आदिल खान पर केस, राखी सावंत बोली मेरा शोषण किया

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब आदिल के खिलाफ एक ईरानी महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आदिल ने उसे शादी का झांसा देकर 5 महीने तक रेप किया।

महिला ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले राखी सावंत ने भी आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी महिला फार्मेसी की पढ़ाई के लिए इंडिया आई थी। उसने मैसूर के कॉलेज में दाखिला ले लिया, वहीं पर उसकी मुलाकात आदिल से हुई। आदिल वहीं एक फूड आउटलेट का मालिक था, ईरानी महिला अक्सर वहां जाया करती थी।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। दोनों एक साथ फ्लैट में शिफ्ट में हो गए, लेकिन जब महिला ने आदिल से शादी की बात कही तो उसने ये कहते हुए साफ मना कर दिया कि उसके कई लड़कियों से ऐसे ही संबंध रहे हैं।
ईरानी महिला ने आदिल से कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह पुलिस में उसकी शिकायत कर देगी। आदिल ने तब उसे दो नंबरों से इंटिमेट फोटोज भेजे और कहा कि अगर वह पुलिस में गई तो ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। साथ ही उसके पेरेंट्स को भी भेज देगा। आदिल ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को वो दोनों नंबर्स भी दिखाए।
बता दें कि राखी सावंत ने भी अपने पति आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया है। राखी की शिकायत पर उसकी गिरफ्तारी भी हुई है। 6 फरवरी को राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद ओशिवारा पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
राखी ने अपनी शिकायत में कहा कि आदिल ने उनसे शादी के नाम पर सारे गहने और पैसे ले लिए हैं। इसके अलावा उसने घर की चाबियां भी छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है।

राखी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा, ‘आदिल काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। उसने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। वह मुझसे अलग हो गया है और अपनी गर्लफ्रेंड तनु के साथ रह रहा है।’
राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने पिछले साल जुलाई में कोर्ट मैरिज की थी। आदिल खान दुर्रानी की उम्र 27 साल है और वह कर्नाटक का रहने वाला है। उसका कार का बिजनेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिल और राखी मार्च 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने बिल्कुल गुपचुप तरीके से शादी की थी

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोमवार रात राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद आदिल को आज राखी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ें.
राखी सावंत के उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान संग कोर्ट मैरिज की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। खुद राखी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी ने आदिल से शादी के बाद अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। अब उनके भाई राकेश का इस पूरी प्रकरण पर रिएक्शन आया है।