पीलीभीत : प्रधानमंत्री आवास में झोल, अमीर बने पात्र गरीब बने अपात्र।

पीलीभीत कलीनगर प्रधानमंत्री आवासों का बड़ा झोल है। आज भी झोपड़ी में रहने वाले झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं और जो हवेली में रह रहे हैं। उन्हें प्रशासनिक अधिकारी ले देकर गरीब बना कर पात्र बना देते हैं। और बेचारा गरीब आज भी सरकार द्वारा आवास मिलने की आस में काट रहा है। पूरनपुर विकासखंड के अधिकारी इतने भ्रष्ट हो गए हैं कि उन्हें गरीब और अमीर में फर्क ही नहीं दिखता अमीर उन्हें गरीब दिखाई देता है और गरीब पैसे वाला। ऐसे कई गांव हैं जिनमें ग्राम पंचायत सचिव राम किशोर भारती और वीडियो के द्वारा गरीबों को अपात्र बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबों के लिए छत मुहिम हो पर पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र के भ्रष्टाचार से लिप्त अधिकारी उन्हें अपात्र कर अमीरों को आवास दे रहे हैं क्योंकि उनसे उनकी जेब गर्म हो रही है। वहीं भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कह रहा है पर पूरनपुर विकासखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे भ्रष्टाचार रुक सके।