बदायूं: साईकिल रैली में ममता शाक्य के साथ सैकड़ों छात्राओं ने लिया हिस्सा

समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्टीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर आज तहसील बिल्सी में नगर शाक्य भवन से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली का पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा सोवरन सिंह यादव ने साईकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।यात्रा शाक्य भवन बिल्सी से अम्बियापुर चौराहा से अटल चौक से होते हुए गल्लामंडी से होते हुए पुनः ममता शाक्य के आवास पर स्थगित हुई।बढ़ती महंगाई गैस के बढ़ते दाम महिलाओं पर बढ़ते उत्पीडन भ्रटाचार व अत्याचार भाजपा सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ काला कानून डीजल पेट्रोल व खाद्यान सामिग्री पर बढ़ते दाम के खिलाफ ममता शाक्य के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने अपनी भूमिका निभाई।इस मौके पर राम मोहन यादव सत्यपाल यादव तिलक चेतन मोहर सिंह यादव फैजान खान सपा नेता उदयवीर शाक्य किशोरी शाक्य के साथ हजारों की संख्या में समाजवादियो ने रैली में हिस्सा लिया।