13 जून से तबीयत खराब है बब्बर शेर की, 2015 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर प्राणि उद्यान से लाया गया था

लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के इकलौते बब्बर शेर पृथ्वी की तबीयत लगातार खराब होते जा रही है। पिछले चार दिन से उसने खाना नहीं खाया है। फिलहाल वह केवल पानी पीकर रह रहा है। जू प्रशासन ने बताया कि गुरुवार को कीपर ने बाड़े में खाना दिया, लेकिन पृथ्वी ने नहीं खाया। उसने तीन लीटर पानी पी लिया है।

यहां के डॉक्टरों ने बताया कि बब्बर शेर पृथ्वी को साल 2015 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर प्राणि उद्यान से लखनऊ लाया गया था। उस समय उसकी उम्र सात से आठ साल थी। पृथ्वी को मिलने के बाद यहां की बब्बर शेरनी वसुंधरा ने साल 2015 में ही चार मादा शावकों को जन्म दिया था। इसमें एक की मौत हो गई थी। बाकी एक को चेन्नै जू भेज दिया गया। अभी लखनऊ जू में पृथ्वी के अलावा वसुंधरा, नाज और शीना मादा बब्बर शेर हैं। इनमें पृथ्वी अकेला नर है।
जू के उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि 13 जून को कीपर पृथ्वी की तबीयत खराब है। उसी दिन से उसने कुछ खाया नहीं है। पैर में परेशानी होनी की वजह से उसको उठने में दिक्कत है। वन्य जीव चिकित्सकों उसकी जांच और इलाज कर रहे है। फिलहाल शुक्रवार तक वह उठ नहीं सका है। डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि पृथ्वी को इन्ट्रावेनस फ्लूड के साथ दवाएं भी दी जा रही हैं। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए कूलर समेत कई इन्तजाम पहले से ही किए जा चुके हैं।