पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला शुरु हो गया है। भाजपा से अलग हुए विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बिष्णु कुर्सियांग से पहली बार विधायक बने हैं। वह कोलकाता में पार्टी के हेडक्वार्टर में टीएमसी में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और उद्योग मंत्री शशि पांजा ने पार्टी में उनका स्वागत किया।पीएम मोदी के ‘मानव’ विजन पर कांग्रेस का तंज, जयराम रमेश बोले- इसका कोई इलाज नहीं
Category: पश्चिम बंगाल
ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल को बनाया जा रहा निशाना; आयुक्त को बताया अहंकारी और झूठा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले पर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बैठक को गुस्से में बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान ममता और उनके साथ आए TMC नेताओं ने अपने मुद्दों पर बात रखी, लेकिन आयोग की ओर से जवाब सुनने का अवसर उन्हें नहीं मिला। एक अधिकारी ने बताया जब आयुक्त जवाब देने लगे, टीएमसी नेताओं ने कई बार बीच में टोकते हुए जवाब दिया। ममता…
पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बना बड़ा मुद्दा, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या से मुश्किल में ममता बनर्जी
बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्या पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकती है। पड़ोसी देश में हिंदुओं की हत्याओं से पश्चिम बंगाल के हिंदू समुदाय में आक्रोश बढ़ रहा है। इस माहौल में पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लोगों की नाराजगी भी बढ़ रही है। भाजपा इस मुद्दे पर आक्रामक है और वह घुसपैठ के मुद्दे को लगातार पूरे जोर शोर से उठा रही है। तृणमूल कांग्रेस लगातार एसआईआर का विरोध कर रही है। राज्य में भाजपा इसे घुसपैठियों को बचाने की कोशिश…
तृणमूल कांग्रेस में हुआ अनुशासन समितियों का गठन, ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में सोमवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अनुशासन समितियों का गठन किया। इन समितियों में पार्टी के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया। इसके अलावा ममता बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का प्रभार भी सौंपा गया है। वे राष्ट्रीय मामलों के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में भी काम करेंगे। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, राज्य मंत्री मानस भुइयां और पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी सहित पांच अनुभवी नेताओं को कार्यसमिति में जगह…
बेंगलुरु में एक और खाैफनाक मर्डर, डेड बॉडी को करीब 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिए।
29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसकी डेड बॉडी को करीब 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिए। पुलिस को महिला का शव शनिवार, 21 सितंबर को बेंगलुरु के व्यालिकावल में एक घर के रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ मिला। महिला तीन महीने पहले ही इस जगह पर किराए के मकान में आई थी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बेंगलुरु के पास नेलमंगला की मूल निवासी 29 वर्षीय महालक्ष्मी नाम की महिला के रूप में हुई है। महिला के पति की पहचान हेमंत दास के रूप…
बंगाल में रचा गया इतिहास , कौन है मधुपर्णा ठाकुर, जिसने ममता बनर्जी को गिफ्ट की बागदा विधानसभा सीट ?
पश्चिम बंगाल का उत्तर 24 परगना का बागदा यानी मतुआगढ़. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार विश्वजीत दास ने जीत हासिल की थी. बाद में इस उपचुनाव में वह तृणमूल में शामिल हो गये. न सिर्फ पिछले विधानसभा बल्कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी बागदा में आगे थी. अंतर 20 हजार से ज्यादा वोटों का था. इसलिए सत्ताधारी दल के लिए इस पिछड़ी सीट पर कब्जा करने की चुनौती थी. इसीलिए प्रत्याशी चयन पर विशेष ध्यान दिया गया था और मधुपर्णा ठाकुर को तृणमूल ने अपना उम्मीदवार बनाया गया…
कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में जा घुसी मालगाड़ी ?
