रायबरेली: धूम धाम के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

रायबरेली: स्थानीय कस्बे में स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण तथा धूप व दीप समर्पित करने के पश्चात विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी द्वारा उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर व्यापक प्रकाश डाला गया। श्री अवस्थी ने कहा की आजादी के बाद देश के अंदर जो भी रियासतें थी, उनको भारत में मिलाने का ऐतिहासिक कार्य बल्लभभाई पटेल द्वारा किया गया। इसीलिए उन्हें सरदार की उपाधि प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा…

रायबरेली: मृत हरिओम के परिवार से मिले राहुल गांधी

रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की है और परिवार को ढांढस बंधाया। राहुल ने परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं परिवार से मिलूं या ना मिलूं। लेकिन न्याय तो मिलना चाहिए, राहुल का कहना था कि परिवार ने बताया है कि आज सरकार के लोगों ने धमकाया है, धमका कर वीडियो बनवाया है। राहुल गांधी शुक्रवार सुबह कानपुर पहुंचे, उसके बाद सड़क मार्ग के जरिए फतेहपुर आए। उन्होंने पीड़ित परिवार…

ऊंचाहार ईश्वरदासपुर में युवक की निर्मम हत्या करने के मामले में रायबरेली सांसद नेता राहुल गांधी का व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन का बयान आया सामने

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊँचाहार में हरिओम पासवान की पीट पीटकर हुई हत्या के मामले में सांसद राहुल गांधी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का संयुत बयान जारी हुआ है। राहुल गांधी ने अपने ऑफिसियल एक्स पर लिखा कि रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ़ एक इंसान की नहीं – इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है। आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और ग़रीब – हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज़ कमजोर है, जिसकी…

रायबरेली में दलित युवक की हत्या: कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की चोरी के शक में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक ने अपनी आखिरी उम्मीद के तौर पर राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन हमलावरों ने उसे नहीं छोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस घटना को “बेहद दुखद” बताया और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों…

रायबरेली : सरायं सहिजन गाँव के पास एक युवती ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग

ऊंचाहार-क्षेत्र के सरायं सहिजन गाँव के पास एक युवती ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी।एसडीआरएफ व पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद लगभग 30 घण्टे बाद युवती का शव कुछ दूरी पर नहर से ही बरामद किया गया है।मदारीपुर गाँव निवासी अजय कुमार पत्नी व एक बिटिया के साथ शहर में रहते है, और उनकी दूसरी बेटी रोशनी व एक बेटा घर पर पिता के साथ रहते है।गुरुवार की सुबह किसी बात से नाराज रोशनी 18 वर्ष घर से निकल पड़ी तो भाई ने साइकिल से उसका पीछा…

महात्मा गांधी वा लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

रायबरेली में गांधी-शास्त्री जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने किया वृक्षारोपण रायबरेली – 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्री परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना गया।इस मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी की सोच में प्रकृति और मानवता का संतुलन बेहद महत्वपूर्ण था। वृक्षारोपण के माध्यम से उनका आदर्श लोगों…

रायबरेली :अपनी आंख के तारे इकलौते बेटे की तलाश मे दर दर भटक रही महिला

खींरो थाना क्षेत्र के गांव करीदपुर की एक मां पिछले 6 महीने से अपने इकलौते बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रही है, लेकिन अब तक उसके बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। करीब आधा साल पहले गांव का युवक सुभाष रोज़ी-रोटी की तलाश में अमृतसर, पंजाब के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था। उसे गांव के ही एक व्यक्ति सुरेश अपने साथ काम पर लेकर गया था। इसके बाद से ही सुभाष अचानक लापता हो गया। पीड़ित मां ने अपने बेटे की गुमशुदगी को…

रायबरेली : शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्थान में किताबो की बिक्री

शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा हर वर्ष विद्यालयों में मुफ्त किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। लेकिन हैरानी की बात है कि इन किताबों को ही विद्यालय से कबाड़ में बेच दिया गया। यह चौंकाने वाला मामला रायबरेली जनपद के सरेनी विकासखण्ड के एक प्राथमिक विद्यालय से प्रकाश में आया है। रविवार को विद्यालय से कबाड़ी को बुलाकर बच्चों के लिए नए सत्र की मुफ्त किताबें बेची गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

रायबरेली : मां बाप की जमीन लिखवाने के बाद बेटे का तेवर आया सामने अपनी बूढ़ी मां को मारता घर ले जा रहा है बेटा

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव लालापुर का दबंग बेटा अपनी से बहला फुसलाकर जमीन लिखवाने के बाद अब बेटे ने अपने मां बाप को घर से बेघर कर दर दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया बाप मजदूरी करता तो मां पागलो की तरह सड़कों पर जा कर लोगों से भीख मांग कर खाना खाती महिला सड़क पर घूमने से नराज बेटे ने अपनी भोली भाली मां को डंडो से पीटिता घर ले जा रहा युवक का विडियो वायरल हो गया आप को बता दें कि लालापुर निवासी किशोरे…

रायबरेली : ट्रेन की चपेट मे आने से युक्ती की हुई दर्दनाक मौत क्षेत्र मे मचा हड़कंप

डलमऊ : शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में शंभू मुखिया स्कूल के पास रेलवे लाइन पर एक 18 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और काफी प्रयासों के बाद मृतका की पहचान लालगंज कोतवाली क्षेत्र के वाजपेईपुर मजरे सोंडासी निवासी क्षमा देवी उर्फ रक्षा पुत्री रामलखन सोनकर के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच…

रायबरेली : कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासवान ने किया स्टाइल मेंस वियर का उद्घाटन

सलोन क़स्बा चौराहा मेन रोड सलोन रायबरेली श्याम मार्किट शॉप नंबर 41 का कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सलोन अर्जुन पासी ने स्टाइल मेंस वियर शॉप का किया उद्घाटन भारी संख्या में लोग रहे मौजूद जिसमे शॉप के ऑनर सुफियान ने बताया आज़ जुमा बाद स्टाइल मेंस वियर शॉप का अर्जुन पासी ने उद्घाटन किया जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे जिसमे बताया गया की हमारे यहाँ 15 साल से लेकर 40 तक के लोगो के टीशर्ट जीन्स शर्ट आदि चीजें उपलब्ध है अगर किसी को विजिस्ट करना हो तो श्याम…

रायबरेली:गौ कसी करने वाले जिहादियों को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेला खरा में एक गोवंश का गला कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों और गौ रक्षा दलों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। सैकड़ों गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह घटना में मौके की मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाएं एवं एक पुरुष को हिरासत में लिया है इस घटनाक्रम में…

रायबरेली : हत्या या आत्मा हत्या परिजनों ने लड़की के ऊपर लगाया हत्या का आरोप

लालगंज में दो महीने पहले हुई सूरज नामक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार, 17 सितंबर 2025 को जब परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर इकट्ठा हो रहे थे, तो लालगंज पुलिस ने उन्हें डरा-धमकाकर मौके से हटा दिया।यह घटना 11 जुलाई 2025 की है, जब सूरज पुत्र राम बहादुर का शव पूरे जालिम सिंह मठ, कोतवाली लालगंज क्षेत्र स्थित गांव के बाहर एक बाग में चिलबिल के पेड़…

रायबरेली: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, हरचंदपुर थाने के SO हटाए गए

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SO) आदर्श कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा घेरा पूरी तरह मजबूत नहीं रहा, जिससे चूक की स्थिति सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस विभाग ने बताया कि सुरक्षा में…

रायबरेली:अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस जनपद रायबरेली के ऊंचाहार स्थित अशोका पैलेस, कैथवेल मोड़ पर श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं माननीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी शामिल हुए। रायबरेली पहुँचने पर उनका गोल चौराहा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं…

रायबरेली : अरविंद भारतीय के याचिका पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में विकासखंड सरेनी के ग्राम सभा हैबतपुर खुर्द चिंता खेड़ा का एक मामला सामने आया है। यहां के जर्जर खारिंजे (जलनिकासी) के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासी अरविंद भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में आवेदन दिया। 15 सितंबर सोमवार को लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सुबह 10 बजे यह आवेदन प्रस्तुत किया गया। इससे पहले इस मामले में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को भी इस समस्या से अवगत…

रायबरेली : बाबू सिंह कुशवाहा जन संवाद कार्यक्रम मे किसानों वा महिलाओं की सुनी फरियाद

ऊंचाहार:जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने सोमवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार में जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधे संवाद किया। यह कार्यक्रम ऊंचाहार के अशोका पैलेस में आयोजित हुआ, जहां क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान बाबू सिंह कुशवाहा ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं की बात कही और समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता को उसका हक दिलाना…

रायबरेली में दाल के दाने पर दिखे राहुल गांधी सराही गई कैंसर पीड़ित आर्टिस्ट नसीम कि कलाकारी

रायबरेली सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी कला से अचम्भित कर देने वाला सख्श सलोन कस्बा का मोहम्मद नसीम उर्फ बाबा है जो सलोन कस्बा क्षेत्र के ही निवासी हैं। मुंह के कैंसर कि बीमारी के चलते नसीम ज्यादा साफ बोल भले ही नहीं पाते पर उनके हौसले और और उनके अंदर का हुनर हर सख्श को आश्चर्य चकित कर देगा। विदित हो कि ये वही मोहम्मद नसीम हैं जिन्हें बीते जून महीने में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्र भेज कर…

रायबरेली से बड़ी खबर : राहुल गांधी ने किया अशोक स्तंभ का अनावरण, भाजपा नेताओं ने किया विरोध

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के गोराबाजार चौराहे पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि अशोक स्तंभ देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसे स्थापित करना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं को सम्मान देना है। हालाँकि इस…

रायबरेली : तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला , हुई मौत

लालगंज क्षेत्र के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के गेट नंबर 3 के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मजदूर को कुचला मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई वहीं मृतक की पहचान रामस्वरूप पाल जो कान्ह मऊ के निवासी हैं वही घटनास्थल पर भीड़ बड़े पैमाने पर जमा हो गई मौके पर सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने सव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया परिजनों ने सव को लेकर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया और मौके पर बोलेरो चालक फरार हो गया पुलिस पोस्टमार्टम करना चाह रही थी…