शाहरुख के बारे में कई खुलासे किए एक्ट्रेस दीपिका देशपांडे अमीन ने

एक्ट्रेस दीपिका देशपांडे अमीन ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के बारे में कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने लगभग 20 साल पहले बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप में शाहरुख खान के साथ काम किया था। दीपिका ने बताया कि शाहरुख ना केवल एनर्जेटिक थे बल्कि शुरू से ही बहुत जेंटलमैन थे। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन दिनों शाहरुख के पास एक कार थी। वो अपनी कार से थिएटर की हर लड़की को सुरक्षित घर छोड़ने जाया करते थे।
दीपिका ने कहा- शाहरुख में जो एनर्जी तब थी, वो आज भी है। अक्सर लोग उनकी एनर्जी, उनके एक्साइटमेंट के बारे में बाते करते हैं। वो हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा- वो सभी की बहुत मदद करते थे। उन दिनों भी जब हम थिएटर में रिहर्सल करते थे तो कई बार देर रात हो जाती थी। शाहरुख इकलौते ऐसे व्यक्ति थे जो हर दिन कार से आते थे।
दीपिका ने आगे कहा- उन दिनों शाहरुख और ऋतुराज दो ऐसे लोग थे जिनके पास कारें थीं। जब प्रैक्टिस के दौरान देर हो जाती थी तो वो सभी लड़कियों को उनके घर सुरक्षित छोड़ते थे। उन्होंने कहा कि ये एक ट्रांसपोर्ट गाड़ी की तरह लगती थी। शाहरुख के पास मारुति वैन थी और वो सभी को एक-एक करके घर तक ड्रॉप किया करते थे। वो समय काफी अच्छा था, सभी एक दूसरे की मदद करते थे।
शाहरुख और दीपिका ने आखिरी बार 2016 में आई फिल्म फैन में साथ काम किया था। फिल्म में दीपिका ने शाहरुख की मां का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने पहले खुलकर कहा था कि वो शाहरुख की मां की भूमिका निभाने को लेकर कंफ्यूज थीं।
दीपिका ने कहा वो ये किरदार नहीं निभाना चाहती थीं। क्योंकि वो वास्तव में इतनी उम्रदराज नहीं हैं। जब फिल्म के मेकर्स ने उन्हें समझाया कि ये शाहरुख के एक फैन की मां का किरदार है। फिल्म में शाहरुख के फैन की उम्र उनसे काफी कम दिखाई जाएगी। ये सारी बातें समझने के बाद दीपिका ने ये किरदार निभाया।
शारुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने चौथे दिन तक देश भर में 31 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया। इसके साथ ही इसने देश में टोटल 106 करोड़ 43 लाख रुपए की कमाई कर ली है।
ओपनिंग डे (गुरुवार)- 29.2 करोड़
दूसरे दिन (शुक्रवार)- 20.12 करोड़
तीसरे दिन (शनिवार)- 25.61 करोड़
चौथे दिन (रविवार)- 31 करोड़ 50 लाख
टोटल – 106.43 करोड़
अब देशभर में डंकी का कलेक्शन 106 करोड़ 43 लाख रुपए हो चुका है। डंकी, सलार से एक दिन पहले 21 दिसंबर (गुरुवार) को ही रिलीज हुई थी।
वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो डंकी ने चौथे दिन ग्लोबली 57.78 करोड़ रुपए कमाए। 4 दिनों में फिल्म ने ग्लोबली 215 करोड़ रुपए कलेक्ट कर लिए हैं।
डंकी का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 (गुरुवार)- 58 करोड़
डे 2 (शुक्रवार)- 45.4 करोड़
डे 3 (शनिवार)- 54.22 करोड़
डे 4 (रविवार)- 57.78 करोड़
टोटल- 215 करोड़़
शाहरुख खान की डंकी के साथ प्रभास स्टारर फिल्म सलार भी एक दिन के गैप पर रिलीज हुई थी। कलेक्शन के मामले में सलार ने डंकी को काफी पीछे कर दिया है।