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार (17 जून, 2024) सुबह तब बड़ा हादसा हो गया, जब वहां पर एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पनप गया, जबकि कई लोगों के जख्मी होने की खबर है. उत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सियालदह (प.बंगाल) जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी के पास मालगाड़ी से टकरा गई थी. ट्रेन अगरतला से आ रही थी और सुबह करीब नौ बजे यह रंगापानी…
पश्चिम बंगाल में हुआ भीषण हादसा : मालगाड़ी में पीछे से जा टकराई दूसरी मालगाड़ी, कई डिब्बे पलटे
पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से एक बड़े ट्रेन हादसे की खबर आ रही है. यहां के ओंडा रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई जिससे 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में एक ट्रेन का ड्राइवर यानी लोको पायलट बुरी तरह घायल हो गया है. हादसे में ट्रेन का इंजन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. बांकुरा का यह रेल हादसा इतना भयंकर था कि मालगाड़ी के डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए. इस हादसे से रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ…
कोलकाता फ्लैट, बार लाइसेंस के नाम पर 11.76 लाख की ठगी, फर्जी IAS गिरफ्तार
कोलकाता. बड़तला पुलिस ने फ्लैट और बॉर लाइसेंस दिलाने के नाम पर 11.76 लाख की ठगी के आरोप में फर्जी आइएएस को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शांतो कुमार मित्रा (61) है. पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2022 में बड़तला निवासी मंजू घोष ने शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें कहा गया था कि आरोपी ने खुद को सीएम कार्यालय में पदस्थ आइएएस अधिकारी बताया. उसे राजरहाट मेगासिटी में दो फ्लैट व बॉर व रेस्तरां का लाइसेंस दिलाने के नाम पर पैसे मांगे. उन्होंने अपनी बेटी के साथ उसे…
बंगाल में बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, पांच यात्रियों की मौत; पीएम मोदी ने ममता से की बात
उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी स्थित दोमहनी के पास गुरुवार शाम को पांच बजे के करीब बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसे में चार-पांच बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस ट्रेन हादसे में अब तक पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। अभी भी कई यात्री बोगी के नीचे दबे हुए हैं। जलपाईगुड़ी की डीएम मोमिता गोदरा बसु ने मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 51 एंबुलेंस राहत-बचाव कार्य में लगी हैं। 40 घायलों को मयनागुड़ी और…
बंगाल के बाद ममता की गोवा में ‘खेला’ की शुरुआत
बंगाल के बाद गोवा में हुई ‘खेला’ की शुरुआत, दौरे के दूसरे दिन 3 मंदिरों में जाएंगी ममता, मछुआरों से करेंगी मुलाकात पश्चिम बंगाल के बाद अब गोवा में होगी ‘खेला’ की शुरुआत, राज्य में कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर है। गोवा दौरे के दूसरे दिन यानी आज सीएम ममता 3 प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन करेंगी।वह मछुआरों और सिविल सोसाईटी के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाली हैं। साथ ही राज्य के तृणमूल कांग्रेस के अधिकारियों…
ममता विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पहली बार करेंगी गोवा की यात्रा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा से त्रिपुरा गोवा से छीनने की इच्छुक है। ममता ने शनिवार को कहा कि वह 28 अक्टूबर को इस तटीय राज्य का पहला दौरा करेंगी। अपनी पहली यात्रा से पहले, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। ममता ने ट्वीट किया, 28 को गोवा के अपने पहले दौरे की तैयारी करते हुए मैं सभी व्यक्तियों, संगठनों राजनीतिक दलों से भाजपा…
बंगाल: ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया ‘जुमला पार्टी’, बोलीं- देशभर में हराएंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक बार फिर भाजपा पर तंज कसते हुए उसे ‘जुमला पार्टी’ करार दिया और कहा कि आने वाले दिनों में उसे देशभर में हराएंगे। भवानीपुर में 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ईर्ष्या के कारण उन्हें रोम में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के ये हथकंडे सफल नहीं होने वाले। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि यह पार्टी सिर्फ…
