उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र जुलाई 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार 7 जुलाई 2025 को प्रारंभ दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने माउस दबाकर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में स्पॉट एडमिशन लेने वाले एम जे प्रथम वर्ष के छात्र आवेश कुमार मौर्य को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने पाठ्य सामग्री प्रदान की। आवेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुक्त विश्वविद्यालय की पाठ्य सामग्री स्तरीय होने के कारण उन्होंने दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई करने का निर्णय लिया।कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम…
Category: इलाहाबाद/ प्रयागराज
प्रयागराज अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थीं निःशुल्क ओ-लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज : वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑन-लाइन आवेदन आमंत्रित किया है। निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन दिनांक 14 जुलाई, 2025 तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलखों/विवरणों को संलग्न करते हुये उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष सं0 75 विकास भवन, प्रयागराज में दिनांक 14 जुलाई, 2025…
प्रयागराज : मुविवि के बीएड एवं बी एड स्पेशल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र 2025- 26 की बी एड एवं बी एड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।प्रवेश परीक्षा गत सोमवार 30 जून को प्रदेश के 10 जिलों के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने निर्धारित तिथि से पूर्व ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक कर्नल विनय कुमार ने बताया कि कि बी एड प्रवेश…
प्रयागराज :नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय परिसर हनुमानगंज में बृहद स्तर पर “रोजगार महाकुम्भ-2025” मेले का आयोजन 12 अगस्त को
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज तथा नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांकः 12-08-2025 को नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय को हनुमानगंज स्थित परिसर में बृहद स्तर पर “रोजगार महाकुम्भ-2025” मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार महाकुम्भ-2025 में विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित निजी क्षेत्र की 45 से अधिक कम्पनियों द्वारा लगभग 8000 से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त मेले में हाईस्कूल उत्तीर्ण 1685 पदो पर, इण्टर उत्तीर्ण 1360 पदों पर, स्नातक उत्तीर्ण 965 पदों पर, डिप्लोमा उत्तीर्ण…
प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कावंड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
श्रावण मास दिनांक 11.07.2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक 09.08.2025 को समाप्त होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से शिवभक्त/काँवड़िया पैदल चलकर प्रयागराज स्थित संगम एवं अन्य घाटों से पवित्र गंगा जल भरकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने हेतु जाते है। कावंड़ यात्रा एवं शिवालयों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये जाने एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सम्बंधित विभागों एवं काँवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की…
प्रयागराज : मण्डलायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़िहार का किया औचक निरीक्षण
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत के द्वारा गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कौड़िहार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इमरजेन्सी कक्ष में गंदगी एवं महिला वार्ड में पंखा अक्रियाशील पाया गया। महिला वार्ड में कोई भी महिला भर्ती नहीं पाई गयी। एन०वी०एस०यू० से सन्दर्भित दो बच्चों से मोबाइल से पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि एन.आर.सी. में सन्दर्भित किया गया था, जहां उनके बच्चों का इलाज चल रहा है। सी०एच०सी. में अंकित आकस्मिक ड्यूटी रोस्टर अद्यतन न पाये जाने एवं एक्स-रे कक्ष में एक्स-रे टेक्निशियन का कार्य बाहरी…
प्रयागराज : जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्नगर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री, ई-कवच एप, आयुष्मान योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित को दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते…
प्रयागराज :समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सम्भावित बाढ से निपटने हेतु अपनी अपनी तहसीलों में सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर ले-अपर जिलाधिकारी
प्रयागराज समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सम्भावित बाढ से निपटने हेतु अपनी अपनी तहसीलों में सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर ले-अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वर्तमान समय में गंगा नदी फाफामऊ गेज पर 76.80 मीटर एवं यमुना नदियो नैनी गेज पर 75.58 मीटर जलस्तर अंकित किया गया है एवं उत्तराखण्ड व अन्य जनपदों में प्रतिदिन वर्षा होने के कारण नदियों में निरन्तर जल स्तर के वृद्धि होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदारो को…
प्रयागराज: PLFS का सर्वेक्षण देश में रोजगार बेरोजगारी की स्थिति का आकलन करने हेतु राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय भारत सरकार NSO द्वारा वर्ष 2017 में प्रारंभ किया गया
PLFS का सर्वेक्षण देश में रोजगार बेरोजगारी की स्थिति का आकलन करने हेतु राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय भारत सरकार NSO द्वारा वर्ष 2017 में प्रारंभ किया गया ।यह सर्वेक्षण वर्ष 2017 से periodic आधार पर 5 वर्ष के अंतराल पर कराया जा रहा है ।उत्तर प्रदेश राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने के उद्देश्य से कृषि वि – निर्माण , सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके राज्य के सकल घरेलू उत्पाद GSDPको वन ट्रिलियन डालर बनाया जाना हैतथा साथ ही प्रमुख…
प्रयागराज : बारह जनपदों के विधि छात्र-छात्राओं का समर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
दिनांक 01.07.2025 को प्रातः 10:00 बजे उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के आदेशानुसार (12) बारह जनपदों के विधि छात्र-छात्राओं का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम (जोनल) प्रशिक्षण का समापन जनपद न्यायालय परिसर में विधिक शिविर लगा कर आयोजित किया गया। इस अवसर पर (12) बारह जनपदों के विधि छात्र-छात्राएं व प्रयागराज के समस्त विधि कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ,कर्मचारीगण व समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल उपस्थित रहे । समापन कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय आदर्श एलनगंज में स्कूल चलो अभियान कार्यकम का आरम्भ नव प्रवेशित छात्रों को माला, रोली, टीका लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए किया
जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में स्कूल चलो अभियान कार्यकम का आरम्भ मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय आदर्श एलनगंज, नगर क्षेत्र में नव प्रवेशित छात्रों को माला पहनाकर, रोली, टीका लगाकर उत्साहवर्धन किया गया तथा निशुल्क पुस्तके एवं स्टेशनरी वितरण करते हुए शिक्षको एवं अभिभावको को अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान रैली को विद्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर में पर्यावरण…
प्रयागराज :मुविवि की बीएड प्रवेश परीक्षा में 71 % अभ्यर्थी हुए शामिल
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र 2025- 26 की बीएड एवं बीएड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।प्रवेश परीक्षा आयोजन एवं संचालन समिति के समन्वयक प्रोफेसर पी के स्टालिन ने बताया कि बी एड एवं बी एड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश परीक्षा में 71.21 % अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बी एड प्रवेश परीक्षा में 3112 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 952 अनुपस्थित रहे। जबकि बी एड विशिष्ट शिक्षा में देश…
प्रयागराज : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के मण्डलीय प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के मण्डलीय प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप निदेशक पंचायत सतीश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम यथा- ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण घटकों की जानकारी, पंचायत कल्याण कोष, स्वच्छ भारत मिशन, कम्प्यूटर उपकरण की जानकारी, एलएसडी प्रशिक्षण, ओरिएंटेसन, ओएसआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाना है, जिसके तहत जनपद कौशाम्बी के…
प्रयागराज : मूँज उत्पाद तथा खाद्य प्रसंस्करण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेडों में आवेदन आमंत्रित
एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु मूँज उत्पाद तथा खाद्य प्रसंस्करण (अचार-चटनी मुरव्वा तथा बेकरी) ट्रेड तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत बढ़ई, लोहार, दर्जी, हलवाई, राजमिस्त्री, कुम्हार, नाई, सुनार, धोबी, टोकरी बुनकर एवं मोची ट्रेड के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत 10 दिन का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना है तथा प्रशिक्षित लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट वितरण किया जाना है। उपरोक्त ट्रेडों से सम्बन्धित हस्तशिल्पी वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवदेन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर,…
प्रयागराज में मनाया गया सांख्यिकीय दिवस
प्रख्यात सांख्यिकीयविद् प्रोफेसर पी0सी0महालनोबिस के जन्मदिन दिनांक 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के रूप में कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी, विकास भवन, प्रयागराज में मनाया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस का मुख्य विषय ”75 YEARS OF NATIONAL SAMPLE SURVEY” रहा। इस कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम चन्द्र प्रकाश मौर्य, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा इनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात श्रीमती वर्षा पाण्डेय, अपर सांख्यिकीय अधिकारी (रा0प्र0स0) द्वारा NATIONAL SAMPLE SURVEY” के गुणवत्तापूर्ण आॅकड़ो के संग्रहण एवं महत्व पर विस्तार से…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका, स्वरूपरानी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए व्यक्त किए अपने विचार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्षा श्रीमती चारू चौधरी ने शनिवार को जनपद प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका, स्वरूपरानी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने युनाइटेड मेडिसिटी में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। मा0 उपाध्यक्ष महोदया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर साफ-सफाई की…
प्रयागराज :समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विजेता टीम व समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की आज दिनांक 28.6.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संजीव कुमार के आदेशानुसार जनपद प्रयागराज के विभिन्न छात्र-छात्राओं के द्वारा समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद प्रयागराज के इलाहाबाद विधि विद्यालय, जी सिंह विधि कॉलेज व सी. एम. पी. विधि कॉलेज के…
प्रयागराज : आम महोत्सव में आम एवं आम के संरक्षित उत्पाद के प्रदर्श लगाने हेतु इच्छुक कृषक 01 जुलाई तक प्रदर्श के विवरण करें जमा
जनपद प्रयागराज के समस्त आम उत्पादकों/एफ0पी0ओ0 एवं पौधशाला स्वामियों को संसूचित किया जाता है कि आम महोत्सव 2025 का आयोजन दिनांक 04 से 06 जुलाई, 2025 को अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना, सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में आयोजित किया जाना निर्धारित है। आम महोत्सव में आम एवं आम के संरक्षित उत्पाद के प्रदर्श लगाने हेतु इच्छुक कृषक दिनांक 01.07.2025 तक प्रदर्श के विवरण सहित सूचना कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी विकास भवन, प्रयागराज के कक्ष सं0-85 में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। यदि कृषक/निजी उद्यानपति आम की उन्नत…
प्रयागराज : अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थीं निःशुल्क ओ-लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑन-लाइन आवेदन आमंत्रित किया है। निर्धारित शर्तो/प्रतिबन्धों के अनुसार योजना के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले आवेदक की आय सीमा रू0 1,00,000-(धनराशि रू0 एक लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय एवं जाति प्रमाण पत्र तहसील स्तर से निर्गत होना चाहिए। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी/आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हों। इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग…
प्रयागराज : जिलाधिकारी की विशेष जनसुनवाई
यह देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया (जैसे Twitter/X, Facebook, Instagram) पर अनेक नागरिकों द्वारा टिप्पणियों के माध्यम से यह अवगत कराया जा रहा है कि “कोई कार्यवाही नहीं हो रही है”, “हमारा कार्य लंबित है”, “समस्या का समाधान नहीं हुआ है” आदि।संबंधित सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27-06-2025 (शुक्रवार) को एक विशेष जनता दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से जिलाधिकारी, प्रयागराज महोदय द्वारा कार्यालय परिसर में प्रत्यक्ष जनसुनवाई की जाएगी।आप सभी से अनुरोध है कि यदि…
