बहराइच: वन कर्मियों को देखते ही भागे शिकारी, तलाशी के दौरान गट्ठर में मिला सूकर का मांस।

बहराइच। जिले ककरहा रेंज के जंगल में शिकारियों ने जंगली सूकर का शिकार कर दिया। उधर वन कर्मी भी गश्त करते हुए पहुंच गए। वन कर्मियों को देख शिकारी सब कुछ छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने वीडियो में मौजूद चार शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग ककरहा रेंज में रविवार को वन दरोगा आलोक मणि तिवारी की अगुवाई में वन कर्मी गश्त कर रहे थे।
वन दरोगा अमृत पुर पुरैना के निकट पहुंचे तो चार शिकारी आते दिखाई दिए। उनके साथ शिकारी कुत्ते भी थे। वन दरोगा ने जैसे ही लोगों से गट्ठर में क्या है, पूछा। वैसे ही सभी मौके से फरार हो गए। वन दरोगा ने बताया कि तलाशी के दौरान गट्ठर में सूकर का मांस मिला। जिस पर फरार चार शिकारियों की तलाश वन विभाग ने शुरू कर दी है। वन दरोगा ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।