बलिया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पंजाब नेशनल बैंक (PNB) मऊ मंडल द्वारा जनपद बलिया की शाखा ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, सड़क दुर्घटना में दिवंगत पुलिसकर्मी स्व० इम्तियाज़ अहमद की पत्नी श्रीमती जाहिदा खातून को ‘PNB रक्षक प्लस’ बीमा योजना के अंतर्गत ₹1 करोड़ की बीमा राशि प्रदान की।
यह सम्मानजनक सहायता जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, PNB अंचल प्रबंधक वाराणसी दीपक सिंह तथा मंडल प्रमुख मऊ अमित कुमार की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लाभार्थी को चेक सौंपकर प्रदान की गई।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि PNB रक्षक प्लस स्कीम विशेष रूप से सेना, पुलिस, अग्निवीर एवं पेंशनरों के लिए तैयार की गई है। इस योजना के तहत ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ तक की बीमा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, अन्य वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी अधिकतम ₹2.5 करोड़ तक की बीमा राशि और कई अन्य लाभ उपलब्ध हैं।
किसानों, महिला खाताधारकों और अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए भी पीएनबी की योजनाएं बेहद लाभकारी हैं, जिनमें बीमा सुरक्षा के साथ-साथ अनेक वित्तीय सुविधाएं शामिल हैं।
PNB की यह पहल न केवल वित्तीय सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि शहीद या दिवंगत कर्मियों के परिवारों को संबल देने का भी प्रतीक है।
