निगम में 100% और पालिका में 40% रहा भाजपा का रिजल्ट, निगम में अखिलेश 0% और पालिका में 15% पर सिमटे

यूपी में निकाय चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। शहरों में भाजपा की सरकार बन चुकी है। इससे पहले 30 दिन तक पार्टियों के स्टार प्लेयर्स ने मैराथन प्रचार किया। मुकाबला भाजपा और सपा के बीच में था। कमान दोनों पार्टियों के कैप्टन सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पास थी। अब बारी दोनों की परफॉर्मेंस के एनालिसिस की है, तो
योगी ने सभी 17 नगर निगम सीटों पर रैली की। इसमें से सभी 17 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यानी जीत का स्ट्राइक रेट 100% रहा है।
अखिलेश ने 7 नगर निगम सीटों पर रोड शो और रैलियां कीं। सपा सभी 7 सीटें हार गई। इनमें से तीन सीटों पर तो सपा तीसरे नंबर पर रही।
योगी ने 44 जिलों में रोड शो और रैली की। इसके जरिए उन्होंने 106 नगर पालिका सीटों को कवर किया। इनमें करीब 42 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। यानी नगर पालिका में योगी का जीत का स्ट्राइक 40% रहा है।
अखिलेश ने जिन 10 जिलों में रोड शो और रैलियां कीं, वहां पर कुल 19 नगर पालिका सीटें हैं। इनमें से सिर्फ 3 सीट पर सपा ने जीत दर्ज की। यानी अखिलेश का नगर पालिका में जीत का स्ट्राइक रेट 15% रहा है।