पीलीभीत: ध्वजारोहण कार्यक्रम साईं बैंकट हॉल

पूरनपुर : आज साईं बैंकट हॉल पूरनपुर में आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें ध्वजारोहण मुख्य अतिथि शहीद सुरेंद्र सिंह ‘लवाणा’ जी की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान ‘मुन्नू’ जी ने की।
जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री डॉ0 विनोद तिवारी, विधायक पुत्र रितुराज पासवान,ब्लॉक प्रमुख पुत्र आशुतोष दीक्षित,भाजपा नगर उपाध्यक्ष हर्ष प्रधान,सभासद शैलेन्द्र गुप्ता,ब्राह्मण महासभा बरेली मण्डल उपाध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला,जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल नवीन अग्रवाल,भाजपा वरिष्ठ नेत्री श्रीमती संगीता सिंघल रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवनीत मिश्रा जी ने किया।
कार्यक्रम को सुशोभित करने में नगर महामंत्री रोहित मिश्रा,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सपना सिंह चौहान,नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गुंजन सक्सेना,राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री संजय कुमार मिश्रा,मण्डल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्रा, जिला सह-संयोजक सोशल मीडिया सुनील शर्मा, विधानसभा आईटी संयोजक अचल मोहन पाण्डेय, मानस शुक्ला, नितिन वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी,गौ सेवक शिवम भदौरिया,जी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सम्पूर्ण व्यवस्थापन राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की पूरी कवरेज विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया विभाग भाजपा विवेक तिवारी व पूरनपुर नगर टीम सदस्य ने की।