ब्यूटी टिप्स: पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद है जायफल

अक्सर जायफल का इस्तेमाल खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। जायफल में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जायफल में मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन, बी1 विटामिन बी सिक्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करती है।

जायफल के फायदे:

# स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में दो चम्मच दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो यह इसे साफ पानी से धो लें।

# ऑइली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धोएं।

# पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में दो चम्मच दही और नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धोएं।

# जायफल त्वचा की रंगत को निखारने के साथ-साथ पिगमेंटेशन और गहरे दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करता है।