बदायूं: डेंगू से हाल बेहाल, नहीं हुई सुनवाई तो ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर कराया डेंगू दवा का छिड़काव

बदायूं:- विकासखंड अम्बियापुर के ग्राम हैदलपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। प्रत्येक घर से दो-तीन सदस्य डेंगू से प्रभावित हैं। गांव के कुछ लोग जो हमेशा समाजसेवी के रूप में तत्पर रहते हैं। सचिव के पास इस समस्या को लेकर गए। लेकिन सचिव विकास कुमार ने इनकी बात को अनसुना करते हुऎ कहा कि मैने ठेका नहीं ले लिया है। और सचिव विकास कुमार ने भोले- भाले लोगों को फटकार कर भगा दिया। तब हतास लोगों ने वापस लौटकर समस्त ग्राम वासियों से चंदा एकत्रित कर दवाई का प्रबंध किया। और पूरे गांव में छिड़काव किया । जिसमें गांव के समाजसेवी – कोटेदार तारा सिंह ,प्रीति चौहान (इन्वेस्टइगेशन ऑफीसर) पुलिस समाचार सर्विस गोपाल शाक्य, राम बहादुर, धमेंद्र कुमार, कुनाल शाक्य ,ओमवीर, ओमेंद्र शाक्य, ऋतिक शाक्य, राम कुमार, नितिन शाक्य, ओमेन्द्र शाक्य, सोहनलाल, संजय कुमार, आदि लोगों ने मौजूद रहकर दवाई का छिड़काव कराया।

पत्रकार – सुमित कुमार शाक्य डिस्ट्रिक्ट क्राइम ब्यूरो