आज दिल्ली में भाजपा ने NDA के 38 दलों की बैठक बुलाई

विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए 26 पार्टियां बेंगलुरु पहुंची हैं। वहीं भाजपा ने आज दिल्ली में NDA के 38 दलों की बैठक बुलाई है। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की मोदी जी ने राज्यसभा में कहा था कि मैं सभी विपक्षियों पर अकेला भारी हूं, तो फिर उन्होंने बैठक क्यों बुलाई है।
कांग्रेस, TMC, CPI, CPM, NCP, JDU, DMK, AAP, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (UTB)
RJD, सपा, J&K NC, PDP, CPI (ML), RLD, IUML, केरला कांग्रेस, केरला कांग्रेस(एम), MDMK
VCK, RSP, KMDK, AIFB, अपना दल (कमेरावादी), मनीथानेया मक्कल काची (MMK)
ये खबर अहम क्यों है: विपक्ष और NDA की मीटिंग में कुल 64 पार्टियां शामिल हो रही हैं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में 37 पार्टियों के नेता ही जीत पाए थे। देश में फिलहाल 6 पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी, 54 को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा 2,597 पार्टियां ऐसी हैं, जो सिर्फ चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन कम वोट हासिल होने की वजह से इन्हें मान्यता नहीं मिली है।
भाजपा ने आज NDA की मीटिंग में शामिल होने वाले सभी 38 दलों का नाम नहीं बताया है, लेकिन फिलहाल लोकसभा की 543 में से 331 सीटें NDA के पास हैं। जिनमें BJP की 307 सीटें हैं।