कांग्रेस को बड़ा झटका, सुष्मिता देब ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देब ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। बता दें कि फिलहाल सुष्मिता देब ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।सुष्मिता देब ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह कांग्रेस की सदस्यता छोड़ रही हैं। आगे उन्होंने लिखा है कि करीब तीस साल कांग्रेस पार्टी के साथ काम करना उनके लिए यादगार रहा। वह जनकल्याण में आगे का अपना वक्त लगाना चाहती हैं।

बता दें कि ट्विटर बायो में किए गए बदलाव के बाद उनके इस्तीफे का अनुमान लगाया जा रहा था, जो सुष्मिता देब का इस्तीफा सामने आने के बाद सच साबित हुआ।

बता दें कि 16 अगस्त को उन्होंने ट्विटर पर अपने पद के आगे भी ‘पूर्व’ जोड़ दिया। सुष्मिता देब ने अब बायो में खुद को कांग्रेस का भी ‘पूर्व’ सदस्य लिखा हुआ है। इससे पहले असम कांग्रेस के अध्यक्ष भुपेन बोरा ने कहा था कि उन्हें सुष्मिता देब के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि सुष्मिता देब असम बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देब की बेटी हैं। सुष्मिता देब असम की सिल्चर सीट से सांसद भी चुनी गई थीं।