रायबरेली से बड़ी खबर : राहुल गांधी ने किया अशोक स्तंभ का अनावरण, भाजपा नेताओं ने किया विरोध

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के गोराबाजार चौराहे पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि अशोक स्तंभ देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसे स्थापित करना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं को सम्मान देना है।

हालाँकि इस अनावरण कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक और नेताओं ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि विरोध करना राजनीतिक मतभेद हो सकता है, लेकिन राष्ट्रीय प्रतीकों का विरोध करना देश के सम्मान के खिलाफ है।

गोराबाजार चौराहे पर हुए इस कार्यक्रम के साथ राहुल गांधी ने अपने रायबरेली दौरे की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि वे अगले दो दिनों तक जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और स्थानीय जनसमस्याओं को भी सुनेंगे।

👉 मुख्य बातें:

राहुल गांधी ने किया अशोक स्तंभ का अनावरण।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, भारी भीड़ रही मौजूद।

भाजपा नेताओं ने किया विरोध, कांग्रेस ने बताया राष्ट्र विरोधी कदम।

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा दो दिनों तक रहेगा जारी।