बांदा : जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में आयोजित पोल खोलो नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया

बांदा: दिनांक 7 नवंबर 2021 को जन अधिकार पार्टी बांदा के तत्वाधान में आयोजित पोल खोलो नुक्कड़ सभा के तहत ग्राम पचोखर में शिव जियावन कुशवाहा उपाध्यक्ष नरैनी विधानसभा की अगुवाई में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रहे माननीय प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद निषाद जी विशिष्ट अतिथि रहे माननीय एडवोकेट शिव शरण कुशवाहा जी तथा कारवां के साथ रहे प्रदेश महासचिव लखन लाल चौधरी जी, मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल कुशवाहा जी,अयोध्या मंडल अध्यक्ष माननीय प्रभुनाथ मौर्या जी,जिला अध्यक्ष हनुमान दास राजपूत जी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती प्रेमा जी,जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मंजू सिंह,जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती उर्मिला जी, जिला सलाहकार डॉ चंद्रपाल कुशवाहा जी, युवा मंडल प्रभारी रवि कांत कुशवाहा जी, जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप कुमार, मैया दिन बर्मा जी कोटेदार गोखिया, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ज्ञान सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा, संगठन मंत्री श्री चंद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा भाई मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा भाई अमित, नगर अध्यक्ष अतर्रा भाई अवधेश कुमार इनके अलावा पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान जी पचोखर के साथ सैकड़ों ग्राम वासियों ने उपस्थित होकर हमारे सभी अतिथियों को ध्यानपूर्वक सुना और जन अधिकार पार्टी की विचारधारा को तहे दिल से स्वीकार किया तथा अपना तन मन धन के साथ माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया.