पूरनपुर- जनपद की ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई जिसमें जमकर घोटाला किया। घोटाला के बाद अब लाइटों को लेकर ग्रामीणों के बीच झगड़े की जड़ बन गई हैं। ग्रामीण ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी।
जब से ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई तब से चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम पंचायत में लगाई गई लाइटों का दुगनी कीमत का भुगतान कराया गया। दोगुना भुगतान करके जनपद में लम्बा घोटाला किया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने घोटाले की जांच के आदेश दिए। स्ट्रीट लाइट घोटाला की फाइल जब नवागत मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के कार्यालय में पहुंचते ही मुख्य विकास अधिकारी ने भी जांच के निर्देश दिए और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारियों द्वारा मामला दबाते ही नये रुप में उछल जाता है। ग्राम पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइट झगड़े के रुप में तूल पकड़ लिया और दो पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। विकास खण्ड व कोतवाली पूरनपुर के ग्राम पंचायत अमरैया कलां निवासी धर्मपाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी। धर्मपाल ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण मेरा परिवार छत पर सोता है। मेरे घर के सामने तिराहे पर लाइट लगाई गई है। जिसकी रोशनी छत पर जाती है जो परिवारिक मर्यादाओं के लिए बाधा बनकर जल रही है। मैंने लाइट को नीचे करने का प्रयास किया और ग्राम प्रधान व सचिव से भी कहा। लेकिन गांव के ही गोपाल व सुम्मेर लाल पुत्र शिवलाल मुझे गन्दी गन्दी गालियां देने लगे। गाली गलौज करते हुए मेरे दरवाजे पर दस्तक देते हुए जान से मारने की कोशिश की और पुनः मारने की धमकी देते हुए वापस घर लौट गए। शिवलाल व उनकी पत्नी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की नसीहत देते हुए गालियां देते हैं। बिजली के पोल में लगी स्ट्रीट लाइटों ने नया मोड़ ले लिया। धर्मपाल ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
पीलीभीत : स्ट्रीट लाइट घोटाला के बाद बनी झगड़े की जड
