पीलीभीत : इन दिनों क्षेत्र में अबैध खननकर्ताओं के हौसले बुलंद है, क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस ने खुली छूट दे रखी है। इसी के चलते यमराज बनकर तेज रफ्तार से खनन माफियाओं की ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ रही हैं।

पूरनपर। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अधिकारियों व कर्मचारियों को चाहे लाख सख्त हिदायतें दें लेकिन स्थानीय प्रसाशन को सुधरने में बड़ा बक्त लगेगा। जहां क्षेत्र में अबैध खनन पूरे जोरो सवाब पर है। जहां तहसील पूरनपुर और कलीनगर में इन दिनों खनन की ट्रैक्टर ट्रालियां तेज रफ्तार से यमराज बनकर दौड़ रही हैं। वहीं मानक विहीन खनन इन दिनों तहसील क्षेत्र के चारों दिशाओं में पूरे जोरों शबाव पर है। क्षेत्र के गुलाब टांडा माधोंटांडा कलीनगर पूरनपुर सेहरामऊ उत्तरी, लोधीपुर, हरनाथपुर, घुंघचिहाई, घाटमपुर, शेरपुर कलां, रुरिया सलेमपुर, शाहगढ़ क्षेत्र में दिन रात अबैध खेतों में मशीन और जेसीबी लगाकर अबैध खनन किया जा रहा है। वहीं खननकर्ताओं की ट्रेक्टर ट्रालियां यमराज बनकर तेज रफ्तार से धड़ाधड़ दौड़ रही हैं। जिसको लेकर क्षेत्र में बड़ी घटना घटने का इंतजार अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं।
स्थानीय तहसील पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में इन दिनों खननकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। जहां नाम मात्र खनन की कागजी कार्यवाही पूरी कर परमीशन बनाकर मानक बिहीन खनन कर रहे हैं। जिसकी मलाई स्थानीय राजस्व प्रसाशन व पुलिस चाट रही है। एक ओर खननकर्ता बड़े पैमाने पर अबैध खनन कर रहे हैं तो वहीं खनन परमीशन कहीं किसी क्षेत्र के होने पर खनन अन्य जगहों से भी किया जा रहा है। जहां क्षेत्र के चारों दिशाओं में खननकर्ताओं की ट्रेक्टर ट्रालियों रफ्तार इस कदर देखी जा सकती है जैसे हवाई पट्टी पर हवाई जहाज दौड़ रहे हों। वहीं इन दिनों जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में अबैध खननकर्ताओं के ट्रेक्टर ट्रालियों रफ्तार तेज होने से बड़े खतरों से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक ओर क्षेत्र में जहां लगातार हो रहे अबैध खनन के चलते कृषि योग्य बेशकीमती जमीन को बंजर बनाया जा रहा है तो वहीं पुलिस और राजस्व प्रसाशन के लिए अबैध आमदनी का बेहतर साधन भी बना हुआ है।