योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों को किया निलंबित

शासन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद भी नए तैनाती स्थल पर उपस्थित न होने के कारण इन्हें निलंबित किया गया है। साथ ही तीन अन्य अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव औद्योगिक अनिल कुमार सागर ने ये आदेश जारी किए हैं।

शासन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई कार्मिकों का स्थानांतरण किया गया था। इसके बाद भी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शासनादेशों की परवाह किए बिना अपने चहेते कार्मिकों को कार्यमुक्त न करके अपने पास ही रखा था।