आज से शुरू हो रहा है बिधानसभा सत्र, विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है

विधान सभा सत्र 2024 के चलते शुक्रवार से विधानसभा के तरफ जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। दूसरी तरफ विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा के आसपास सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही पीएसी की 6 कपंनियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए उसको 2 जोन और 7 सेक्टर में बांटा गया है।
वहीं एटीएस की तीन टीमें और 6 वॉच टॉवरों से 12 सुरक्षाकर्मी लगातार नजर बनाएं रखेंगे। 2 सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर वाहन नहीं जा सकेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जाएगा।
डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे। यह ट्रैफिक पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जायेगा।
रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। बल्कि कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जा सकेंगे।
सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला ट्रैफिक हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह ट्रैफिक सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होकर जाएगा।
परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएगा।
डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैंट होकर जाएगा।
सिटी व रोडवेज बसों के लिए यह रहेंगे रूट
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी, बल्कि बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाऐंगी।
केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी, बल्कि लोको चौराहा, कैंट या बर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जाऐंगी, बल्कि बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा, कैसरबाग, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी।