आजमगढ़: प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने बालिकाओं के साथ हो रही घटनाओं में सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ : आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत जिला इकाई आजमगढ़ के तत्वाधान में समाज मे मानवता को शर्मसार करने वाली हो रही घटनाओं से सम्बंधित माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन माननीय जिला अधिकारी आजमगढ़ को दिया गया। कुशवाह और मौर्य समाज की बहनों के साथ हुई घटना में जो दोषी हैं उनकी गिरफ्तारी और अन्य भी निरन्तर हो रही घटनाओ को रोकने एवम हाथरस में बहन मुस्कान कुशवाहा की हत्या, सीतापुर में श्रद्धा मौर्य की हत्या, ऐसे तमाम घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की…

आजमगढ़: बहनों ने भाई के कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, लिया संकल्प

आजमगढ़: भाई-बहन के पर्व रक्षा बंधन का जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा और आरती उतार कर कलाई पर राखी बांधा, तो भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं रक्षा बंधन के पर्व पर सवारी वाहनों के न मिलने से पूरे दिन लोग परेशान रहे। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन रविवार को सुबह से ही बहनें शुभ मुहूर्त से पूर्व ही थाली में सजी चमचमाती राखी, रोली, मिष्ठान लेकर…

आजमगढ़: रंजिश में युवक ने चाकू से किया हमला

आजमगढ़।। जिले के बरदह थाने में नरवे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देख हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।  बरदह थाने के नरवे गांव निवासी दीपक बिंद पुत्र रामाश्रय बिंद को गांव के ही तीन युवकों ने घेर लिया और भद्दी गलियों देते हुये चाकू निकाल लिया। चाकू से वार कर दीपक बिंद काे घायल कर दिया। पीड़ित दीपक की तहरीर पर पुलिस ने उन…

आजमगढ़: इन्द्रेश चौहान को आजमगढ़, लालगंज में संतराम निषाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया

  आजमगढ़ । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप ने गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए। आजमगढ़ में इन्द्रेश चौहान को जबकि लालगंज में संतराम निषाद को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं

आजमगढ़: बकाया भुगतान के लिए सफाई कर्मियों ने दिया धरना

आजमगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के भुगतान की लंबे समय से मांग कर रहे सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी सुबह शहर की सफाई करने के बाद नगर पालिका परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सफाइकर्मियों ने कहा कि हम शहरवासियों के सामने कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे, लेकिन जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रखेंगे। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उन्हें भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। सफाईकर्मियों…

आजमगढ़: बूढ़नपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र पर वैक्सीन के लिए लम्बी लाईन

आजमगढ़।। बूढ़नपुर तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर रोज वैक्सीन के लिए सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारें लग रही है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि आज लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की गई कि आज केंद्र पर वैक्सीन जिले से प्राप्त नही हुई है कृपया आप लोग अपने अपने घर जाए । लेकिन लोग इसके बाबजूद भी केंद्र पर डटे रहे इस आशा में कई शायद वैक्सीन आ जाये तो मेरे लग जायेगी। डॉ आलेंद्र कुमार के अनुसार जिले से 800 वैक्सीन प्राप्त हुई थीं…

आजमगढ़: मानसिक तनाव में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आजमगढ़ । कप्तानगंज कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा नेता रहे राजेश कुमार गुप्त ने अपने मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मौत की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई । उनके मौत की सूचना मिलते ही जिले के तमाम भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियो का उनके आवास पर सुबह से ही पहुँच गए। लोगों ने शोकाकुल परिवार वालों को ढांढस बंधाया । कप्तानगंज कस्बा निवासी व्यवसायी 45 वर्षीय राजेश कुमार गुप्त पुत्र स्व. बैजनाथ गुप्त की अपने आवास में ही रेडिमेड कपड़ा…

आजमगढ़: कोविड19 प्रोटोकॉल के तहत खुले विद्यालय छात्रों शिक्षकों में उत्साह

आजमगढ़ ।। जिले की सभी तहसीलों में माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के 16 अगस्त से खुल जाने के से विद्यालयों में रौनक बढ़ गई है वहीं पर शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला है जैसा कि सरकार द्वारा आदेश हुआ कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार विद्यालयों को खोला जाना है और उसी के तहत सभी कक्षाओं के संचालन करना है। सरकार के आदेशानुसार अभी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को ही खोल जाना है।विगत 5 माह बाद विद्यालयों को खोलने पर कोविड 19 के अनुसार प्रत्येक छात्र-छात्राओं को…

आजमगढ़: दो दिनों की उमस से एक घंटे की बारिश ने दी राहत

आजमगढ़:पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बुधवार को दोपहर बाद हुई कुछ धंटों की बारिश ने थोड़ी राहत दी। सड़कों पर बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया था। पिछले दो दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हो चले थे। बुधवार को सुबह तीखी धूप के बीच 11 बजे के बाद आसमान हल्के बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था। थोड़ी ही देर में लगभग 12 बजे के आस-पास हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी…

आजमगढ़: हिंद डिफेंस एकेडमी पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आजमगढ़ ।। जिले के बुढ़नपुर तहसील के ग्राम जलालपुर महाबल पट्टी मैं हिंद डिफेंस अकैडमी कोचिंग संस्थान पर बड़ी ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस कोचिंग संस्थान पर आर्मी और यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं ने सुबह से ही एकेडमी पर आकर 75 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया इस अवसर पर कोचिंग क्लास के संचालक फौजी राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की औरआये हुए लोंगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बच्चों ने…

आजमगढ़: नहर के कटने से आसपास की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

आजमगढ़ ।। तहबरपुर स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के किशुनीपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर कट गई जिससे आसपास की सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तटबंध को ठीक कराने की कवायद शुरू किया। सुबह तटबंध को पूरी तरह से बांधा जा सका। गलीमत यह रही कि वर्तमान में खेतों में धान की फसल बोई हुई है, अन्यथा की स्थिति में काफी नुकसान होता।शारदा सहायक खंड 32 नहर तहबरपुर ब्लाक के किशुनीपुर गांव से होकर गुजरी है। वर्तमान में…

आजमगढ़: प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

आजमगढ़।।प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत के तत्यावधान में सेहदा ग्राम में सेहदा बुद्ध बिहार समिति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव विकोदर मौर्य ,मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य, जिला मंत्री कामेश्वर मौर्य, जिला सचिव रामजन्म मौर्य, जिला मंत्री अंगद मौर्य, मुकेश मौर्य, हरिकेश यादव, अभिषेक मौर्य, हरिमान सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला ध्यक्ष सुचिता मौर्य जी एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

आजमगढ़: ट्रांसफार्मर बदलते समय शुरू की सप्लाई, करंट से लाइन मैन की मौके पर मृत्यु

आजमगढ़ :जिले में अहरौला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वालेपट्टी गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलने के दौरान अचानक सप्लाई चालू कर देने से संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम बूढ़नपुर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि कप्तानगंज के धरौली गांव निवासी प्रमोद कुमार(24) पुत्र रामआधार बिजली विभाग में बतौर संविदा…

आजमगढ़: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 2441 बच्चे

आजमगढ़ ।। सगड़ी स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश को लेकर बुधवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय पर बने छह केंद्रो पर की गई। इस परीक्षा में कुल 2441 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11.30 से 1.30 के बीच परीक्षा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य एचएन पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीखा को लेकर जिला मुख्यालय के छह विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। कुल 3668 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण…

आजमगढ़:बाइकों की आपसी टक्कर में युवक की मौत

आजमगढ़: अहरौला स्थानीय कस्बा के हनुमानगढ़ी के पास रात 7:30 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र चंदेलाल निवासी बिहारी गली सड़क पर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहा डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पीएम के लिए भेज…

आजमगढ़: डूडा आवास आवंटन हेतु 15 अगस्त तक मांगे आवेदन

आजमगढ़:।। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों व नगरीय मलीन बस्तियों में आसरा योजना अंतर्गत आवासों का आवंटन करने के लिए परियोजना अधिकारी डूडा ने 15 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। परियोजना अधिकारी, डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों तथा नगरीय मलीन बस्तियों में आसरा योजना अन्तर्गत नगर पंचायत जीयनपुर में 22 एवं नगर पंचायत कटघर लालगंज में 48 आवासों का आवंटन करना है। आवंटन के लिए पात्र लाभार्थियों से नि:शुल्क आवेदन 15 अगस्त 2021 तक कार्यालय जिला नगरीय…

आजमगढ़: नायब तहसीलदार ने किया 50 बूथों का निरीक्षण

आजमगढ़।। अतरौलिया।। अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को नायब तहसीलदार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर 50 बूथों का निरीक्षण किया। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जमीनी स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगों की मदद से नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 50 बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बूथ निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिली हैं, उसे हल्का लेखपाल व…

आजमगढ़: जलस्तर घट रहा तेजी से , फिर भी नहीं रूक रही कटान

आजमगढ़ ।। लाटघाट सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली है। वहीं तेजी से हो रही कटान लोगों की बेचैनी को बढ़ा रही है। बगहवा में 15 मकान कटान की जद में आ चुके हैं। डिघिया नाले पर शुकवार को नदी का जलस्तर 70.55 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को 10 सेमी घटकर 70.45 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। बदरहुंआ नाले…

आजमगढ़: कोटे की चयन प्रकिया पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

आजमगढ़।। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव मे ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने कोटे की दुकानें की चयन प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। गांव के लोगों ने बताया कि हम लोगों को सूचना दी गई थी कि सात अगस्त को गांव के प्राथमिक पाठशाला पर सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर बैठक करनी है लेकिन यहां आने के बाद सस्ते गल्ले की दुकान को लेने के लिए गांव के करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे। जिसमें गांव के रामजतन, काशीराम,…

आजमगढ़ : राम जानकी मंदिर से प्राचीन प्रतिमाएं चोरी

आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के सिवान में स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं चोरी हो गई है। मंदिर से प्रतिमाओं के चोरी होने से गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। ग्रामीण चोरी गई प्रतिमाओं को जहां अष्ट धातु की बात रहे है तो वहीं पुलिस का कहना है कि प्रतिमाएं पीतल की थी। बीबीपुर गांव के सिवान में लगभग 200 वर्ष पूर्व बाबा नरसिंह दास द्वारा राम जानकी मंदिर की स्थापना की गई थी।…