चुनावी बैठक में बोलीं ममता- अगर मैं नहीं जीती तो कोई और बन जाएगा बंगाल का मुख्यमंत्री
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर वह 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल नहीं करती हैं तो उनकी पार्टी का कोई और व्यक्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन जाएगा. उन्होंने कहा, बारिश होने पर भी अपना वोट जरूर दें. आपका एक-एक वोट कीमती है. अगर मुझे एक भी वोट कम पड़ा तो इसका परिणाम मुझे भुगतना पड़ेगा. ममता बनर्जी ने कहा, आत्मसंतुष्ट होकर मत बैठो और ये मत मान लो कि मेरी जीत पक्की है. यदि आप मुझे मुख्यमंत्री के…
विधायक बनने के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी ममता बनर्जी, भाजपा से अभी नाम तय नहीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी आज भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, करीब 12:30 बजे वह अपना नामांकन पर्चा भरेंगी। ममता बनर्जी भवानीपुर से दो बार पहले चुनाव जीत चुकी हैं। मालूम हो कि सीएम पद पर बने रहने के लिए ममता के लिए यह चुनाव बेहद अहम हैं, क्योंकि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी चुनाव हार गई थीं। वह नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं। 30 सितंबर को होगा उपचुनावचुनाव आयोग ने इसी…
ममता के खिलाफ अगर कांग्रेस ने चला यह दांव तो विपक्षी एकता को लग सकता है बड़ा झटका!
पश्चिम बंगाल उपचुनाव को लेकर कांग्रेस बहुत उत्साहित नहीं है। पार्टी उपचुनाव से दूर रहना चाहती है, पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान कर पार्टी नेतृत्व को मुश्किल में डाल दिया है। जबकि पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी को तीनों सीट पर उपचुनाव नहीं लडना चाहिए। जंगीपुर और शमशेरगंज में चुनाव लड़ने के बारे में एक बार विचार किया भी जा…
पश्चिम बंगाल उपचुनाव : भाजपा की ये है बड़ी रणनीति; क्या करेंगी दीदी?
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। इनमें से एक भवानीपुर सीट भी है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में वह नंदीग्राम सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। अब माना जा रहा है कि भवानीपुर सीट पर होने वाला उपचुनाव भी नंदीग्राम के संग्राम से कम नहीं होगा क्योंकि बीजेपी यहां ममता के विरुद्ध बड़े चेहरों पर दांव लगाने का विचार कर रही है।खबरों के अनुसार भाजपा…
टीएमसी नेताओं की तालिबानी सोच, हमेशा मरने-मारने की बात करते हैं: बीजेपी सांसद
दार्जिलिंग से बीजेपी लोकसभा सांसद राजू बिस्टा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के नेताओं की सोच तालिबानी होने का दावा किया। उन्होंने यह बी कहा कि ये लोग हमेशा मरने-मारने की बात करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिस्टा ने कहा, ‘लोकतंत्र में सभी राजनीतिक पार्टियों को कहीं भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। लेकिन अगर कोई टीएमसी नेताओं और ममता दीदी के बयान सुनेगा, तो पाएगा कि वे हमेशा मरने और मारने की बात करते हैं, यह तालिबानी सोच है।’…
ममता दीदी की राजनीति: मुकुल रॉय के बाद अब दिलीप घोष के साथ चाय पर आमंत्रण से सियासी अटकलें तेज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य सचिवालय में चाय पर आमंत्रण के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। इस आमंत्रण के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी बंगाल में भाजपा को बांटने की कोशिश में लग गई हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा के बड़े नेता मुकुल रॉय की टीएमसी में घर वापसी हुई था। दरअसल, रविवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित चाय पार्टी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भाजपा नेता दिलीप…
तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी, दिल्ली में हलचल हुई तेज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम दिल्ली पहुंच रही हैं। अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों की एकता की कोशिशों के तहत उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विपक्षी एकता के प्रयासों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है यह यात्रासोमवार शाम को हवाई अड्डे से वे सीधे अपने भतीजे लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचकर अपने पार्टी के सांसदों से मिलेंगी। मंगलवार को वह संसद भवन में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं…
