हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए नींबू पानी ओआरएस का उपयोग करें

पानी, नींबू और ओआरएस है हीट स्ट्रोक से बचाव- सीएमओ रायबरेली। जिले में हीट वेव को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन चंद्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है। गर्मी के समय में नियमित अंतराल पर आराम करना चाहिए। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ठंडे और छायादार स्थान पर रहने की सलाह दी जाती…

रायबरेली में बीमारी से तंग होकर बुजुर्ग महिला ने सारदा नहर में लगाई छलांग ?

रायबरेली में बीमारी से तंग आकर एक बुजुर्ग महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी जिसको लेकर महिला की परिजनों ने काफी खोजबीन की और दूसरे दिन थाने में पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र दिया और जल्द से जल्द डूबी हुई बुजुर्ग महिला की खोजबीन की मांग की गई।आपको बता दे कि आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को समय 10:30 बजे मिल एरिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले डूबी हुई महिला के पति जवाहरलाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उनकी पत्नी रामदुलारी कहीं…

रायबरेली तेज रफ्तार डंफर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर 15 लोग घायल तीन लोगों की दर्दनाक मौत

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है यहाँ रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंफ़र ने एक बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें सवार 15 लोगों में महिलाएं पुरुष व बच्चे घायल हो गए है।वहीं इस घटना में घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने घायलों का हाल-चाल जाना और तत्काल इलाज कराय जाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। घटना दिनांक 18 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार की…

रायबरेली में एंटी करप्शन की टीम ने घूसखोर दरोगा को धरदबोचा

रायबरेली में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के तहत सालोन थाने में तैनात दारोगा बाबू खान को 10 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह घटना एक बार फिर पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलती है और आम जनता के मन में यह सवाल उठाती है कि क्या उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद करनी चाहिए या नहीं। एंटी करप्शन टीम को दारोगा बाबू खान के बारे में एक गोपनीय सूचना मिली कि वह लोगों से रिश्वत लेकर उनके मामलों को रफा-दफा करता है।…

रायबरेली :शिक्षा के मंदिर में मासूमों से मजदूरी ,वायरल वीडियो ने उठाए गंभीर सवाल

रायबरेली के एक सरकारी स्कूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे किताबों के भारी बंडल उठाए नजर आ रहे हैं। यह मामला ऊंचाहार क्षेत्र के कंदरांवा चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर खैरोली रोड पर स्थित एक जूनियर हाईस्कूल का है। जहां एक ओर अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा की उम्मीद से स्कूल भेजते हैं, वहीं इस तरह की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। खासकर गरीब परिवारों के बच्चों के साथ इस तरह…

रायबरेली में दो कारो की जोरदार टक्कर से 6 लोग घायल एक की मौत

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है यहां दो कारों की हुई जोरदार टक्कर में जहां एक की मौत हो गई वहीं दोनों कारों में सवार कल 6 लोग घायल हो गए घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है आपको बता दे कि आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 4:00 बजे रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक कर चालक की…

रायबरेली : नामचीन स्वीट्स हाउस में खराब मिठाई देने से नराज ग्राहक विडियो बना कर किया वायरस

रायबरेली में एक नामचीन स्वीट्स हाउस पर खराब मिठाई देने का ग्राहक ने आरोप लगाया है। ग्राहक ने खराब मिठाई का वीडियो भी बनाया और साथ ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से शिकायत भी की । जिसके बाद इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं खराब मिठाई के डब्बे लेकर पीड़ित ग्राहकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी। थाना मिल एरिया के दसौती निवासी पीड़ित ग्राहक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उनके भाई मुंबई से रायबरेली आये थे। रात…

रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता लाखों की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को भेजा जेल

रायबरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों के ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसके तार दुबई से जुड़े हैं। पुलिस ने इनके कब्ज़े से ठगी के ज़रिये कमाये गए लाखों रूपये समेत फ़र्ज़ी एटीएम कार्ड, मोबाइल फ़ोन और एक कार बरामद की है। पुलिस इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार किये गए गैंग सदस्यों में एक संजय पाण्डेय ने बताया कि 2023 में वह दुबई गया था। वहां रहीम नाम का व्यक्ति मिला था। उसी ने कहा था कि अपने इलाके में खाते खुलवाओ और उसमें आने वाली…

रायबरेली- पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसिपल के ऊपर हुई कार्रवाई

जिन शिक्षकों अध्यापकों के भरोसे अभिभावक अपने बच्चों को पठान पाठन के लिए के लिए सरकारी और निजी विद्यालय भेजते हैं।उन्ही अध्यापक,और शिक्षकों द्वारा अगर शिक्षा देने के साथ-साथ उन्ही बच्चों का भक्षक बन जाए तो,समाज किसी और जाएगा इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। हाल ही में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जिस पर पर्दा डाला नहीं जा सकता है।यहां एक प्राथमिक विद्यालय के अधेड़ शिक्षक पर कक्षा 5 की 8 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसको लेकर छात्रा की मां की…

रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी व धक्का मुक्की

रायबरेली में करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए।और कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष में धक्का मुखी शुरू हो गई विवाद की जानकारी मिलते ही पहुंची कोतवाली नगर पुलिस टीम मौके पर दोनों पक्ष से वार्ता करते हुए ,दोनों पक्ष को थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के गणेश नगर में करोड़ों रुपए की बेसकीमती जमीन…

