भूपेंद्र चौधरी ने गिनाईं प्राथमिकताएं, बने नए यूपी भाजपा अध्यक्ष

चौधरी भूपेंद्र सिंह का प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनना आगामी लोकसभा चुनावों के लिहाज से न केवल पश्चिमी यूपी बल्कि पूरे प्रदेश के लिहाज से पार्टी नेतृत्व का अहम कदम माना जा रहा है। मुरादाबाद के किसी नेता को पहली बार प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व का अवसर मिला है। यही कारण है कि कार्यकर्ता इसे अपनी उलपब्धि भी मान रहे हैं। वे जोश में हैं और यही जोश भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में तुरुप का पत्ता बन सकता है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद भूपेंद्र सिंह ने हिन्दुस्तान से खुलकर बात की। आत्मविश्वास से भरे नए अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत का दावा किया तो अपनी छवि के अनुसार संगठन और कार्यकर्ता का जिक्र करना भी नहीं भूले। प्रस्तुत हैं हिन्दुस्तान से हुई उनकी बातचीत के पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया उसके लिए सबसे पहले शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देना चाहूंगा। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। संगठन को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी कदम जरूरी होंगे, अवश्यउठाउंगा।
उत्तर: देखिए, हमारे लिए (भाजपा) कार्यकर्ता सदैव देव तुल्य रहा है। हमारा संगठन निचले स्तर तक और जमीन पर काम करने वाला संगठन है। इसे और विस्तार देना है। इसे और व्यापक बनाना है। पहला लक्ष्य यही है कि संगठन की मजबूती से लोकसभा चुनाव में बंपर जीत मिल सके। चुनौती तो हर काम में होती है। यहां भी चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनका समाधान करके आगे बढ़ने का ध्येय है।
लोक सभा चुनाव में जीत के लिए क्या आधार बनाएंगे ? किस तरह अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हुए हैं, उनसे जनता खुश है। 2014 से अब तक दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव में कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के कार्यों से पार्टी ने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। देश- प्रदेश में खुशहाली आई है। लोगों को न्याय मिला है। गांवों की सूरत बदली है। विकास कार्यों का लाभ गरीबों के घर तक पहुंचा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। सभी वर्ग और लोग इसे स्वीकार करते हैं। भाजपा को लोगों का आपार प्यार मिला है और मिलेगा। यही प्यार परिणाम में दिखेगा। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता मूल्यवान है। यह इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसका सामान्य कार्यकर्ता भी किसी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। मैं भी ऐसा ही एक उदाहरण हूं। हर जिले में हमारा संगठन बूथों तक है। किसी की उपेक्षा न हुई है और न ही आगे होगी। कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे। इसके लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। भाजपा एक परिवार है। यहां सभी मिल कर काम करते हैं। विपक्ष की रणनीति से निपटने में भाजपा सक्षम है।
चुनाव के लिए कोई विशेष रणनीति या तैयारी सोची है क्या, जिसे लागू करना चाहेंगे। 2024 को लेकर क्या सोचा है ? कितनी सीटें भाजपा के खाते में आएंगी?
भाजपा हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहती है। हमारा कार्यकर्ता हर वक्त चुनाव मोड में रहता है। एक चुनाव खत्म होता है दूसरे चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है। जो पार्टी संगठन की रणनीति होगी उसी पर काम आगे बढ़ेगा। हम सभी मिल कर यूपी में लोकसभा चुनाव में अस्सी सीटों पर पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के प्यार के बूते हम प्रदेश की अस्सी सीटों पर जीत का परचम फहराएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।
भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय रखा जाएगा। शक्ति केंद्र, बूथ, सेक्टर, पन्ना प्रमुखों की जो अहमियत है, सभी को इसका अंदाजा है। संगठन का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझता है। कार्यकर्ताओं को ही सबसे मजबूत कड़ी बनाएंगे। भाजपा परिवार ने प्रदेश की जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर सभी के सहयोग से आगे बढूंगा। पार्टी के लिए सदैव समर्पित भाव से काम किया है आगे भी करेंगे। सभी लोगों का शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मेरे और संगठन के लिए अपना प्यार बनाए रखें। एकजुट होकर आगे की चुनौतियों के लिए जुट जाएं।