बहराइच:प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला इकाई ने बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती मनाई।

बहराइच,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2025 प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला इकाई की ओर से बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती जिला संगठन मंत्री अमित कुमार मौर्य के आवास पानी टंकी के पास जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य की अध्यक्षता में मनाया गया। साथ में 5 अप्रैल को पड़ रही सम्राट अशोक मौर्य जयंती के भी बारे में चर्चा किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की बाबू जी कहा था की जिस लड़ाई की बुनियाद आज मै डाल रहा हूँ, वह लम्बी और कठिन होगी। चूंकि मै एक क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण कर रहा हूँ इसलिए इसमें आने-जाने वालों की कमी नहीं रहेगी परन्तु इसकी धारा रुकेगी नहीं। इसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जायेगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जायेगे तथा तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे। जीत अंततोगत्वा हमारी ही होगी।” वह हमेशा गरीब वंचित पिछड़ों व बहुजनों के आवाज को बुलंद करते रहे। अगर हम लोग आज समय के साथ नहीं बदलाव कर पाए तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। इसी साथ सभी लोगो को 5 अप्रैल को सम्राट अशोक मौर्य जयंती बड़े धूमधाम से मनाना इसके लिए अभी से सब लोग तैयारी में जुट जाय सभी शोभायात्रा एवं जन्यती सफल हो पायेगा।

इस मौर्य पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार मौर्य, जिला महासचिव जीवन लाल मौर्य, अभय प्रकाश मौर्य, हरिनाम सिंह कुशवाहा, मनीष मौर्यवंशी, मधुर, अमृत लाल मौर्य, धनंजय मौर्य, शिव कुमार मौर्य, सर्वेश कुमार मौर्य, निखिल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment