उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम, 1979 तथा उ0प्र0 चलचित्र (विनियमन) अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत क्रांति अनियमितताओं के सम्बन्ध में कतिपय होटल संचालकों व वीडियो सीडी लाइब्रेरी/चिप डाउनलोडिंग सेंटर्स संचालकों तथा केबिल टी0वी0 आपरेटरों पर समय-समय पर दाखिल वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के न्यायालय में लम्बित/विचाराधीन हैं। ज्ञातव्य हो कि दिनांक 13 सितम्बर, 2025 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक आदलत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिवादी अपने वाद का निस्तारण करा सकते हैं।अतएव इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समस्त सम्बन्धित मल्टी सिस्टम केबिल आपरेटर एवं उनके…
Category: इलाहाबाद/ प्रयागराज
प्रयागराज: मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है
मधुमक्खियाँ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से किसानों के दैनिक जीवन से लेकर उनकी आर्थिक आय बढ़ोत्तरी में सहायक है। मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है तथा पर्यावरण संतुलन में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि के साथ-साथ अन्य ऐसे अनुपूरक व्यवसाय अपनाये जाने की आवश्यकता है, जिसमें कम भूमि एवं कम पंूजी की जरूरत हो। मधुमक्खी पालन को अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में अपनाकर कम पूंजी व कम समय…
जनपद प्रयागराज में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
जनपद प्रयागराज में वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाये जा रहे तीन माह के वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के सैदाबाद ब्लॉक में विशेष वित्तीय साक्षरता एवं संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुनील कुमार दास जी, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक लखनऊ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त अशोक कुमार गुप्ता जी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय…
प्रयागराज : शिक्षण संस्थान छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति हेतु किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्रों को तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें
पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा (09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के छात्र/छात्राओं के 02 अक्टूबर, 2025 को छात्रवृत्ति का भुगतान किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा (09-10) में दिनांक 09.09.2025 तक 23028 छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनालाइन आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 4812 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के 18444 छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 3078 छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा अग्रसारित किया गया है, जो अत्यन्त न्यून है। अतः जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं को प्रेस…
इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश
इलाहाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को न्यायाधीश नियुक्त किया है। क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों न्यायाधीश अपनी-अपनी जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने की तिथि से पदभार ग्रहण करेंगे। यह अधिसूचना 6 सितंबर 2025 को जारी की गई है। नई नियुक्तियों के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही की गति और मजबूती…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क न करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा निस्तारण में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश
सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 40 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 13 जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 10 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। कुछ प्रकरणों में यह भी प्रकाश में आया कि जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क ही नहीं किया गया है। जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी का विवरण निम्नवत् हैः- 9 . राजकुमार अग्रवाल, मोहर्रिर-1, पशु कल्याण विभाग, नगर…
प्रयागराज :थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-281/2025 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लालजी उर्फ बहराइच यादव पुत्र छोटेलाल निवासी अहिवीपुर थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-08.09.2025 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अहिवीपुर के पास से 01 कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार लाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, अत्यधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक एवं शिकायतकर्ता से वार्ता नहीं किए जाने पर जताई कड़ी नाराजगी, कई अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को आइजीआरएस रैंकिंग में सुधार लाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी l बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं l जिलाधिकारी ने आइजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने…
सायंकाल 04.00 बजे जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य जलस्तर
प्रयागराजदिनांक-07.09.2025समय सायंकाल 04.00 बजेजनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्यजलस्तरगंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 83.24(+12) (4 hrs)2. छतनाग- 82.75(+16) (4 hrs)गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी02. छतनाग-84.738 मी0गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी02. छतनाग-88.030 मी0यमुना नदी का जलस्तर- 1. नैनी- 83.27(+11) (4 hrs)यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्ला . 10सदर-06- कछार मऊ, मऊ सरैया, बघाड़ा, नेवादा, बेली, मेहदौरी।फुलपुर-02-सोनौटी, बदरा।करछना-02- देहली, भगेसर।ऽ ऐसे परिवार जो राहत शिविर में निवास कर रहे है-135ऽ ऐसे परिवार जांे सुरक्षित स्थान…
प्रयागराज:अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जलस्तर में वृद्धि होने की जानकारी दी?
प्रयागराज,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज, ने अवगत कराया है कि वर्तमान में गंगा, यमुना एवं टोन्स नदी से आ रहे प्रवाह की प्रवृत्ति के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल सम्भावना के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है एवं पर्याप्त सर्तकता, बाढ से बचाव के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी संबंधित अधिकारियों को बढते जलस्तर एवं सम्भावित बाढ के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित…
प्रयागराज:अधीक्षक राजकीय उद्यान प्रयागराज मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है
मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है। कृषि के साथ-साथ अन्य ऐसे अनुपूरक व्यवस्था अपनाये जाने की आवश्यकता है, जिसमें भूमि की ज्यादा जरूरत न हो। इसके लिए वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन (मधुमक्खी) पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण केन्द्र, प्रयागराज में दीर्घकालीन मुधमक्खी पालन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन माह (90 दिवसीय) का प्रशिक्षण सत्र दिनाँक 16.09.2025 से…
प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री जी शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 513 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा…
प्रयागराज:विशेष मतदाता दिवस का आयोजन 07 सितंबर को
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के अन्तर्गत पात्र/अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जाने, पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी मतदाता की प्रविष्टि में संशोधन किये जाने तथा पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज अपात्र मतदाताओं का नाम नियमानुसार विलोपित किये जाने हेतु दिनांक 07.09.2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक विशेष मतदाता दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन प्रत्येक बी0एल0ओ0 अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक सुसंगत पंचायत निर्वाचक नामावली, संबंधित…
प्रयागराज: सांसद फूलपुर/अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षता व मा0 सांसद भदोही की सहअध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
प्रयागराज : सांसद फूलपुर/अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) श्री प्रवीण पटेल की अध्यक्षता व डॉ0 विनोद कुमार बिन्द-मा0 सांसद भदोही की सहअध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता…
अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा एवं अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज के द्वारा अवगत कराया है
प्रयागराज,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा एवं अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज के द्वारा अवगत कराया है कि चम्बल नदी का जलस्तर पिनाहट दिनांक 04.09.2025 को अपरान्ह 11.00 बजे 123.00 मीटर होने का पूर्वानुमान है, जिससे जनपद प्रयागराज के यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराते हुए युद्ध स्तर की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। द दस्तक…
प्रयागराज : जिलाधिकारी द्वारा रामनगर मेजा स्थित शीतला हास्पिटल का निरीक्षण करते हुए ,आशीष दूबे की शिकायत के आधार पर सील कर दिया गया ।
दिनांक-03.09.2025 को जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी की टीम द्वारा रामनगर मेजा स्थित शीतला हास्पिटल का निरीक्षण करते हुए श्री आशीष दूबे की शिकायत के आधार पर सील कर दिया गया । उक्त प्रकरण की जाँच हेतु गठित टीम के समक्ष शीतला हास्पिटल के चिकित्सकों द्वारा बयान न देने के कारण उक्त हास्पिटल को सील कर दिया गया । सहायक पुलिस आयुक्त मेजा के पत्र का संज्ञान ग्रहण करते हुए रॉयल हास्पिटल मेजा खास का निरीक्षण किया गया किन्तु हास्पिटल में मिली खामियों के मद्देनजर उक्त…
प्रयागराज : जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रार्थी सुकुरू की पेंशन तत्काल बहाल कराने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी जनतादर्शन में लोगो की जन-शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण कर रहे थे। जनता दर्शन में प्रार्थी सुकुरू पुत्र सम्पत निवासी ग्राम पालीकरनपुर, पो0 छिबैया, विकास खण्ड बहादुरपुर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 70 वर्ष के हैं और ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा उन्हें वर्ष 2023 में मृतक होने की गलत रिपोर्ट दी गयी थी, जिसके आधार पर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गयी, जबकि वह जीवित है। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक…
प्रयागराज : आईजीआरएस से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को तहसील मेजा के लेखपाल कमला प्रसाद पाण्डेय एवं धवल पाण्डेय के द्वारा आईजीआरएस प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में रूचि नहीं लिए जाने एवं शासकीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर सम्बंधित लेखपालों को मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज से नियमानुसार जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध करते हुए इनके विरूद्ध अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि आईजीआरएस से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही…
वार्षिक कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता-2025 का समापन को मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के द्वारा किया गया।
प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइन, प्रयागराज खेल ग्राउण्ड में दिनांक 29.08.2025 से 02.09.2025 तक चल रही द्वितीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, फेंसिंग, खो-खो एवं जिम्नास्टिक) प्रतियोगिता-2025 का समापन दिनांक 02.09.2025 को मुख्य अतिथि जोगेन्द्र कुमार, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज के द्वारा किया गया। आज दिनांक 02.09.2025 को कबड्डी पुरूष वर्ग का फाइनल मैच मेरठ जोन व पीएसी पश्चिमी जोन के मध्य खेला गया, जिसमें मेरठ जोन ने पीएसी पश्चिमी जोन की टीम को 37-19 से पराजित कर चलबैजंती प्राप्त की। प्रतियोगिता में विजेता तथा उपविजेता खिलाडियों…
प्रयागराज : रबी 2025-26 में कृषको को दलहनी व तिलहनी फसलों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
प्रिय किसान बन्धु, राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित निःशुल्क दलहनी ,वं तिलहनी फसल के बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अर्न्तगत 2025-26 में दलहनी फसलें चना (16 किग्रा.), मटर (20 किग्रा.) मसूर (8 किग्रा.) एवं सरसों (02 किग्रा.) के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन मिनीकिट के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जायेगा। इच्छुक कृषक जो इस योजनार्न्तगत निःशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें कृषि दर्शन-2…
