पीलीभीत : स्लग नदी में बढ़ा जलस्तर ,गांव में आई बाढ़

पूरनपुर ; लगातार दो दिन की बरसात के बाद शारदा नदी गांव किनारे नदी का जलस्तर बढ़ने से आबादियों में पानी घुस गया है और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। तहसील प्रशासन के क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणों का हालचाल जानने के लिए नहीं पहुंचे। ग्राम पंचायत चंदिया हजारा राहुल नगर बस्ती में अचानक शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। चंदिया हजारा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने पंचायत घर में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी ग्राम वासियों को अनाउंस कर नदी और किनारे खेत में खड़ी फसल को देखने जाने के लिए सावधानी बरतने को कहा है। गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने पर ग्रामीणों का रखा गृहस्ती का घरेलू सामान पूरी तरह भीग कर खराब हो गया है। वही क्षेत्र में खड़ी फसल व साग सब्जी बाढ़ के चलते नष्ट हो गई हैं। ग्राम प्रधान ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन द्वारा सूचना दी लेकिन स्थानीय कर्मचारी अधिकारी बाढ़ का जायजा लेने के लिए मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बर्षों से बाढ़ विभीषिका के चलते हुए ग्रामीणों का बरसात के दिनों में जीना मुहाल हो जाता है वही घर में रखा घरेलू सामान व अनाज बाढ़ के चलते खराब हो जा रहा है। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू का कहना है की ग्रामीणों को खाने-पीने वस्तुओं से किसी भी ग्रामीण को भूखे रहने नहीं दिया जाएगा हालात पर नजर बनाए हुए हैं और गांव मे घूम कर ग्रामीणों को ढांढस बंधाए हुए हैं।