रायबरेली के ऊंचाहार में एक छात्र पर जानलेवा हमला हुआ है।

रायबरेली के ऊंचाहार में एक छात्र पर जानलेवा हमला हुआ है। शुक्रवार सुबह एसजेएस कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्र सोमिल तिवारी पर नजनपुर अंडरपास के पास धारदार हथियार से हमला किया गया। सोमिल अपने घर पूरे राम जियावन मजरे सावापुर नेवादा से कॉलेज जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र का सिर फट गया। वह भागकर नजनपुर गांव की बस्ती में पहुंचा, जिससे उसकी जान बच गई। परिजन घायल छात्र को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार…

रायबरेली:गंभीर बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी

रायबरेली। रायबरेली में एक व्यक्ति का घर में संदिग्ध हालत में फांसी से लटका शव बरामद हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि बीमारी से तंग आकर अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सुगंध खेड़ा गांव का है। आसमा बानो ने बताया कि उनके शौहर सुभान अली बीते कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके चलते वह काफी परेशान रहते थे। सोमवार की दोपहर…

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में लगी आग क ई घर जलकर हुए राख

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में घरों में लगी भीषण आग, कई परिवार बेघर रायबरेली। मिलएरिया थाना क्षेत्र के समहिया का पुरवा गांव में आज सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में कई घरों में आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में धूं-धूं कर जलते घरों का मंजर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कई घर जलकर खाक हो चुके थे। क्या…

रायबरेली : प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई ईद उल फित्र का त्योहार

रायबरेली में आज ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान ज़िले की सभी 270 मस्जिदों में प्रशासन की मंशा के अनुरूप कहीं भी मस्जिद के बाहर नमाज़ नहीं हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतज़ाम किये। शहर स्थित डबल फाटक ईदगाह में अपने तय समय पर नमाज़ शुरू हुई और इस दौरान सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक दी। नमाज़ के दौरान ईदगाह के बाहर भारी पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी संजीव…

रायबरेली :ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा पीड़ित की जमीन पर जबरन कब्जा करने पर प्रसाशन बैकफुट पर आया

जगतपुर के जिगना गांव में ऊंचाहार विधायक डा मनोज पांडेय द्वारा दलित की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने के मामले में प्रशासन बैकफुट पर आया है। सपा द्वारा मामले को विधान परिषद में उठाए जाने के बाद शनिवार को जेसीबी द्वारा प्रशासन ने विधायक के कब्जे को हटा दिया है ।ज्ञात हो कि जगतपुर ब्लॉक के चिचौली निवासी दलित बैजनाथ निर्मल, अमृत लाल निर्मल और शोभा देवी की लखनऊ प्रयागराज हाई वे के किनारे स्थित जमीन पर ऊंचाहार विधायक ने जबरन कब्जा कर लिया था । पीड़ितों ने अधिकारियों…

रायबरेली :मनोज पाण्डेय के नृत्य तत्व में किया गया जन सुविधा शिविर का आयोजन

रायबरेली : गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग चौराहे के मेला मैदान में ऊंचाहार विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के द्वारा विशाल जन सुविधा शिविर का किया गया आयोजन डॉ मनोज कुमार पांडेय के द्वारा क्षेत्र के पात्र सभी ग्राम वासियों की सुविधा के लिए आज शनिवार को 11:00 बजे से विशाल जन सुविधा शिविर मेला का आयोजन बरारा बुजुर्ग चौराहे पर किया गया जिसमें आवास ,शौचालय ,राशन कार्ड, के पात्रों का चयन और रजिस्ट्रेशन दिव्यांग पेंशन उपकरणों का रजिस्ट्रेशन गलत आए विद्युत बिलों का संशोधन, स्वास्थ्य जांच…

रायबरेली : बाइक सवार दो युवक एक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

ऊंचाहार रायबरेली तेज रफ्तार मिट्टी लदा डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत वहीं दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर स्थित गंदे नाला पुल के पास का है जहां सलोन की तरफ जा रहा है तेज रफ्तार मिट्टी लदा डंपर ने बाइक सवार दो युवकों निशांत पांडे और युवराज को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार निशांत पांडे उम्र 14 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो…

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला गेहूं के खेत में शव ?

रायबरेली में रेलवे लाइन किनारे गेहूं के खेत में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना आज दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को समय करीब 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मोती गांव के पास रेलवे लाइन किनारे एक गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में…

रायबरेली: राज्यसभा सांसद भवन मे रामलाल सुमन के द्वारा महाराणा प्रताप सांगा को अभ्रद्र भाषा बोलने से नराज भाजपाईयों ने रामलाल सुमन का फूंका पुतला

रायबरेली के सलोन तहसील में दिनांक 27 3 25 को पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंअर आजाद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो सवर्ण समाज के लोगो ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सांसद रामलाल जी सुमन द्वारा संसद भवन में हमारे हिंदू समाज शौर्य रहे महाराणा प्रताप राणा सांगा के विरुद्ध दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध जताते हुए व संसद भवन से निलंबित व उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित उपजिलाधकारीसलोन को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सुरेश सिंह जिला संयोजक बजरंग दल, सोनू…

रायबरेली: गंगा नदी में स्नान करने गया युवक डूबा

**रायबरेली: गंगा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने जारी रखी खोजबीन** रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है, जहाँ गंगा नदी में नहाते समय एक युवक के डूबने की खबर है। यह घटना सरदारगंज में निर्माणाधीन पुल के पास हुई, जहाँ युवक के डूबने के बाद से स्थानीय गोताखोर उसे ढूँढने में जुटे हुए हैं। युवक गंगा नदी में स्नान कर रहा था कि अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन…