट्ठी में दिल्ली के अस्पतालों में अव्यवस्था, गंदगी और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप। सुकेश ने मामले में दिल्ली LG से मामले में दखल देने की मांग की । सुकेश ने कहा एक सप्ताह पहले मुझे पीलिया हो गया था, मुझे GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टर ने मुझे सीटी स्कैन की सलाह दी थी। सुकेश ने कहा कि सीटी स्कैन कराने…

SC/ST में ‘क्रीमी लेयर’ को लेकर SC ने दिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा है कि एससी /एसटी समुदाय में भी क्रीमी लेयर की पहचान होनी चाहिए ताकि उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर किया जा सके। संविधान पीठ के चार जज जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पंकज मिथल, जस्टिस सतीश चन्द्र शर्मा इस पर सहमत है। जस्टिस बी आर गवई ने अपने फैसले में कहा है कि सरकार को एससी/एसटी कैटेगरी में भी क्रीमी लेयर की पहचान करने की नीति बनानी चाहिए ताकि उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर किया जा सके। सिर्फ…

कोर्ट में लगी योग गुरु बाबा रामदेव की क्लास, पतंजलि को लेकर मामला सुर्ख़ियों में

योगगुरु बाबा रामदेव को एक बार फिर अदालत से झटका लगा है। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को उस दावे को सोशल मीडिया से वापस लेने को कहा है जिसमें ‘कोरोनिल’ को कोरोना का इलाज बताते हुए प्रमोट किया गया था। इसके साथ ही एलोपैथी के प्रभाव को लेकर कहीं गईं बातों को भी वापस लेना होगा। कोर्ट ने उन्हें 3 दिन के भीतर ऐसा करने को कहा है। जस्टिस अनूप जयराम भंभानी की बेंच ने फैसला देते हुए कहा, ‘मैं आवेदन को मंजूर कर…

दिल्ली : योगेंद्र कुमार हेड वार्डर तिहाड़ जेल के नेतृत्व में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय टैगोर गार्डन में वन मोहत्सव के शुभ अवसर पर पौधारोपण किया ।

बड़ी संख्या में फलदार एवम अक्सीजन देने वाले वृक्ष का पौधारोपण किया तथा बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से निवेदन किया की जिस विधार्थी ने पौधारोपण किया है वो ही उसकी देखभाल करेगा तथा प्रधानाचार्य संजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया , इस अवसर पर बी के पांडेय , इंदर सोनी , अनिल चौधरी , वीरेंद्र कुमार , जोगेन्दर कुमार , देविंदर मखीजा , हरीश…

शादी के एक माह बाद ही पत्नि को मौत की नींद सुलाने वाला पति पकड़ा गया, सास को साथ नहीं ऱखना चाहती थी बहू।

दिल्ली में शादी के 1 माह बाद ही अपनी पत्नि पूजा की हत्या करने वाले पति अभिषेक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हत्या के पीछे अभिषेक ने चौकाने वाली वजह बताई। उसने पुलिस को बताया की उसकी बुजुर्ग मां भी साथ रहती थी। मगर पूजा ने शादी के बाद ही अपनी सास को साथ रखने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति – पत्नि में विवाद चल रहा था। उसने गुस्से में पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने अभिषेक को…

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम ज़मानत दी ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है. CM केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी गई है. सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार, 10 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ CM केजरीवाल की याचिका पर फिर सुनवाई हुई. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में CM केजरीवाल ने ED द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. इस मामले में बीती 7 मई को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार करने की बात कही…

मेरे पास पैसा नहीं , वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का चुनाव लड़ने से किया इनकार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की पेशकश की. हालांकि उन्‍होंने पैसों की किल्‍लत के चलते चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था. निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्‍यसभा की सदस्‍य हैं. उन्‍होंने कहा, “एक सप्ताह या 10 दिनों तक सोचने के बाद, मैं बस यह कहने के लिए वापस गई… शायद…

दिल्ली मेट्रो में महिला के कपड़े देख सोशल मीडिया पर लोग हुये हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों ने सनसनी मचा दी है. इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो ट्रेन के अंदर खड़ी है. यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है. वीडियो में लड़की ने जिस तरह के कपड़े पहन रखे हैं उसकी वजह से वह चर्चा में आ गई है. ऐसे एक नहीं कई वीडियो सामने आ गए हैं. इस पर लोग लिख रहे हैं कि ये उर्फी जावेद की नकली कॉपी है क्या? दरअसल, मॉडल उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से हमेशा चर्चा बटोरती हैं.…

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार अब जेल से चलेगी सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार देर शाम ईडी की टीम भारी फोर्स के साथ केजरीवाल के घर पहुंची थी. यहां तलाशी और पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. यह पहला ऐसा मामला है जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुआ है. ऐसे में सवाल उठता है कि अब दिल्ली में आम आमदी पार्टी की सरकार का क्या होगा. यानी कौन सरकार चलाएगा. इसको लेकर आम आमदी पार्टी का स्पष्ट स्टैंड है कि…

