मुरादाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवॉर्ड में मुरादाबाद ने अपनी कैटिगरी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान मुरादाबाद के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार शहर को राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि के लिए मान्यता मिली है। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुरादाबाद के मेयर और नगर आयुक्त IAS दिव्यांशु पटेल को अवॉर्ड और 25…
Category: मुरादाबाद
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को छठवीं बार एक वर्ष का सेवाविस्तार
मुरादाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को एक बार फिर से सेवाविस्तार मिला है। यह उनका लगातार छठवां सेवाविस्तार है। शासन ने उन्हें एक वर्ष का विस्तार प्रदान किया है। आंजनेय कुमार सिंह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अपने सख्त अनुशासन, कार्यकुशलता तथा जनहितैषी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। मुरादाबाद में रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों की गति को तेज किया है और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले कई…
मुरादाबाद:अगस्त क्रांति की स्मृतियों में मुरादाबाद में कांग्रेस की “जय हिन्द यात्रा”
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे प्रदेश में “जय हिन्द यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुरादाबाद जनपद में भव्य “जय हिन्द यात्रा” निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस यात्रा में पूर्व सांसद कुँवर दानिश अली, निर्वतमान प्रदेश उपाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, ज़िलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम तथा…
मुरादाबाद:मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद में 78.73 करोड़ रु0 की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया
मुरादाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मुरादाबाद में 78.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को अपनी श्रम शक्ति से दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले हमारे श्रमिकों के बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अत्याधुनिक शिक्षा के एक बेहतरीन केन्द्र के रूप में अटल आवासीय विद्यालय का उपहार मुरादाबाद मण्डल को प्राप्त हुआ है। यह वर्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का…
मुरादाबाद में सपा विधायक का आवास कराया खाली ?
समरपाल सिंह अमरोहा जिले के नौगांवा सादात विधानसभा सीट से विधायक हैं. नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने नगर निगम की सम्पत्ति को कब्जामुक्त कराने का अभियान छेड़ रखा है. इसी क्रम में सपा विधायक को आवंटित आवास को नगर निगम ने नियम विरुद्ध माना था. पिछले साल सितंबर महीने में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ने नोटिस जारी कर विधायक को 15 दिनों के अंदर आवास खाली करने के लिए कहा था. आवास खाली नहीं होने पर शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने उसे कब्जे में ले लिया. इस…
मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष डी पी यादव का संदिग्ध परिस्थितियों मिला शव ?
आवास के निचले तल पर बने कमरे में मिला शव,गोली लगने से मौत होने की मिली जानकारी, गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका,पुलिस ने पूरे घटना स्थल को किया कॉर्डन ऑफ,फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी,पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही,शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे मौके पर,थाना मझोला इलाक़े के बुद्धि विहार में रहते थे सपा नेता डीपी सिंह यादव।
मुरादाबाद: राष्ट्रीय समानता दल ने संविधान बचाओ, जातिवार जनगणना कराओं, सामाजिक न्याय का देश बनाओं “मण्डल महासम्मेलन आयोजित किया
सहसपुर के पंचायत मैदान में राष्ट्रीय समानता दल मुरादाबाद विजनौर द्वारा “संविधान बचाओ, जातिवार जनगणना कराओं, सामाजिक न्याय का देश बनाओं “मण्डल महासम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनसिंह सैनी राष्ट्रीय महासचिव ने किया संचालन जिलाध्यक्ष मुरादाबाद तेजसिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल ने कहा कि जाति जनगणना के आंकडों से अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति को सामाजिक न्याय मिलेगा।देश के विकास को नया आयाम मिलेगा,राष्ट्रीय समानता दल चाहता है कि हर हाल में देश मे जाति जनगणना हो। अगमस्वरूप…
रामपुर में एक साथ दिखे अखिलेश यादव और आजम खान , हो गई नई शुरुआत
समाजवादी पार्ट प्रमुख अखिलेश यादव मुरादाबाद पहुंचे. इस दौरान उनके साथ रामपुर के पूर्व विधायक और सपा के दिग्गज नेता आजम खान भी नजर आए. दरअसल, सपा प्रमुख मुरादाबाद के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान जीरो पॉइंट से आजम को साथ लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुए. दोनों ही दिग्गज नेताओं को लंबे वक्त के बाद एक साथ गाड़ी में देखा गया. अखिलेश यादव और आजम खान दोनों एक गाड़ी में शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे थे. उन्होंने किसी एक निजी विवाह कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया.…
मुरादाबाद: डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की पहल
मुरादाबाद : तहसील बिलारी पोस्ट सहसपुर के गांव सोडाला में बने पुराने पेट्रोल के पास कुमारपाल मौर्य मार्केट में डॉक्टर प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के कई डॉक्टर आर एस एस सी न्यू दिल्ली से आए . यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट डॉक्टरों से वार्ता की और बताया की कोराना महामारी में प्राइवेट डॉक्टर ने बहुत साथ दिया. तब भी सरकार अपने कर्मचारी लोगों को प्राइवेट डॉक्टरों के पास छापे मारने भेज देती है. जबकि कोविड-19 के चलते हुए प्राइवेट डॉक्टरों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई .सरकारी डॉक्टर…
उत्तर प्रदेश: दो साल की बेटी ने बचाई मां की जान
मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर उस वक्त नजारा बदल गया जब एक महिला प्लेटफार्म पर बेहोश हो गई। यह देख उसकी दो साल की बच्ची रोने लगी। उसने मां को झकझोरा कि शायद अब वह उठ जाए। महिला बेसुध पड़ी रही। थोड़ी देर बाद बच्ची की नजर कुछ दूरी पर खड़ी RPF की महिला कांस्टेबल पर पड़ी। उसने अपने नन्हे कदमों को आगे बढ़ाते हुए कांस्टेबल की अंगुली को पकड़ लिया। यह देख RPF कर्मी हैरान रह गए। कुछ देर के लिए उन्हें समझ में नहीं आया कि बच्ची क्या कहना…
