गोण्डा:अधिकारियों एवं ढाबा संचालक की धमकी,दुर्व्यवहार से आहत महिला परिचालिका ने एमडी से लगाई गुहार

गोंडा । उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी सरकार द्वारा जहां एक तरफ महिलाओं,बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत तमाम योजनाएं चलाते हुए नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु लोगों को जागरूक किये जाने के दावे किए जा रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ उनके अधीनस्थ परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा अपने ही विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी को सरेआम बेइज्जत कर उसका मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत कोई सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक विभाग के जिम्मेदार पद पर कार्यरत आर०एम० मामले में मीडियाकर्मियों…

गोण्डा: नाबालिग लड़की को पकड़ कर ले जाने वाले युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

कर्नलगंज,गोण्डा । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव मे बच्ची को पकड़ कर ले जाने की कोशिश करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज होने संबंधी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिता को खाना देने जा रही करीब 6 वर्षीय लड़की का अपहरण करने की कोशिश कर रहे एक शातिर युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया था। सम्पूर्ण मामला ग्राम पंचायत कुम्हरौरा से जुड़ा बताया जा रहा है जहां दो नन्हीं बच्चियां अपने पिता को खाना देने…

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

*पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश |* पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में जनपदीय पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी | डीआईजी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से भारत-नेपाल सीमा के जनपद बहराइच मे विस्तार एवं सीमा से सटे महत्वपूर्ण स्थानों व सीमा पर अवैध तस्करी के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी एवं अवैध तस्करी के सम्बन्ध में स्थानीय…

गोंडा: रवि गोस्वामी बने सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,संगठन के साथियों का जताया आभार

कर्नलगंज, गोंडा ज़िला । तहसील मुख्यालय के ब्लाक कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कुम्हरौरा निवासी सरल एवं सादगी स्वभाव के कहे जाने वाले सफाई कर्मी रवि कुमार गोस्वामी अपनी व्यवहार कुशलता के चलते शुक्रवार को उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक कर्नलगंज अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त जानकारी देते हुए रवि कुमार गोस्वामी ने बताया संघ के भगवान भगत सिंह,हरिशंकर, अखिलेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह,शैलेन्द्र कुमार, मधुराज तथा जितेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति में शुक्रवार को उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर रवि कुमार गोस्वामी…

बहराइच-जरवल खंड के गायत्री इंटर कॉलेज परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत माता पूजन कार्यक्रम एवं सामूहिक वन्देमातरम गान किया गया

*जरवल खंड के गायत्री इंटर कॉलेज परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत माता पूजन कार्यक्रम एवं सामूहिक वन्देमातरम गान किया गया* कार्यक्रम के जिला संरक्षक इन्द्र बहादुर जी ने कहा कि देश की आजादी में अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों को देश कभी नहीं भूल पायेगा l जिला संयोजक नीरव प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम से आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों व आजादी में अपनी जान न्योछावर करने वालों को पहचान दिलाने में मदद मिलेगी l कार्यक्रम में खंड संघचालक…

गोंडा:प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर वि०स० क्षेत्र का होगा पूर्ण विकास- पूर्व मन्त्री एवं विधायक योगेश प्रताप सिंह

कर्नलगंज गोंडा ज़िला । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम धनावा में समाजवादी पार्टी की विजय चौपाल आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रामकैलाश मिश्र ने एवं संचालन हेमंत सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि शाहपुर,धनावा सहित सम्पूर्ण क्षेत्र बाढ़ग्रस्त था जहां पानी भरने पर लोग सड़क पर ही अपना कपड़ा निकाल कर तौलिया लपेटकर पानी के बीच से होकर घर आते-जाते थे। वहीं बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने की वजह से यहां बाहर के लोग अपनी लड़कियों की शादी भी करने नही आते थे,जिसे…

गोंडा: योगी सरकार में खाद (डीएपी) डंप ,फिर भी किसानों को नहीं मिल रही खाद,किसान परेशान

कर्नलगंज/परसपुर गोंडा। एक ओर जहां केंद्र एवं उत्तरप्रदेश की मौजूदा सरकार आये दिन किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही उनके हितों की बात करते हुए नहीं थक रही है वहीं दूसरी तरफ निरंकुश अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी बेखौफ होकर सरकार के दावों की हवा निकाल कर उसकी पोल खोल रहे हैं।जिसका जीता जागता उदाहरण क्षेत्र कर्नलगंज व परसपुर में देखा जा सकता है जहां खाद (डीएपी) डंप होने के बावजूद बुआई के समय किसानों को खाद नहीं मिल रही और खाद के लिए किसान परेशान होकर दर भटकने…

गोंडा:सुबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी ने गोण्डा के मैजापुर मिल में एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास

कर्नलगंज, गोंडा। विगत एक महीने के अंतराल में दूसरे दौरे पर गोण्डा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया। शनिवार को सीएम योगी ने बलरामपुर शुगर मिल की यूनिट मैजापुर चीनी मिल में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले डिस्टलरी प्लांट की आधारशिला रखी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने यहां पर खेती किसानी के स्टालों का शुभारंभ किया। यहां की मैजापुर चीनी मिल प्रांगण में 60 से ज्यादा स्टाल लगे थे। सीएम ने विभिन्न योजना के तहत तैयार हो रहे उत्पाद…

गोण्डा:नीट परीक्षा में परिश्रम की बदौलत समरदीप सिंह ने हासिल की सफलता,मिल रही बधाई

कर्नलगंज,गोण्डा । भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा आयोजित नीट परीक्षा परिणाम मे सफलता हासिल करके सरदार समरदीप सिंह ने अपने मां-बाप,परिजन सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कर्नलगंज नगर के नामी-गिरामी चिकित्सा केंद्र दर्शन क्लीनिक के डॉ० गुरदीप सिंह सलूजा के सुपुत्र सरदार समरदीप सिंह सलूजा जिसकी बेसिक शिक्षा पी०एस० मेमोरियल स्कूल कर्नलगंज में हुई। समरदीप सिंह ने आल इंडिया मे 2614 रैंक लाकर कर्नलगंज का एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। फिलहाल उनका परिवार चिकित्सा सेवा में पहले से ही लगा है। सरदार समरदीप सिंह…

aगोण्डा:अमर शहीदों के नाम पर भव्य दीपोत्सव का हुआ आयोजन,दी गई श्रद्धांजलि

कर्नलगंज,गोण्डा । तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत सरयू के पावन तट पर दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष नमो नमो मोर्चा भारत की अध्यक्षता में नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं के साथ कई राजनीतिक पार्टियों व समाजसेवियों ने मिलकर दीपोत्सव के पहले उन वीर शहीदों के नाम पर जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह ना करते हुए शहीद हो गये को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मौजूद लोगों द्वारा सरयू नदी के पावन तट पर दीपक जलाकर व 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद करते हुए उनकी आत्मा…

गोंडा: देर रात तक दौड़ता रहा घायल पीड़ित और बहता रहा खून,बेलगाम कौड़िया पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा

कर्नलगंज गोंडा। जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र जहां एक ओर अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे करते हुए कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के क्रम में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। वहीं उनके अधीनस्थ कई ऐसे थाना एवं चौकी प्रभारी व दीवान हैं जो काफी समय से एक ही थाने में जमे रहकर कप्तान के निर्देशों पर पानी फेर रहे हैं और अपराधियों के हौंसले को बढ़ावा दे रहे हैं। यही नहीं जिले में कुछ थाने है ऐसे हैं जहां पर थानाध्यक्ष की…

आयुक्त देवीपाटन मण्डल व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र ने आसन्न त्यौहारों के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की बैठक

बहराइच 11 अक्टूबर। कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन कराते हुए श्री मॉ दुर्गा पूजा (नवरात्रि), दशहरा पर्व, प्रतिमा विसर्जन सहित अन्य आसन्न त्यौहारों तथा किसानों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव ने डीआईजी. डॉ. राकेश कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक…

गोंडा : कटरा बाजार थानाक्षेत्र में दिन दहाड़े गोली मारकर बीसी संचालक से चार लाख की लूट,सघन चेकिंग जारी

कर्नलगंज/ गोंडा । तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत दिनदहाड़े बीसी संचालक सुधांशु को गोली मारकर चार लाख रूपए की लूट की घटना से हड़कम्प मच गया है। वहीं लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फरार बताये जा रहे हैं। बीसी संचालक को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। घटना की सूचना पाकर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र की है, जहां कटरा बाजार -गोण्डा मार्ग अन्तर्गत अशोकपुर के पास 27 सितंबर 2021 दिन…