अंतरिक्ष में अब और गूंजेगी भारत की जय-जयकार, भारत सरकार ने लिया फैसला

केंद्र सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में विदेशी एवं निजी कंपनियों को आकर्षित करने के प्रयासों के तहत बुधवार को उपग्रहों के उपकरण बनाने में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति देकर अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मानदंडों को आसान बना दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. आधिकारिक बयान के मुताबिक, अंतरिक्ष के उपग्रह उप-क्षेत्र को तीन अलग-अलग गतिविधियों में विभाजित किया गया है. इसके अलावा हरेक क्षेत्र के लिए विदेशी निवेश की सीमा भी अलग-अलग तय की…

दिल्ली : योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि (भारतीय पशु कल्याण बोर्ड) एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में पशु पक्षियो के प्रति बढ़ती क्रूरता के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया

हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि (भारतीय पशु कल्याण बोर्ड) एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में पशु पक्षियो के प्रति बढ़ती क्रूरता के विरुद्ध जागरूकता अभियान 2024 की शुरूआत गवर्नमेंट सर्वोदय कन्या विद्यायल नंबर 2 ख़याल नई दिल्ली से की , जिसमे 1000 बच्चों ने भाग लिया,इस अवसर पर बच्चों को जागरूक करने के लिए ( पशु पक्षियो के प्रति बढ़ती क्रूरता को रुकने के उपाय )विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग…

हीरो मोटोकॉर्प इस महीने लॉन्च करेगी सबसे पावरफुल मोटरसाइकल Mavrick 440, क्या होंगीं खास बातें यहां जानें

हीरो मोटोकॉर्प साल 2024 का आगाज बेहद शानदार तरीके से करने की तैयारी में है और इस देसी कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वह 23 जनवरी को अपनी नई मोटरसाइकल से पर्दा उठाने वाली है, जिसका नाम मेवरिक 440 होगा। यह बाइक हीरो की सबसे पावरफुल मोटरसाइकल होगी और कहा जा रहा है कि इसे हार्ली डेविडसन एक्स440 पर बेस्ड रखा जा सकता है। हीरो मेवरिक 440 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो सकती है, जिससे कि यह 300 सीसी से ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकल सेगमेंट…

अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य आयोजन किया गया

नई दिल्ली । अनुराग्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का यूट्यूब लाइव पर भव्य आयोजन किया। देश विदेश से लाखों लोगों ने 25 नृत्यकारों का इस भव्य आयोजन में हौसला बढ़ाया। अनुराग्यम एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दिल्ली से अपने सभी भव्य आयोजनों को समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति, साहित्य, साइंस एवं टेक्नोलॉजी को आयाम देता है। अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का मुख्य कार्यभार आयोजन सचिव ममता रजक जी एवं अनुराग्यम के संस्थापक श्री सचिन चतुवेर्दी जी का रहा। संचालिका…

BJP के हाथ लगा बड़ा ब्रह्मास्त्र, राम लल्ला ही नहीं, ”महादेव” की भी मिलेगी मदद

जालंधर: 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं, वहीं भाजपा भी इस मामले में पीछे नहीं है। भारतीय जनता पार्टी अभी तक राम लल्ला के सहारे 2024 के चुनावों में सत्ता में आने की कोशिशों में जुटी हुई थी, लेकिन अब भाजपा को महादेव का भी आशीर्वाद मिल गया है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह आशीर्वाद कैसे मिला। दरअसल भाजपा जहां राम लल्ला के मंदिर शुभारंभ की तैयारी में जुटी है, वहीं विपक्ष को ढेर करने के लिए भाजपा के हाथ बड़ा…

हमेशा के लिए इतिहास बना आर्टिकल 370. सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 बड़ी बातें

आर्टिकल 370 को खत्म करने वाले भारत सरकार के फैसले की संवैधानिकता पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में अनुच्छेद 370 को हटाने वाले भारत सरकार के कदम को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रपति और संसद के पास 370 पर फैसला लेने का अधिकार है. इस तरह 5 अगस्त 2019 का भारत सरकार का फैसला बना रहेगा. इस फैसले को केंद्र सरकार की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. आइये जानते हैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले…

मोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर की तारीफ

भारत और रूस की दोस्ती कई दशकों पुरानी है। दोनों देश कई बार एक-दूसरी की मदद कर चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी कर चुके हैं। एक बार फिर से उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता है।पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के बावजूद भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने का संदर्भ देते हुए कहा कि सबसे पहले, मैं यह कहना चाहता हूं कि रूस और भारत के बीच सभी क्षेत्रों में…

पहले नाम पूछा फिर दिल्ली की युवती के साथ किया गैंगरेप, एनकाउंटर में दो को लगी गोली, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली की युवती से गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने ट्रोनिका सिटी से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली लगी है। पुलिस ने तीन को दबिश देकर दबोचा। दिल्ली की युवती से गैंगरेप के मामले में पांचों आरोपियों को ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए, जबकि तीन को दबिश देकर दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खानपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपी प्रभी जोड़ों को ब्लैकमेल कर उनके साथ घिनौनी घटना…

पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम में जाने पर आया रवि शास्त्री का बयान

भारतीय टीम की वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे. इसपर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा है कि खुद देश का प्रधानमंत्री अगर आपके ड्रेसिंग रूम में आते हैं तो ये काफी बड़ी बात होती है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा. लेकिन, ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन…