आज दुनियाभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों को धूम-धाम से गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया। सोनू सूद से लेकर सलमान की बहन अर्पिता खान तक सभी ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है।
अर्पिता खान
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अर्पिता के साथ उनकी बहन अलवीरा भी दिखाई दीं। भाईजान की मां सलमा ने आरती करके गणपति जी का स्वागत किया है। आरती के बाद बप्पा को तिलक भी लगाया।
भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा का ग्रैंड वेलकम किया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें भारती अपने गणपति को हाथ में लिए ढोल पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वह काफी एक्साईटेड लग रही हैं। भारती के साथ उनके बेटे गोला भी नजर आ रहे हैं।
सोनू सूद
सोनू सूद ने भी अपने घर पर गणपति जी की स्थापना की है। सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गणपति का विधि-विधान से पूजा पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सोनू के साथ उनके बेटे इशांत सूद भी दिखाई दिए। दोनों अपनी कार से गणपति को घर लेकर आए।
अर्जुन बिजलानी
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी बप्पा का जबरदस्त स्वागत किया। अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी वाइफ नेहा और बेटे के साथ बप्पा को घर लेकर जा रहे हैं।
सारा अली खान
सारा अली खान ने भी अपने घर पर बप्पा को विराजमान किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह गणपति के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हुई हैं। फोटो में सारा यलो सलवार सूट में दिखाई दीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरया।’
बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों को धूम-धाम से मनाया गणेश चतुर्थी
![](https://i0.wp.com/thedastak24.com/wp-content/uploads/2023/09/Capture-162.png?resize=240%2C172&ssl=1)