बंड़ा/शाहजहांपुर : भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी की बंडा ब्लॉक कार्यकारणी को गठित किया गया



बंड़ा/शाहजहांपुर : भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव के निजी निवास स्थान ग्राम दिउहना ब्लाक बंडा शाहजहांपुर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी की बंडा ब्लॉक कार्यकारणी को गठित किया गया, जिसमें तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को गठित किया गया। भूतपूर्व प्रधान लालाराम को ब्लाक बंडा का ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया हरद्वारी लाल को ब्लाक महासचिव बंडा नियुक्त किया गया जगदीश को बाउठा जमालपुर के ग्राम अध्यक्ष बनाए गए सुभानपुर निवासी राम सागर को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया सरदार संतोष कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया दशरथ वर्मा को जमुनियाखानपुर का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया जागेश्वर दयाल को सिसोरा सीशोरी ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया रामनिवास शुक्ला को सिंगापुर खास का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया और बहुत से किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई
मौके पर मौजूद रहे पदाधिकारी तहसील प्रभारी सुखदेव सिंह खंडा, तहसील अध्यक्ष भारत सिंह, तहसील महासचिव संतोष कुमार, तहसील कोषाध्यक्ष मास्टर प्रयाग दत्त, भूत पूर्व नगर अध्यक्ष भाई लाल, ब्लॉक अध्यक्ष बंडा विमलेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष पुवाया सोनवीर सिंह चौहान, महेश मोरिया, उदयवीर पटेल, अहिबारन सिंह, रामप्रताप, रामनारायण, काशीराम, रामकिशन समेत अन्य संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा