बहराइच:स्काउट-गाइड तीन दिवसीय शिविर का सफल समापन, विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन व जीवन उपयोगी कौशल

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 तेजवापुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्ज़ापुर स्थित माँ कस्तूरी आशाराम भरोसे शिक्षण संस्थान में आयोजित स्काउट-गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। अंतिम दिन कई विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकाओं व शिक्षकों ने शिविर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के अनुभवों की जानकारी ली।

निरीक्षण करने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक का. सूफिया बेगम, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिकाएँ कंचन गुप्ता, उमा सोनी, नीलम सिंह, रेनू मौर्या एवं राजकीय हाई स्कूल की शिक्षिकाएँ प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

विद्यालय प्रबंधक आशीष कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में संयमित रहने, सीमित संसाधनों में भोजन-पानी की व्यवस्था करने तथा समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर का संचालन प्रशिक्षक कन्हैया लाल पांडेय के निर्देशन में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को गांठ बांधना, तालियाँ बजाने की पद्धति, झंडा बांधना, सामूहिक कार्य, अनुशासन तथा कठिन परिस्थितियों से निपटने जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की शिक्षा दी गई।

समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक शिवानी श्रीवास्तव, स्वाति मौर्या, निशा मौर्या, निशा रायनी, पल्लवी यादव, खुशी यादव, सोनी यादव, तबस्सुम, मनोज कुमार, मोइनुद्दीन अंसारी आदि ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।