रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट पर आंख में चोट लगी है अजय देवगन को

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन चोटिल हो गए हैं। उन्हें रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट पर आंख में चोट लगी है। सेट पर यह हादसा होते ही डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी ने मुंबई में चल रही फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी है। साथ ही अजय को डाॅक्टर से कंसल्ट भी करवाया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अजय को चोट लगने के बाद मेकर्स ने मुंबई शेड्यूल कैंसिल कर दिया है। अब इस फिल्म की शूटिंग 2024 में हैदराबाद में शुरू की जाएगी।
सिंघम 3 एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अजय के अलावा टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। सभी कलाकारों के फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। कहा जा रहा है यह रामायण की थीम पर बेस्ड होगी।
‘सिंघम’ रोहित शेट्‌टी और अजय देवगन की बेहद फेमस फ्रेंचाइजी है। इसके पिछले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर चुके हैं। 2011 में रिलीज हुई ‘सिंघम’ 147.89 करोड़ रुपए कमाकर साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। वहीं 2014 में आई ‘सिंघम रिटर्न्स’ भी साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 215 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था
इसके बाद रोहित ने 2018 में रणवीर सिंह के साथ सिम्बा और 2021 में अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी बनाई। इन दाेनों ही फिल्मों को सिंघम फ्रेंचाइजी से जोड़ा गया। अब सिंघम अगेन में ये सभी कलाकार फिर से साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को रोहित 2024 में 15 अगस्त के दिन रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।