पीलीभीत ; देवस्थान की भूमि पर कब्जा, राजस्व ने की माप

कलीनगर – तहसील क्षेत्र के ग्राम नवदिया धनेश में देवस्थान के नाम राजस्व भूअभिलेख में भूमि दर्ज है। देवस्थान के नाम गाटा संख्या 64 में 0.182 हेक्टेयर रक्बा दर्ज है। लेकिन भूलेख में अंकित रकबे से कम भूमि होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। देवीपुर निवासी गंगा प्रसाद का भी पास खेत है। कम रकबा होने पर गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। उपजिलाधिकारी शिखा  शुक्ला के आदेश पर देवस्थान की भूमि की पैमाईश की गई। पैमाईश करने पर रामकृष्ण तथा देवीपुर निवासी हीरालाल एवं गंगा प्रसाद का अवैध कब्जा पाया गया। राजस्व अधिकारियों द्वारा पैमाईश होने से गंगा प्रसाद आग बबूला हो गये‌ और अधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप करने लगा। जबकि जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक कर सार्वजनिक जगहों से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अवैध कब्जेदार जिलाधिकारी के आदेश को निराधार बताकर भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं। वैसे भी हिन्दू धर्म में धार्मिक स्थलों को भूमि दान नहीं करता है। बल्कि धार्मिक स्थलों की भूमि पर अवैध कब्जा करने में जी जान से जुटे हैं। नदी, तालाब, कुंआ, श्मशान घाट आदि की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा हो रहा है। पैमाईश के समय देवस्थान पर श्रीपाल, बैजनाथ, रोहित कुमार, अरविंद मौर्य, विद्याराम सरोज सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।