Saturday, 31 October 2026 | 5:24 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ: बुढ़नपुर तहसील के देउरपुर ग्राम में हुआ मेले का आयोजन दिखी सोशल डिस्टेंसिग।

आजमगढ:: बुढ़नपुर तहसील के देउरपुर बाजार में एन एच 233 पर मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मेले का लुत्फ उठाया। लोगों ने प्रशासन की देखरेख में मेले का आनंद लिया।लोगों ने केला ,गट्टा ,जलेबियाँ और मिठाईया खरीदकर मेले का आनंद लिया। वही बच्चों में भी ऊर
Share:

आजमगढ:: बुढ़नपुर तहसील के देउरपुर बाजार में एन एच 233 पर मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मेले का लुत्फ उठाया। लोगों ने प्रशासन की देखरेख में मेले का आनंद लिया।लोगों ने केला ,गट्टा ,जलेबियाँ और मिठाईया खरीदकर मेले का आनंद लिया। वही बच्चों में भी ऊर्जा दिखी उन्होंने अपने लिए गुब्बारे, खिलौने आदि वस्तुओं की खरीदारी की। महिलाओं ने भी अपने घर हेतु साजसज्जा का सामान खरीद कर मेले का आनंद लिया । थाना कप्तानगंज के इंस्पेक्टर ने मय फ़ोर्स के आये और लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए आप सभी लोग सामाजिक दूरी बनाए रखें। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नही मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
अजय कुमार
जिला चीफ़ ब्यूरो
आजमगढ