एटा:- सौरिख तिराहे छिबरामऊ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी .जिसे क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण महासभा एवं करणी सेना के दबाब के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा रात 2 बजे हटा दिया गया. बुद्ध की प्रतिमा हटाया जाना घोर निंदनीय कृत्य है. और बुद्ध की धरती पर बुद्ध का अपमान है. भगवान बुद्ध की प्रतिमा हटाए जाने पर अखिल भारतीय युवा कुशवाह महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत शाक्य ने अपने अन्य साथियों के साथ एटा जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है. सवांददाता: गौरव शाक्य
Category: एटा
एटा :जनपद के अलीगंज कस्बे में बोरिंग करते समय हुआ हादसा
एटा जनपद के अलीगंज कस्बे में बोरिंग करते समय हुआ हादसा। विद्युत करंट लगने से बोरिंग कर रहे मनीष 24 की दर्दनाक मौत। बोरिंग करते समय नल का पाइप ऊपर से गुजर रही 11000 बोल्ट की बिजली लाइन से टच होने से लगा करंट से हुई मौत। अपने साथी चंदन के साथ आज सुवह बोरिंग करने पहुंचा था मृतक युवक परिजनों में मचा कोहराम। मृतक मनीष की 2 माह पूर्व ही हुई थी शादी। सवांददाता: दरशू शाक्य
एटा : जिला कारागार प्राशशन की बड़ी लापरवाही आयी सामने
एटा :जनपद कारागार में अस्थायी जेल में एक सजा याफ्ता कैदी ने दिन दहाड़े फांसी लगाकर आत्महत्या की।दोपहर का खाना बटने के समय जेल के शौचालय के जँगले से औंगौछे से फांसी लगाकर की आत्म हत्या। मुकेश यादव पुत्र फूल सिंह यादव उम्र 48 साल निवासी ग्राम पहरा थाना बागवला जनपद एटा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या। आज दोपहर 12.45 बजे के लगभग जेल के अंदर लगाई फांसी। 25 अगस्त 2021 को पोक्सो एक्ट के तहत न्यायालय से सजा होने के बाद आया था मृतक अस्थायी जेल एटा। सवांददाता: सोनू…
आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शामिल होंगे दिग्गज नेता
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर होगा. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हाेंगे. कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह ने यह जानकारी दी है. राजवीर सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा है कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती…
एटा: तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
एटा ब्रेकिंग:-युवक के तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम। 25 वर्षीय युवक उजीर कठेरिया पुत्र अखिलेश कठेरिया गांव सोंहार का था रहने वाला। आगरा से आई एन डी आर एफ टीम को ढूंढने में मिली सफलता। कई घंटों मशक्कत के बाद मृतक युवक को निकाला बाहर। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी पंकज मिश्र रहे मौजूद। मलावन थाना क्षेत्र गांव सोंहार की है घटना। सवांददाता: सोनू यादव
एटा: सरकारी राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण का कार्यक्रम
आज सरकारी राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री गरीब योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण अंतोदय कार्ड धारकों को राशन व फल भी किए वितरण राशन वितरण के दौरान लोगों को दिखाया प्रधानमंत्री का लाइव संवाद मलावन थाना प्रभारी पंकज मिश्र ने कई राशन की दुकानों पर पहुंचकर लिया जायजा प्रभारी का कहना है कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन देना अति आवश्यक रिपोर्ट,संदीप एटा
एटा: पैसा ना मिलने पर ठेकेदारों व मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार!
एटा: जनपद में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना मैं आज सुबह मजदूरों एवं ठेकेदारों ने पैसा न मिलने की शिकायत करते हुए परियोजना स्थल के गेट नंबर एक पर भारी संख्या में एकत्रित होकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया है, जिससे घंटों लंबा जाम लगा रहा।आपको बता दें जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में कार्य कर रही कुबेर कंपनी द्वारा ठेकेदार एवं मजदूरों को पैसा न मिलने पर वे उग्र हो गए और उन्होंने परियोजना स्थल के गेट संख्या एक पर आकर भारी संख्या…
Mainpuri : Organizing the closing ceremony of BOI Rural Self Employment Six Day (BC Sakhi) training program.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी सपा नेताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है।एटा के कद्दावर सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व अलीगंज से पूर्व विधायक पर शासन की तरफ से ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।पूर्व में एटा स्थित मार्केट और फार्म हाउस पर अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रशासन की तरफ से कार्यवाही की जा चुकी है।ऐसी क्रम में जसरथपुर थानांतर्गत अमृतपुर गांव में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पिता स्वर्गीय लालाराम यादव की यादगार…
एटा : कई घरों में नकब लगाकर कर लाखों की चोरी!
