उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा एवं राहत कार्य चौथे दिन भी जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें मुस्तैदी के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा, एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। गंगोत्री, हर्षिल, झाला, जसपुर, गंगोत्री में फंसे यात्रियों को सुरक्षित लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…