Saturday, 31 October 2026 | 5:20 AM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ : पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग किया

आजमगढ़:मेजवां, शाहगंज से आजमगढ़ होते हुए बलिया को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के न चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी ने पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज के लिए अन
Share:

आजमगढ़:मेजवां, शाहगंज से आजमगढ़ होते हुए बलिया को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के न चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी ने पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठाई है।
उन्होंने बताया कि बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज के लिए अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। जिसका किराया पैसेंजर ट्रेन से अधिक है। ऐसे में यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्रतिदिन सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शाहगंज-बलिया के बीच शाहगंज से सुबह चलने वाली (055137 व 055138) सवारी गाड़ी चलाने की मांग की है। बताया कि उक्त पैसेंजर ट्रेन से अधिवक्ता, व्यापारी, छात्र और बीमार लोग अधिक संख्या में यात्रा करते हैं।