बहराइच:राजी चौराहा पर बाढ़ पीड़ित राहत किट वितरण शिविर में पहुंची बलहा विधायक सरोज सोनकर

मुख्यमंत्री ने 11 बाढ़ प्रभावितों को अपने हाथों खाद्यान्न किट, छह कटान पीड़ितों को गृह अनुदान का डेमो चेक व खाद्यान्न किट व दो लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। शेष पचदेवरी गांव के 250 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण किए

मुख्यमंत्री योगी के बाढ़ क्षेत्र के दौरे के क्रम में जिले के राजीचौराहा में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार की सुबह से आसपास के गांवों के ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया था। भीषण गर्मी में भी लोग सीएम की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ व कटान पीड़ितों को खाद्यान्न किट, गृह अनुदान राशि का चेक व आवास की चाबी सौंप कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया।

दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर राजी चौराहा स्थित हेलीपैड स्थल पर उतरा। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा विधायक बेलहा सरोज सोनकर, नानपारा माधुरी वर्मा एवं सीडीओ कविता मीणा ने मुख्यमंत्री की आगवानी की। यहां से वे मंच स्थल पर पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने 11 बाढ़ प्रभावितों को अपने हाथों खाद्यान्न किट, छह कटान पीड़ितों को गृह अनुदान का डेमो चेक व खाद्यान्न किट व दो लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। शेष पचदेवरी गांव के 250 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण
सीएम ने हरदी थाना क्षेत्र के  तिकुरी के कटान पीड़ित रामनरेश, तेजराम, सुरेश, अनीता, संवारा, महेश कुमार को 95 हजार 100 रुपये का अहेतुक सहायता राशि का डेमो चेक सौंपा। मुख्यमंत्री आवास की लाभार्थी पचदेवरी निवासी विनीत व चक्कर को आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में प्रशासन के छूटे पसीने
मुख्यमंत्री के आगमन पर कोई कोर कसर न बचे इसके लिए अधिकारी अंतिम समय तक पसीना बहाते नजर आए। लाभार्थियों को कुर्सी पर बैठाने, सुरक्षा व्यवस्था, छूटने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना एसपी सुजाता सिंह एडीएम जयचंद पांडेय, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र डीपीआरओ उमाकांत पांडेय पीडी अनिल सिंह, सीवीओ बलवंत सिंह एएसपी अशोक कुमार तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार नायब तहसीलदार विपुल सिंह बीडीओ वीरेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

द दस्तक 24
जिला ब्यूरो चीफ बहराइच
अनिल कुमार मौर्य