बहराइच: 02 किलो 900 ग्राम चरस (कीमती करीब 90 लाख रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.04.2022 को उ0नि0 प्रेमचन्द्र यादव मय पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी के दौरान पंचपकडी कैम्प के पास भारत नेपाल पर स्थित पीलर संख्या 652/15 के पास से अभियुक्त उदयलाल देव काटा पुत्र स्व0 छविलाल देव कोटा निवासी 14 नम्बर वार्ड न0 1 थाना गुलरिया जिला वर्दिया राष्ट्र नेपाल को दिनांक 24.04.2022 को समय 17.10 बजे 02 किलो 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 127/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।अभियुक्त का नाम पता उदयलाल देव काटा पुत्र स्व0 छविलाल देव कोटा निवासी 14 नम्बर वार्ड न0, थाना गुलरिया जिला वर्दिया राष्ट्र नेपालbगिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम उ0नि0 प्रेमचन्द्र यादव थाना रुपईडीहा हे0का0 राकेश कुमार थाना रुपईडीहा का0 दीपक कुमार थाना रुपईडीहा थाना रुपईडीहा

जनपद बहराइच एसएसबी टीम का विवरण

ASI विजयन सिंह मय हमराह
हे0का0 धर्मेन्द्र तिवारीका0 महावीर प्रसाद का0 इन्दराज सिंह गुजर का0 संजय कुमार पाण्डेय का0 घनश्याम क्षेत्रिय 42 वी वाहिनीB कम्पनी पचपकडी