चीन के श्मशान में हर दिन 5 गुना ज्यादा लाशें, मार्च में आ सकती है भारत में चौथी लहर

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, पाकिस्तान और अमेरिका जैसे देशों पर भी संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। ओडीशा के हेल्थ डिपार्टमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी अजीत कुमार मोहंती ने कहा कि भारत में कोरोना की चौथी लहर मार्च में आ सकती है।

चीन के शंघाई की 70% आबादी संक्रमित हो चुकी है। शंघाई के एक श्मशान में हर दिन 5 गुना ज्यादा लाशें आ रही हैं। इससे परिजनों को शोक मनाने के लिए केवल 5 से 10 मिनट का समय मिल रहा है।
दुनिया के कई देशों ने चीन के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया शामिल हैं। इस पर चीन सरकार ने आरोप लगाया है कि ये देश उसके यात्रियों को टारगेट बना रहे हैं। इसका जवाब देते हुए अमेरिका ने कहा कि चीन से आने वालों पर प्रतिबंध साइंटिफिक नजरिए से सोचकर ही लगाए गए हैं।
साउथ कोरिया में चीन से आया कोरोना संक्रमित शख्स लापता हो गया है। दरअसल, चीन से आने के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसे आइसोलेटेड रहने की सलाह दी गई थी। मरीज को सियोल के एक होटल पहुंचाया गया, जहां से वह गायब हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि मरीज को वांटेड लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। उसे कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए एक साल की सजा हो सकती है या 6.5 लाख फाइन देना पड़ सकता है। साउथ कोरिया ने हाल ही में चीन के यात्रियों के लिए टेस्टिंग जरूरी की है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन जरूरी कर दिया है। कोरोना स्थिति को लेकर हुई एक मीटिंग में शरीफ ने बॉर्डर पॉइंट्स और एयरपोर्ट्स पर भी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
जर्मनी की एक महिला डॉक्टर को महामारी के दौरान 4 हजार से ज्यादा लोगों को मास्क न पहनने की सलाह देने के लिए 2 साल 9 महीने की जेल हुई है। सुनवाई के दौरान महिला डॉक्टर ने तर्क दिया कि मास्क पहनना लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है। कोर्ट ने महिला डॉक्टर पर तीन साल का कार्य प्रतिबंध लगाया है। साथ ही 29 हजार 550 डॉलर का जुर्माना भी वसूला जाएगा।
चीन से आने वाले यात्रियों पर मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया शामिल हैं। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।
कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 66 करोड़ 61 लाख 79 हजार 80 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 1 हजार 574 मौतें हो चुकी हैंदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गुजरात में पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस मिला है। यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से फैल रहा है। वहां अभी तक इसके 40% से ज्यादा मामले हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 18% था। BA.2.75 और BJ.1 से मिलकर XBB बना है। अब इससे म्यूटेट होकर XBB.1 और XBB.1.5 बने हैं। अब तक देशभर के एयरपोर्ट्स से 5,666 सैंपल इक्ट्ठे किए गए हैं, जिनमें 53 इंटरनेशनल पैसेंजर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। दिसंबर के शुरुआती तीन हफ्ते में ही यहां 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह आबादी का 18% है।​​​
चीन में संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। तब से अब तक शी जिनपिंग सरकार ने इससे निपटने के लिए सख्त नियम लागू किए। जीरो कोविड पॉलिसी लाई गई। बेहद सख्त लॉकडाउन लगते रहे। तमाम दावों और वादों के बावजूद कोरोना कंट्रोल नहीं किया जा सका।