योगेंद्र कुमार सह अधीक्षक( तिहाड़ जेल) एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ) ने पशुओं पर क्रूरता एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत सर्वोदय कन्या विद्यालय पंजाबी बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पशुओं पर क्रूरता की रोकथाम तथा प्रदूषण से हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव विषय पर निबंध , पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया , उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया
इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने बताया कि पशुओं पर क्रूरता एवं प्रदूषण को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलने होगे और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ना होगा,प्रधानाचार्य रंजना बुद्धिराज ने बच्चों को संबोधित करके हुए कहा कि पक्षियों को बचाने के लिए एवं प्रदूषण से बचने के लिए अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाए
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी जतिन भल्ला ,जसमीत कौर , रेखा बेरी , केयर टेकर ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) जय राम , सोनू कुमार , राम निवास यादव, इंदर सोनी मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ने भी इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक किया ।