एटा : जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत गत रात्रि चोरों ने कई घरों में सेंध लगाकर लाखों की चोरी कर ली, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लोहा खार में रघुराज, छविराम, प्रकाश, रामसिंह के घरों में रात को अज्ञात बदमाशों ने नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान बताया गया कि इन चारों लोगों के घरों से चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए।…
एटा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा बाइक सवार, हुई मौत!
एटा। जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत फलोदी गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तत्काल युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार पुत्र डिप्टी सिंह उम्र 55 वर्ष बाइक द्वारा मोड़ समान गांव में एक गली में आया हुआ था और लौटकर जाते समय थाना जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत फलोदी गांव के समीप एक अनियंत्रित की रफ्तार ट्रैक्टर ने उसको रोक दिया जिससे…
एटा: श्रवण शाक्य राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने
एटा: केंद्रीय कार्यलय लोधी पुरम पीपल अड्डा जनपद एटा में राष्ट्रीय ओबीसी महासभा की प्रदेश कार्यकरिणी की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रसिद्ध गायक श्रवण शाक्य को राष्ट्रीय ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा देश जबसे आजाद हुआ है तब से लेक आज तक ओबीसी समाज के साथ छलाबा हुआ है और इनके साथ अन्याय और शोषण होता रहा उनको राजनीति मे भी जनसंख्या के आधार पर कोई हिस्सेदारी नहीं मिली । हमारा संगठन ओबीसी समाज के हक की लड़ाई और उनपर हो रहे…
एटा: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर
एटा ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से युवक की हालात गंभीर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को दी सूचना पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरेश पुत्र खुशीराम जिला जहानाबाद बताया सूचना के 1घंटे बीत जाने के बाद घटनास्थल पर नहीं पहुंची एंबुलेंस एंबुलेंस की देरी होने पर युवक की तड़प तड़प कर मौके पर हुई मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए एटा भेजा थाना अवागढ़ क्षेत्र के कृष्णा ढाबा के पास का है पूरा मामला सवांददाता: सोनू…
एटा : लूट और चोरी की योजना बना रहे 5 शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में
एटा ब्रेकिंग: लूट और चोरी की योजना बना रहे 5 शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में पूछताछ में गिरोह ने 9 चोरी की घटनाओं को किया कबूल भारी मात्रा में चोरी किये गए सोने-चांदी के आभूषण व पीतल के बर्तन भी बरामद, साथ ही 24200 रुपये और मोबाइल व अवैध असलहा भी बरामद बागवाला थानाध्यक्ष रामकेस राजपूत व एसओजी प्रभारी अनुज चौहान की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने फिरोजाबाद,कासगंज,मैनपुरी,हाथरस में भैंस की घटनाओं को भी किया कबूल सवांददाता: सोनू यादव
एटा ब्रेकिंग:- शादी समारोह सेवापस जा रहे स्कोर्पियो सवार खड़े ट्रक से टकराए, एक की मौत 5 घायल
एटा ब्रेकिंग:- शादी समारोह से बापिस जा रहे स्कोर्पियो सवार खड़े ट्रक से टकराए एक की मौत 5 घायल पटियाली से शादी समारोह से गाँव उस्मानपुर जा रहे थे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती सभी घायलो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल से किया हायर सेंटर रैफर मृतक के शव को भेज पोस्टमार्टम ग्रह एटा शिकोहाबाद मार्ग पर थाना रिजोर के अंतर्गत गांव भाबरपुर की घटना सवांददाता: सोनू यादव
एटा :जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मुहिम को सराहा
दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा राष्टीय मुख्य आयुक्त IPS श्री अनिल प्रथम डी आई जी गुजरात पुलिस राज्य सचिव एल टी मनोज सिन्धी, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा डॉ एस के नंदा IAS,श्री मनमोहन कुमार उपाध्यक्ष,श्री ज्ञानेंद्र शर्मा पर्यवेक्षक, डॉ देवेन्द्र सिंह सिंधु राज्य सहायक आयुक्त,डॉ शिवपाल सिंह राज्य मुख्यालय आयुक्त,उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में चलाएं जा रहे 1लाख वृक्षारोपण मिशन, पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत एटा जिले में आगरा ASOC चंद्रकांत शर्मा तथा श्री संजीव चौहान डी ओ सी ने पर्यावरण सप्ताह की मुहिम को…
एटा :कोतवाली मलावन परिसर में हुई शोकसभा
कोतवाली मलावन परिसर में आज 9:00 बजे हुई शोकसभा कोरोना काल में मृत लोगों के लिए की गई शोकसभा शोकसभा में थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ रहा मौजूद दो मिनट का मौन धारण कर मृतक लोगों को दी श्रद्धांजलि कोरोना काल में लड़ाई जीत कर आए उनके स्वस्थ रहने की कमाना की सवांददाता: सोनू यादव
एटा : राष्ट्रीय ओबीसी महासभा यूपी के आगरा अलीगढ़ मंडल में लाँक डाउन के बाद चलाएगी ओबीसी परिवर्तन यात्रा
एटा : राष्ट्रीय ओबीसी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यालय पीपल अड्डा पर शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक राकेश गांधी ने की. बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा देश में फैली कोरोना महामारी के चलते हमारे संगठन के 4 पदाधिकारी हमारे बीच नहीं रहे. हम उनके प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं और लॉकडाउन में संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं. लॉकडाउन खत्म होते ही पंचायत चुनाव जीते ओबीसी के आगरा अलीगढ़ मंडल के प्रतिनिधियों का स्वागत समारोह एटा में किया…
एटा में क्यों बजी आज थाली और ताली
एटा: लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर व्यापारियों ने थाली और ताली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन जनपद एटा में सरकार के विरोध में उतरे व्यापारीगण थाली और ताली बजाकर पहुंचे शराब के ठेके पर ऑनलाइन मार्केट और शराब की दुकानों का किया जमकर विरोध सैकड़ों की संख्या में घंटाघर से शराब की दुकान पर ताली,थाली बजाते हुए सरकार के खिलाफ की व्यापारियों ने नारेबाजी व्यापारियों ने सरकार और जिला प्रशासन को दी चेतावनी या तो फुल लॉकडाउन करें सरकार नहीं तो सभी व्यापारियों को तीन से 4 घंटे का समय दें सैकड़ों…
एटा: काली नदी किनारे संदिग्धवस्था मैं 12 वर्षीय बालक का मिला शव
बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 17.05.2021 को समय करीब 07.00 बजे थाना बागवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरौरी निवासी प्रशांत पुत्र हरीओम उम्र करीब 12 वर्ष (अनुसूचित जाति) का शव काली नदी के किनारे संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, फील्ड यूनिट तथा डाॅग स्क्वायड टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की…
एटा कोरोना अपडेट: डीएम ने शहर में भ्रमण कर होम आइसालेशन की जानी हकीकत
डीएम ने शहर में भ्रमण कर होम आइसालेशन की जानी हकीकत। डीएम ने सीएमओ कार्यालय में संचालित कन्ट्रोलरूम पर तैनात कर्मचारियों से की वार्ता। सभी होम आइसोलेट मरीज अपने घर में रहकर कोविड प्रोटोकाॅल का शतप्रतिशत पालन करें। फेसकवर मास्क के साथ घर से बाहर निकलें, सामाजिक दूरी का पालन सभी के लिए अनिवार्य। शुक्रवार की रात्रि 8 बजे से सोमवार की प्रातः 7 बजे तक सम्पूर्ण जनपद में लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू। नगर पालिका द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, भीड़ वाले स्थानों को कराया जाएगा सेनिटाइज। पत्रकार :सोनू…
