कोरबा :ट्रक और हाईवा के बीच आमने सामने की भिड़ंत

कोरबा। जिले के कटघोरा अंबिकापुर मुख्य मार्ग का नवनिर्माण जब से हुआ है तब से या मार्ग खूनी मार्ग में तब्दील हो गया है शनिवार की सुबह बांगो थाना क्षेत्र के बंजारी के समीप एक ट्रक व हाईवा के बीच आमने सामने भिड़ंत हो जाने से एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

कोरबा : मुड़ापार दीपक स्वीट में प्रशासन एवं खाद्य विभाग की सयुक्त छापामार कार्यवाही

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रो मे एक सप्ताह का लाॅकडाउन जारी है। इस दौरान लोगो को जरूरत की चीजें पर्याप्त मात्रा में निर्धारित नियंत्रित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग की जिला लाॅजिस्टिक टीम सक्रिय है। कोरबा के जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी के निर्देश पर आज सहायक खाद्य अधिकारी श्री जितेंद्र सिहं और खाद्य निरीक्षक श्री शुभम के दल ने शहर की होटलो तथा मिठाई दुकानों की अचानक चेकिंग की । इस चेकिंग के अभियान के दौरान मुड़ापार स्थित दीपक…

कोरबा : पाली की गाजर नदी उफान पर

कोरबा :- जिले में दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है. इससे पहले शहर में हो रही तेज धूप से लोग काफी परेशान थे. जिसके बाद बुधवार की शाम से अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. इधर दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गाजर नदी लबालब है. पाली से रतनपुर के बीच ग्राम पोड़ी से बहने वाली गाजर नदी में जलस्तर बढ़ गया. इससे पुल के 2 से 3 फीट ऊपर से पानी…

कोरबा :- कटघोरा मीरा टॉकीज के पास अज्ञात ट्रक ने पांच गाय को अपने चपेट में लिया

कोरबा :-  राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई रोका-छेका योजना ग्राम पंचायतों में नगर पालिका परिषद के लिए मुसीबत बन गई है। संकल्प पत्र भरने के बावजूद पशु पालक नहीं सुधरे। नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई शुरू की तो मवेशियों को रखने की दिक्कत आ रही है। ऐसे में कार्रवाई करके मवेशियों को पकड़ो और छोड़ो वाली स्थिति बनती जा रही है। राज्य शासन ने पशुओं की व्यवस्थित देखभाल, फसलों को बचाने और दुर्घटना में कमी लाने के लिए रोका-छेका योजना शुरू की है। एनएच कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग…

छत्तीसगढ़: करंट के चपेट से हाथी की मौत

जशपुर :मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के तपकरा के समीप एक हाथी अचानक करेंट के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी ।इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे । छत्तीसगढ़ में हाथी की मौत रुक ही नही रही है जो एक चिंता का विषय है। अरविन्द सूर्यवंशी स्टेट ब्यूरो छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या:आरोपी मानसिक रोगी……

छत्तीसगढ़ बिलासपुर: बिलासपुर जिला के ग्राम मटियारी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या करके आरोपी ने आत्म हत्या कर लिया । मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रोशन ने अपने पिता रूपदास , मां संतोषी बाई भाई रोहित , बहन कामिनी , भाई रिषि की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया। उसके बाद आरोपी ने खुद गाड़ी के नीचे आकर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस अभी इस घटना का जांच कर रही है। ” मृतक आरोपी…

कोरबा: वन महोत्सव के रूप में गेवरा के गोल्फ ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

कोरबा: सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाले SECL गेवरा क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. गोल्फ ग्राउंड गेवरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर और विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा DFO शमा फारुखी उपस्थित रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता गेवरा क्षेत्र के CGM संतोष कुमार पाल ने किया. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया. पूरे देश भर में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कोयला…

कोरबा: पटवारी की आईडी हैक कर फर्जी चौहद्दी बना बेच दी गई जमीन

कोरबा । भुंइया सॉफ्टवेयर में पटवारी की आईडी हैक कर सरकारी जमीन की बिक्री और नामांतरण कर देने का सिलसिला कोरबा जिले में थम नहीं रहा। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में दर्ज 4 अलग-अलग इस तरह के मामलों की जांच अभी चल ही रही है कि वनांचल ग्राम जिल्गा की शासकीय पट्टा की जमीन को फर्जी चौहद्दी तैयार कर बेचने और पटवारी की आईडी हैक कर नामांतरण कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में भी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। (ज़िला संवाददाता उत्सव यादव…

कुसमुण्डा खदान में हादसा

कुसमुण्डा खदान में तड़के सुबह भारी बारिश की वजह से मिट्टी स्लाइड हो गयी जिससे खदान के अंदर कार्य कर रहे ठेका मजदूर के दबने की खबर है।पांच मजदूर बाल बाल बच गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ठेकाकर्मी बरमपुर निवासी सुरेश महंत है जो की खदान से पानी निकासी का कार्य कर रहा था, मिट्टी स्लाइड होने से उसमें दब गया। पूरे घटनाक्रम में प्रबधन की बड़ी लापरवाही निकल का सामने आ रही है।

कोरबा :- बेवजह घूमने व मास्क नहीं लगाने वाले पर राजस्व अमले ने की जुर्माने की कार्यवाही

कोरबा :- प्रदेश के सबसे पहले हॉटस्पॉट एरिया के तौर पर उभरे कटघोरा में भी लॉकडाउन-2 का पहला दिन था. लॉकडाउन के शुरुआत के साथ ही यहां पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त नजर आई. सुबह से ही नगरपालिका व राजस्व अमले की टीम चौक चौराहों पर खड़े नजर आए. वे लगातार उन लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई करते रहे जो कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे थे. इसी तरह कटघोरा अनुविभाग की बात करें तो तहसीलदार नायब तहसीलदार सरीखे अफसरों ने औचक रूप से कई दुकानों पर दबिश…

कोरबा : गोबर बेचकर हो रही अतिरिक्त आय से ग्रामीण खुश

कोरबा : आमदनी के अतिरिक्त साधन के रूप में गोधन न्याय योजना पशुपालको के लिए वरदान साबित हो रही है। हरेली के पावन पर्व से शुरू हुए गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्रामीणों से दो रूपए प्रतिकिलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। मवेशियों का गोबर आय का जरिया बन जाने से ग्रामीण बहुत खुश नजर आ रहे है। पशुपालक आर्थिक स्थिति मजबूत करने पशुपालन को लेकर उत्साहित है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण गोबर खरीदी केन्द्र में गोबर बेचने आ रहे है। गौठानो मे स्थित गोबर…

कटघोरा: SDM ने औद्योगिक प्रमुख के साथ कार्यालय में लिया बैठक

कटघोरा :- शासन के निर्देश पर उर्जाधानी कोरबा जिले में आगामी सात दिवस के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है. जिला कलेक्टर कार्यालय सह नोडल अधिकारी (कोविड-19 रोकथाम) के निर्देशानुसार यह लॉकडाउन कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों व तीन ग्राम पंचायतों में 28 जुलाई तक पूर्णरूप से प्रभावशील रहेगा. इसके तहत सम्बंधित निकाय व पंचायत के लोगों के लिए आम यातायात के साधन व अन्य सुविधाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगी. जिला कलेक्टर कार्यालय ने जिले के अनुविभाग प्रमुखों को उक्त लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु…

कोरबा : नायब तहसीलदार ने उपनगरी छुरीकला में सोशल डिस्टेंस व समय से अधिक दुकान खोलने वाले पर की कड़ी कार्रवाई

छुरी :– शासन के निर्देश पर उर्जाधानी कोरबा जिले में आज से आगामी सात दिवस के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है. जिला कलेक्टर कार्यालय सह नोडल अधिकारी (कोविड-19 रोकथाम) के निर्देशानुसार यह लॉकडाउन कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों व तीन ग्राम पंचायतों में आज से 28 जुलाई तक पूर्णरूप से प्रभावशील रहेगा. इसके तहत सम्बंधित निकाय व पंचायत के लोगों के लिए आम यातायात के साधन व अन्य सुविधाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगी. जिला कलेक्टर कार्यालय ने जिले के अनुविभाग प्रमुखों को उक्त लॉकडाउन के दौरान…

कोरबा: दीपका SECL कार्यालय का किया घेराव

कोरबा : उर्जाधानी भू विस्थापित कल्याण समिति ने मंगलवार को पुनर्वास ग्राम गांधी नगर सिरकीखुर्द की समस्याओं को लेकर एसईसीएल (SECL) के दीपका सीजीएम ऑफिस का घेराव किया. कल्याण समिति के सचिव प्रकाश कोर्राम का कहना है कि पिछले 5 साल से सड़क, बिजली, पानी, प्रदूषण और गांव की अन्य समस्याओं को लेकर पत्राचार किया जा रहा है. कई बार मांगपत्र दिए जाने के बाद एसईसीएल (SECL) प्रबंधन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वसन भी दिया गया है. लेकिन प्रबंधन ने अब तक समिति की मांग को लेकर…

कोरबा: दिल फेक आशिक हुआ गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म, तीन युवतियों को बनाया अपनी हवस का शिकार

कोरबा। प्यार का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म करने वाले मेडिकल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोली-भाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम रवि डण्डो (32) है जो वार्ड नंबर 14 का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ उसकी दूसरी प्रेमिका ने थाने में शादी का झांसा देकर बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 2019 में आरोपी ने…

छत्तीसगढ़/कोरबा : एक घर के किचन में मिले कोबरा सांप और उसके 25 बच्चे

कोरबा: रात का भोजन कर जब एक परिवार बर्तन समेट सोने की तैयारी कर रहा था रसोईघर में सांप के दो बच्चे रेंगते दिखे। डरा-सहमा परिवार घर से बाहर निकल आया और मदद बुलाई। सूचना मिलने पर सर्पमित्र अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और कोबरा के दो बच्चों को पकड़ा। जरूरी बात यह थी कि यदि यहां दो बच्चे दिखे हैं, तो बाकी कुनबा कहां है? तलाश करने पर वाश बेसिन के नीचे फर्श पर एक सुराख व उसमें से झांकती दो आंखें दिखाई दी। जब टाइल्स तोड़ा गया तो…

छत्तीसगढ़: सघन वृक्षारोपण महाभियान के तहत ब्लाक प्लांटेशन तिलकेजा मे ननकीराम कंवर द्वारा जन्मदिन के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

तिलकेजा:- कोरबा विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलकेजा में सघन वृक्षारोपण महाभियान के तहत ब्लाक प्लांटेशन में मुख्य रूप से ननकी राम कंवर विधायक रामपुर तरुण मिश्रा महामंत्री भाजपा ।नीलिमा लहरे जिला पंचायत सदस्य मनोरमा सोनी कुलसिंह कंवर सरपंच गौठान अध्यक्ष मोहन राजपूत मनोरमा सोनी ईश्वर कश्यप राममोहर सोनी संजु वैष्णव रविन्द्र सोनी अजय अग्रवाल सचिव नर्मदा प्रसाद डहरिया उपस्थित थे माननीय ननकीराम कंवर जी का ग्राम के महिलाओं द्वारा तिलक वंदन कर जन्मदिन की बधाई दी गयी ।तथा भाजपा के महामंत्री तरुण मिश्रा द्वारा भाजपा प्रतीक चिन्ह…

छत्तीसगढ़ : बाल-बाल बचे किसान… दो एजेंट जेन्जरा ग्राम में कोटवार से मियाद कर पंचायत भवन में बैठकर किसानों को दे रहे थे कृषि ऋण का झांसा..

कोरबा  :कोरबा जिले में प्रशासन और पुलिस ने पूर्व में कई बड़े ठगी के मामले और फर्जीवाड़ों का खुलासा करते हुए दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है. वही इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी ठग किस्म के लोगो का हौसला बुलन्द है. वे अब भी चोरी छिपे गांव-गांव पहुंचकर भोलेभाले किसानों को बिना ब्याज के ऋण का सब्जसाग दिखाकर उन्हें अपने जाल में फांस रहे है. आज भी कटघोरा तहसील के जेन्जरा गाँव मे एक फर्जी कंपनी के दो एजेंटों के द्वारा किसानों को ऋण के लिए…

कोरबा:तीन ग्राम पंचायत क्षेत्रो में लागू होंगे प्रतिबंध

कोरबा । कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए 22 जुलाई से पांचो नगरीय क्षेत्रो के साथ-साथ तीन ग्राम पंचायत क्षेत्रो में भी लाॅकडाउन रहेगा। जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने पोड़ीउपरोड़ा विकास खण्ड की पसान, कोरबा विकास खण्ड की बरपाली और कुदुरमाल ग्राम पंचायत क्षेत्रों को कोरोना संक्रमण के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। तीनो ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अभी तक कुल 73 कोरोना संक्रमित मिले हैं।जिनमें से सात एक्टिव हैं जबकि 66 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। पसान के दो क्वारेंटाइन सेंटरों मे 16 और…