गोण्डा:कोतवाली कर्नलगंज में लव जेहाद का पहला मुकदमा दर्ज

कर्नलगंज /गोंडा: योगी सरकार के सख्त कानून के बाद भी उत्तरप्रदेश में लवजेहाद का खेल जारी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताजा मामला कर्नलगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है,जहां अल्पसंख्यक समुदाय का एक युवक गांवो में घूम घूमकर चूड़ी व कास्मेटिक सामानों को बेचने का कार्य करता है। इसी बीच क्षेत्र के एक गाँव में दूसरे सम्प्रदाय की एक लड़की को सौन्दर्य प्रशाधन बेंचने के बहाने अपने प्रेम जाल में फँसाया और फिर एक दिन उसे कस्बे में अपनी दुकान पर बुलाया और फिर…

गोण्डा: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत तृतीय चरण में भैरवनाथ पुरवा में कार्यक्रम आयोजित

कर्नलगंज /गोण्डा: उत्तरप्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे लगातार अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थाना कोतवाली कर्नलगंज में मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी कर्नलगंज के अन्तर्गत मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के…

गोण्डा: कर्नलगंज में धर्मांतरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,अभी और कई निशाने पर

कर्नलगंज /गोण्डा: कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में तत्परता दिखाते हुये बड़ी कार्यवाही की है। मामले के मुख्य आरोपी को नियाज को बहुत कम समय मे गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार मोहल्ला निवासी नियाज़ अहमद पुत्र शमीम,सलमा बानो पत्नी शमीम और शमीम अहमद के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली मे धर्म परिवर्तन का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया था जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज क्षेत्र के एक…

गोण्डा: सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गोंडा आगमन पर सीएम योगी पर साधा निशाना,

कर्नलगंज (गोण्डा) । उत्तरप्रदेश प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2022 की कामयाबी हेतु समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर जिले के कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र पहुंची सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का गोंडा जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र कर्नलगंज के छतौनी चौराहा,भंभुआ चौराहा,सकरौरा चौराहा तथा बसस्टॉप चौराहे पर फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान किसान इंटर कालेज भंभुआ में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जूही सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर…

गोंडा:-हम चुनाव के पहले अपनी ताकत तथा एकता का परिचय देंगे:प्रदेश अध्यक्ष

आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तथा मौजूदा सरकार में ब्राह्मण समाज के ऊपर हो रहे शोषण तथा अत्याचारों पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष पं अभिषेक शुक्ला ‘शिवम’ ने कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज का सम्मेलन कराकर रिझाने के काम करते हैं।लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त हो जाता है पार्टियों द्वारा किये गए वादे और दावे सब फेल हो जाते हैं। श्री शुक्ल ने आगे यह भी कहा कि…

गोण्डा: 05 वर्षीय बालक के सनसनीखेज अपहरण एवं 20 लाख की फिरौती मांगने वाले मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गोण्डा: थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत एक 05 वर्षीय बालक का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था । प्रकरण के संज्ञान मे आते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए तत्काल बच्चे की सकुशल एवं शीघ्र बरामदगी करने का कड़ा निर्देश प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज को दिया था । पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में टीमो का गठन कर एवं…

गोण्डा: बारात से लौट रही स्कार्पियो गाड़ी ट्रक से टकराने के बाद घुसी दुकान में , आधा दर्जन घायल ।

गोण्डा। तरब गंज थाना क्षेत्र में बीती रात्रि में बेलसर कस्बे के चौराहे पर एक ट्रक से स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के वेग से स्कॉर्पियो गाड़ी करीब 20 मीटर घिसडती हुई एक दुकान में जा घुसी। जिससे स्कॉर्पियो सवार ग्राम दुबहा राय थाना कटरा बाजार निवासी फतेह बहादुर सिंह, राजीव कुमार सिंह, सत्यजीत सिंह, अवनीश कुमार व शेखर शुक्ला घायल हो गए। तथा दुकान दार का लाखो का नुकसान हो गया। यह सभी घायल ग्राम पंचायत परास में बारात आये थे। वापस…