आजमगढ में दीपावली पर मानवता का संदेश: रविन्द्र कुमार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुज़ुर्गों संग मनाई खुशियाँ

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन पर्व पर जहाँ लोग अपने परिवार के साथ खुशियाँ मना रहे हैं, वहीं आजमगढ़ के बघौरा इनामपुर, तहसील निज़ामाबाद स्थित वृद्धाश्रम में एक संवेदनशील दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी रविन्द्र कुमार ने यहाँ पहुँचकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल किया। रविन्द्र कुमार ने आगामी सर्दी को देखते हुए वृद्धाश्रम के सभी निवासियों को गर्म कपड़े, बेडशीट, फल और मिठाई वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके ख़ान-पान,…

आजमगढ़:समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ द्वारा भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आज आज़मगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में एक भव्य पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, छात्र और युवाओं ने भाग लेकर समाजवादी आंदोलन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा सांसद, जौनपुर एवं धर्मेन्द्र यादव सांसद आज़मगढ़, विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नवल किशोर शाक्य पूर्व प्रत्याशी फर्रुखाबाद तथा…

आजमगढ़ जेल अधीक्षक आदित्य कुमार निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 प्रदेश की जेल प्रशासन व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने आजमगढ़ के जेल अधीक्षक आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनकी प्रारंभिक जांच में लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इसी आधार पर गृह विभाग ने यह कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। निलंबन की अवधि में आदित्य कुमार का मुख्यालय लखनऊ स्थित…

आजमगढ़:मिशन शक्ति फेज-5.0 : जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित भव्य आयोजन

आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि — “नारी सशक्त तो राष्ट्र सशक्त!” इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलायुक्त श्री विवेक (IAS), पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह (IPS), जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार (IAS) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार…

आजमगढ़: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी

आजमगढ़: आजमगढ़ 2 अक्तूबर, 2025राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीएमओ कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाँधी जी की विचारधारा पर चलकर ही भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। शास्त्री जी ने इन मूल्यों को जीवन में अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि गाँधी जी ने सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता को अपने जीवन का आधार बनाया और आज भी…

आजमगढ़:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण

आजमगढ़ :: आजमगढ़ 02 अक्टूबर– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात गांधी हाल में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गम्भीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री संजीव ओझा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा…

आजमगढ़ :खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि व दशहरा पर चलाये विशेष छापा अभियान भरे 15 नमूनें

आजमगढ़ नवरात्रि एवं आगमी दशहरा पर्व के अवसर के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य जाँच दल द्वारा दिनांक 28.09.2025 से 29.09.2025 तक छापेमारी कार्यवाही करते हुए नगर पालिका, आजमगढ़ से 02 दूध के नमूने, भंवरनाथ स्थित डेयरी ईकाई से 01 घी व…

8 साल की सर्विस और 104 एनकाउंटर, जानिए कौन हैं आजमगढ़ क आईपीएस अनिल कुमार

The Dastak 24 (द दस्तक 24) आजमगढ़:: 8 साल की सर्विस और 104 एनकाउंटर, जानिए कौन हैं आजमगढ़ के एसपी अनिल कुमारआईपीएस अनिल कुमार की गिनती यूपी कैडर में ‘एक्शन ऑन द स्पॉट’ वाले अधिकारियों में होती है। महज आठ साल की सेवा में वे अब तक 104 एनकाउंटर कर चुके हैं। सबसे चर्चित बिकरू कांड में भी उनकी निर्णायक भूमिका रही, जब गैंगस्टर विकास दुबे के साथियों ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित और दबंग आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को आज़मगढ़ जिले की…

आजमगढ़ : हूंसेपुर के कुंवर आदित्य ने ’48वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप’ में जीते दो गोल्ड और एक कांस्य पदकद

तहसील के हूँसेपुर सनूप गाँव के युवा खिलाड़ी कुंवर आदित्य विक्रम सिंह ने हाल ही में संपन्न हुई ’48वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप’ में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आदित्य ने दो स्वर्ण (गोल्ड) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज़) पदक जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। इस चैंपियनशिप में कुंवर आदित्य का प्रदर्शन बेजोड़ रहा। उनकी यह शानदार जीत कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का नतीजा है।…

अलीगढ़:विकास के सुपथ पर ‘नए उत्तर प्रदेश’ का ‘नया अलीगढ़’ ₹958 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अलीगढ़ को बड़ी सौगात देते हुए ₹958 करोड़ की लागत से निर्मित 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक अवसर ने अलीगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि भी प्रदान की। यह पहल प्रदेश सरकार के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसमें बिना भेदभाव के समाज के…

आजमगढ़:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का हुआ सजीव प्रसारण, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न।

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद में किसानों के चेहरे उस समय खिल उठे जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)’ योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में धनराशि का ऑनलाइन अंतरण किया गया। इस अवसर का सजीव प्रसारण कृषि महाविद्यालय कोटवा, आज़मगढ़ में किया गया, जहाँ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आज़मगढ़ के जिलाधिकारी श्री रविंद्र…

आजमगढ़ : 24 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद ?

बूढनपुर । कल दिनांक 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उपकेंद्र कोयलसा रानीपुर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।उक्त आशय की जानकारी विद्युत उपकेंद्र के जे ई सुधाकर यादव ने यहां एक भेंट के दौरान दी है। इन्होंने कहा है कि कल 24जुलाइ को इस विद्युत उपकेंद्र पर वी सी बी लगाई जायेगी जिसके कारण बिदुत आपूर्ति बाधित रहेगी। इनके अनुसार इस वी सी बी के लग जाने से बूढनपुर नगर पंचायत के कोयलसा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि इस…

एएसपी आजमगढ़ ने 13 थानाध्यक्षों सहित 20 का किया स्थानांतरण

आजमगढ़ जिला संवाददाता द दस्तक 24 :- आजमगढ़ एसएसपी हेमराज मीना ने बुधवार को कई थानाध्यक्ष, निरीक्षकों और उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया। स्थानांतरण के बाद कई को नई जिम्मेदारी मिली तो कई को दूसरे जिला भेजा गया। आजमगढ़ कोतवाल शशीमौली पांडेय को मुबारकपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सरायमीर के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय को आजमगढ़ का कोतवाल बनाया गया है। सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद का स्थानांतरण आरटीसी कर दिया गया है, वहीं पुलिस लाइन के प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह सिधारी थाना के नए प्रभारी होंगे। मुबारकपुर के…

आजमगढ़: हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से सारस पक्षी गम्भीर रूप से झुलसा, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी ?

जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर छतौरा में ४ लाख हाईटेंसन विद्युत तार की चपेट में आने से सारस पक्षी घायल हो गया। बता दें कि बीती रात ढाई बजे सारस पक्षी उडते हुए जा रहा था। उसी दौरान प्रतापपुर छतौरा गांव के समीप खेदूपुर जद्दूपुर गांव में लगा ४ लाख हाईटेंसन विद्युत तार की चपेट में आ गया।तार की चपेट मे आते ही सारस पंक्षी झुलस गया और वहीं गिर गया। जिससे सारस पंक्षी का दाहिना पैर टूट गया। उसी दौरान गांव के ही किसान दारा सिंह मौके…

आजमगढ़ में गैस पाइप लाइन लीक, सड़क निर्माण के दौरान हो गयी घटना।

आजमगढ़ में कर्तालपुर बाईपास से रोडवेज बस स्टैंड वाली रोड पर ज्योति निकेतन स्कूल के पास टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड की गैस पाइप लाइन में रोड निर्माण के दौरान टोरेंट गैस की पाइप लाइन टूट गयी और वहां पर जोरदार गैस लीकेज शुरू हो गया तुरंत ही प्रशासन को सूचना दी गयी तो फायर स्टेशन आजमगढ़ से तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी और प्रशासनिक आला अधिकारी तथा टोरेंट के पाइप लाइन इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। रोड चौड़ीकरण के दौरान जे सी बी से खुदाई से रोड पर पाइप लाइन…

आजमगढ़ःभाजपा नेता को इंसाफ दिलाने के लिए दिया धरना

खुद की ही सरकार में जब भाजपा नेता अरविंद गुप्ता को इंसाफ नहीं मिला तो व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। कुछ दिन पूर्व उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया मुकदमा दर्ज किया है। एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कमिश्नर कार्यालय के समक्ष वैश्व समाज ने लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उल्टा फर्जी केस लादकर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अखिल भारतीय हमारा…

दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का आजमगढ़ में प्रसारण

आजमगढ़ :- मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में किया गया।इसी क्रम में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आज हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में व्यापारी कल्याण दिवस का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्यकर, श्रीराम सरोज, अपर आयुक्त (अपील) राज्यकर श्री हरिलाल प्रजापति, श्री निलेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) राज्यकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं दानवीर भामाशाह के…

आजमगढ़:जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आजमगढ़ में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

आजमगढ़,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2025 जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें प्रस्तुत कीं, जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से विचार किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए ताकि शासन और प्रशासन…

आजमगढ़ : ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में की बैठक

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का लगा चौपाल बूढनपुर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में बनकटिया , तकिया सारंगपुर एकडंगी व दरियापुर गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। दरियापुर गांव में पूर्व फौजी राधेश्याम वर्मा के आवास पर सुभासपा का एक चौपाल आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाग लिया। कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता…

आजमगढ़:गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण: पूर्वांचल के विकास की नई राह

(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आजमगढ़ में बहुप्रतीक्षित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 91.352 किलोमीटर है और इसे ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसका निर्माण पूर्वांचल में बुनियादी ढांचे को सशक्त करने और तीव्र विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश…