कटघोरा-अम्बिकापुर NH130 पर ढाई साल मे 104 लोगो की मौत

कोरबा -जिले की बदहाल सड़कों के बीच सिर्फ एक सड़क ऐसी है, जिसकी स्थिति ठीक है. वह है कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे. लेकिन समस्या यह है कि इस सड़क पर पिछले ढाई साल में 104 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत का कराण वाहन की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है. पिछले 6 महीने में इस सड़क पर हुए हादसों में 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने कटघोरा अंबिकापुर में हाईवे पर 20 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं. पुलिस अधीक्षक के…

कोरबा : 22 जुलाई सुबह 6 बजे से लॉकडॉउन शुरु..

कोरबा : कोविड संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए सामाजिक प्रशासनिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्रियान्वयन के लिए कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने सतर्कता आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को बंद किया जा रहा है, और ज़िला अथवा डिवीजन स्तर के प्रमुखों के कार्याल यदि खुले भी रहेंगे तो वहाँ आम नागरिकों को प्रवेश पूर्व अनुमति की आवश्यकता होगी। इनमें पुलिस थाना और चौकी भी शामिल है, यदि आम नागरिक यहाँ प्रवेश करना चाहते हैं तो कार्यालय…

कोरबा: जुआ खेलते सांसद प्रतिनिधि गिरफ्तार,तत्काल हटाया गया

कोरबा। कनकी के जंगल से जुआ खेलते सांसद प्रतिनिधि को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी से 2 लाख 1 हजार रुपए नगद जब्त किया गया है। उरगा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। वहीं इसकी सूचना लगने के बाद सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रतिनिधि को हटा दिया है।  पकड़े गए आरोपियों में एक कबाड़ का बड़ा कारोबारी है, तो एक अन्य सांसद प्रतिनिधि। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों में हृदय शंकर को तत्काल प्रभाव…

कोरबा: ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर नाबालिग ने उड़ाये लाख रुपए

कोरबा  टेक्नोलॉजी के इस दौर में बच्चों पर इसका कितना बुरा असर पड़ रहा है. इसकी बानगी कोरबा जिले में देखने को मिली. जहां एक आठवी पढ़ने वाले बच्चे ने अपने पिता के एकाउंट से डेढ़ लाख की खरीदारी की. दरअसल आठवीं में पढ़ने वाला बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई करने के नाम पर मोबाइल में गेम खेलने लगा था. इसकी उसे ऐसी लत लगी कि फ्री फाइटर गेम खेलने के लिए उसने ऑनलाइन खरीदी करनी शुरू कर दी. छात्र ने मोबाइल में पेटीएम करने अपने पिता के खाते से हजारों रुपए…

रायपुर: राज्य ओपन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ओपन बोर्ड की लिखित परीक्षाएं रद्द कीं

छत्तीसगढ़: राज्य ओपन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ओपन बोर्ड की लिखित परीक्षाएं रद्द कर दी है, अब राज्य ओपन बोर्ड में शिक्षारत छात्रों की परीक्षाएं भी नहीं ली जाएंगी। उन्हे असाइनमेंट के आधार पर ही नंबर दिए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बोर्ड ने यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। इसके पहले भी राज्य में सभी घरेलू परीक्षाएं व बोर्ड की शेष परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला लिया गया था।

छत्तीसगढ़ :सावधान! अब लापरवाही से होगी सकती के साथ कार्यवाही , सचेत रहें ,सजग रहें

छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के भयावह को देखते हुए सरकार के तरफ से कड़ा कदम उठाया जा रहा है।सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले मास्क ,फेस कव्हर नही लगाने वाले सावधान । राज्य सरकार ने महामारी अधिनियम के तहत इस प्रकार नियम को तोड़ने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा सार्वजनिक स्थलों पर मास्क,फेस कवर नहीं लगाने, थूकने पर-100- 100 रूपए, ब्यावसायिक संस्थानों पर फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर 200 और होम क्वारंटीन के निर्देशों के उल्लंघन पर लगेगा एक हजार रुपए का जुर्माना। कोविड-19 के…

कोरबा : बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा

कोरबा -:  जिले में बारिश होने से बांध का जल स्तर बढ़ गया है. जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध भी लबालब हो चुका है. हांलाकि अभी बांध को पूरा भरने में थोड़ा वक्त है. लेकिन फिलहाल बांध में प्रशासन के अनुमान से ज्यादा पानी है. लगभग 4 से 5 दिनों की मूसलाधार बारिश बांध को पूरा भर सकती है. समय से पहले बांध के भर जाने की स्थिति को देखते हुए जलसंसाधन विभाग अलर्ट हो गया है. बांगो बांध के नीचे बसे गांव को इसकी सूचना भी दे दी…

कोरबा : निगम क्षेत्र में खुलेंगी पचास नयी राशन दुकानें

कोरबा 17 जुलाई 2020 / राज्य शासन के निर्देश के बाद कोरबा नगर निगम क्षेत्र में राशन दुकानों का युक्तियुक्त करण किया जा रहा है। राशनकार्ड धारकों की संख्या के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में पचास नयी शासकीय उचित मूल्य की दुकाने खुलेंगी। नयी दुकानो के आबंटन के लिए जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 27/07/2020 पाॅच बजे तक आवेदन मंगाए गए है। आवेदन कलेक्टोरेट खाद्य शाखा कमरा नम्बर 25 से प्राप्त किए जा सकते है। नई दुकानो के आबंटन के आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट से भी डाउनलोड…

छत्तीसगढ़: गोधन न्याय योजना के लोगो का हुआ विमोचन

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना ” गोधन न्याय योजना” का शुभारंभ छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार “हरेली ” से शुरू करने जा रही है , जिसके लिए मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्यमंत्री निवास से प्रतीक चिन्ह जारी किया है । लोगो मे गाय का चित्र एवं हरे रंग का छत्तीसगढ़ का नक्शा है ।इस अवसर पर मुख्य सचिव आर पी मंडल , एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कोरबा : डकैती की योजना बनाते हरियाणा का मेवाती गैंग पकड़ा

कोरबा जिले के कटघोरा थाना पुलिस ने पांच माह पूर्व कटघोरा व बिलासपुर में हुई चोरियों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फिर से शहर में आकर डकैती की योजना बना रहे इस गिरोह को पकड़कर होने वाली वारदात को रोकने का काम किया है ।वहीं ,पुरानी चोरी को भी सुलझाया है।  मामले में आशिक पिता शेर मोहम्मद, शाहिद पिता यूनूस दोनों 28 वर्ष निवासी ग्राम नुह, मेवात हरियाणा एवं आरिफ पिता कासम 26 वर्ष निवासी ग्राम आधांकी जिला नुह, मेवात हरियाणा को पकड़कर चोरी व डकैती में…

कोरबा : शाम मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़

कोरबा जिले में देर शाम क़ोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को 4 प्रवासियों की क़ोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। 18 व 19 वर्ष की दो युवतियों सहित 4 प्रवासी क़ोरोना संक्रमित निकले हैं ।ये सभी पिछले दिनों तमिलनाडु के काँचीपुरम, राजस्थान के सीताबड़ीपारा और उत्तरप्रदेश के कानपुर से लौटे हैं। इसके साथ ही अब तक कोरबा ज़िले में कुल क़ोरोना संक्रमितों की संख्या 349 पहुंच गई है। इलाज के बाद 328 मरीज ठीक हुए हैं और 21 एक्टिव केस हैं।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़: एसईसीएल की खदानों से करोड़ों की चोरी रुकवाने के लिए ननकीराम ने केन्द्रीय गृहमंत्री, कोयला मंत्री व प्रदेश के गृहमंत्री को लिखा पत्र

कोरबा: भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल की खदानों से कोयला, डीजल, कीमती कलपुर्जे तथा स्क्रेप की सुनियोजित तरीके से प्रतिदिन चोरी हो रही है। चोरी का आंकड़ा प्रतिमाह करोड़ों रुपयों में है। पूर्व गृहमंत्री एवं रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने इन चोरियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को पत्र लिखा है।केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी एवं छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रेषित पत्र में ननकीराम कंवर ने कहा है कि कोरबा जिले में ही एसईसीएल के…

छत्तीसगढ़: पाली के नानपुलाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने आधी रात मकान को तोड़ते हुए सो रहे मां बेटी की ली जान

कोरबा पाली:- जिले के पाली थाना अन्तर्गत एक हृदय विदारक घटना सामने आई है । जिसमे एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कच्चे मकान को आधी रात तोड़ते हुए और भीतर गहरी नींद में सो रहे माँ व दुधमुही बेटी को बेदर्दी से रौंद दिया।जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। घटना के पश्चात ट्रेलर का चालक वाहन छोड़ भाग निकला। वहीं इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली से पोड़ी-सिल्ली मुख्यमार्ग पर पोड़ी व पाली के मध्य नानपुलाली ग्राम स्थित है।जहां बीती रात लगभग…

कोरबा : SECL गेवरा के जीएम एस के पाल बनाये गए डायरेक्टर

छत्तीसगढ़/कोरबा : देश के सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाली SECL गेवरा के महाप्रबंधक एस के पाल को डायरेक्टर बनया गया है। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड ने साक्षात्कार के बाद श्री पाल का चयन किया गया है। श्री पाल पूर्व में दो मर्तबा डायरेक्टर बनने के दौड़ में शामिल थे लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया था।

कोरबा : वित्त वर्ष के 4 माह के बाद भी रायल्टी का नहीं मिला टारगेट

कोरबा : वित्त वर्ष समाप्त होने के 4 माह बाद भी खनिज विभाग को रायल्टी वसूली का टारगेट छत्तीसगढ़ शासन से नहीं दी गयी है जबकि खनिज विभाग प्रदेश में सर्वाधिक रायल्टी वसूली करती है. बावजूद इसके अभी तक विभाग को रायल्टी चालू वर्ष में कितना वसूल करना है इसकी भी जानकारी अफसरों को भी नहीं है. पिछले वर्ष जिला खनिज विभाग ने प्रदेश में सर्वाधिक 21 सौ करोड़ रायल्टी वसूल किया था इस वर्ष खनिज विभाग को रायल्टी बढ़ाकर टारगेट दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन विभाग…

कोरबा : बाइक अनियंत्रित होकर पलटी,दर्दनाक मौत

कोरबा : कोसाबाड़ी से रजगामार पर स्थित रिसदी चौक पर आज एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. दुखद बात यह है की मृत युवक का कुछ ही दिनों बाद विवाह होने वाला था. परिजन विवाह की तैयारी में थे इस बीच युवक की मौत होने से परिवार में मातम छाया हुआ है.

छत्तीसगढ़: भारी बारिश के कारण नदी में उफान मुनगाडीह गाजर नाला का पुल टूटने की आशंका..

पाली  : लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान में है जोकि मुनगाडीह पाली के समीप गाजर नाला स्थित पुुल टूटने के कगार पर है। गत वर्ष सितंबर में यह पुल बाढ़ मे बह गया था ।जिससे कोरबा बिलासपुर जिले का आवागमन महीनों से बंद था जोकि यह पुल को रिपेयरिंग किया गया था और साइड में अस्थाई रपता का भी निर्माण किया गया था वह रपटा नदी में तेज बाढ़ आने से बह गया था । जो कि अब देखने वाली बात है कि यह पुल और…

छत्तीसगढ़: जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा किया गया वृक्षारोपण, ग्रामपंचायत जैजरा में जिला पंचायत अध्यक्ष हुई शामिल

कोरबा :कटघोरा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 21 जुलाई तक वृक्षारोपण किया जाना है। जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत जेजरा ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।13 जुलाई से 21 जुलाई तक कटघोरा विकासखंड के सभी गौटान , चारागाह वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है । मनरेगा के तहत सभी गठन एवं चारागहा में लगभग 10925 पौधे का लक्ष्य रखा गया है ।जिसमें फलदार वृक्ष मूंगा , जामुन कटहल, आम, नीम सभी पौधे का वृक्षारोपण…

छत्तीसगढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली के छात्रों द्वारा वृहद रूप से फलदार वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण

कोरबा पाली :-  छतीसगढ़ में सभी जगहों पर समाज सेविका एवं अन्य संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पाली के खेल मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष घनश्याम डिक्सेना, नगर मंत्री नरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील साहू, भूमिका कौशिक, चित्रकांत डिक्सेना, प्रकाश सिंगरौल, आयुष साहू , प्रियंका कश्यप , हिमांशु मार्को, जितांशू शर्मा, प्रियांशु देवांगन, जयंती साहू , ओम प्रकाश यादव, अक्षय डिक्सेना, अर्चना नेताम, प्रीतम पटेल, अविनाश डिक्सेना,…

छत्तीसगढ़/कटघोरा: एक साल पुराने मजदूरी भुगतान के लिये दर – दर की ठोकरे खाते मजदूर पहुचे डीएफओ कार्यालय

कटघोरा: वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत एतमा नगर परिक्षेत्र मे एक साल पहले मृदा जल संरक्षण के तहत् ग्राम गुरसिया मे स्टाप डेम का निर्माण कराया गया था जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नही हो पाया। ज्ञात हो कि कटघोरा वन मंडल में 1 साल से समस्त रेंजो में यह समस्या आ रही है। रेल कॉरिडोर योजना के अंतर्गत कटघोरा वन मंडल में लगभग 20 करोड़ रुपए के लागत से तालाब स्टॉप डेम का निर्माण कराया गया है लेकिन निर्माण कराने के बाद रेंजर द्वारा मजदूरी भुगतान के लिए कोई…