औरैया में रक्षाबंधन पर रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात ,भाई ने बहन से किया बलात्कार, फिर की हत्या

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार के दिन औरैया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ बलात्कार कर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के कुछ ही घंटों पहले बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी।

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि बलात्कार के बाद आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।