बहराइच: मिशन शक्ति अभियान व मिशन अपराजिता के तहत आयोजित हुई कार्यशाला महिला आरक्षियों को प्रदान की गयी विभागीय योजनाओं की जानकारी

बहराइच 13 अगस्त। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान 3.0 तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित मिशन अपराजिता के अन्तर्गत जिले की महिला आरक्षियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि पुलिस स्टेशनों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से सम्बन्धित समस्याओं के निदान के साथ-साथ उन्हें स्वावलम्बन की राह भी दिखायी जा सके।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने मिशन शक्ति जागयकता अभियान वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तदोपरान्त दीप प्रज्ज्वलित व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। जबकि महिला आरक्षी सुश्री नसरा खॉन द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। कार्यशाला का संचालन परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह ने किया।
कार्यशाला का सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्य मंत्री मा. योगी आदित्यनाथ का सपना है कि देश व प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाय। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मिशन शक्ति अभियान 3.0 संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक अभिनव प्रयोग के माध्यम से जिले में प्रयास किया गया है कि पुलिस स्टेशनों पर आने वाली महिलाओं की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ उन्हें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं से भी आच्छादित कराया जाय। इसी उद्देश्य की पूर्ति के महिला आरक्षियों की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने इस अभिनव प्रयोग के लिए एस.पी. व सी.डी.ओ. को साधुवाद देते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कार्यशाला में आयी हुई महिला आरक्षियों को विशेषकर विकास, स्वास्थ्य, श्रम, आईसीडीएस, रोज़गार, महिला कल्याण इत्यादि विभागों द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी अवश्य दी जाय। डीएम ने महिला आरक्षियों का आहवान किया कि कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त करें ताकि सम्पर्क में आने वाली पीड़ित महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने इस अभियान को क्रान्तिकारी विज़न की संज्ञा देते हुए सफलता की कामना की।

पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यशाला आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि पुलिस स्टेशनों पर आने वाली पीड़ित महिला को सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाय। पुलिस स्टेशन मात्र एफ.आई.आर. दर्ज करने की जगह बनकर न रहे बल्कि पीड़ित महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में भी भरपूर सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के उद्देश्यों की पूर्ति मात्र से ही नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन का सपना पूरा होगा। पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग के लिए डीएम व सीडीओ को आभार ज्ञापित किया।

कार्यशाला को मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना सहित स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, श्रम, डूडा, विकास, आईसीडीएस, बैंक, आईटीआई, दिव्यांगजन, उद्योग इत्यादि विभागों के अधिकारियों द्वारा सम्बोधित कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
द दस्तक 24
जिला ब्यूरो
अनिल कुमार मौर्य